दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा और बढ़ते अपराधों को लेकर हो रहे प्रदर्शनों के बीच कुछ नारे सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्राओं के प्रदर्शन का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कचौड़ी और समोसे से जुड़ा नारा सुनाई दिया. इसके बाद इंटरनेट पर लोगों ने अपने अंदाज में कई नए नारे लिखे. हालांकि नारों की चर्चा के बीच महिला सुरक्षा का गंभीर सवाल अपनी जगह कायम है.