scorecardresearch
 

'कनाडा-मेक्सिको बाहर', ट्रंप ने कहा- अमेरिका को फिर से बनाओ FIFA का मेजबान

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के समापन से पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि भविष्य में वर्ल्ड कप दोबारा अमेरिका में कराया जाए, लेकिन इस बार कनाडा और मेक्सिको को मेजबानी से बाहर रखा जाए.

Advertisement
X
राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में चीन का जिक्र भी किया. (Photo- ITG)
राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में चीन का जिक्र भी किया. (Photo- ITG)

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपने बयान से सुर्खियां बटोर ली हैं. न्यूयॉर्क के ट्रंप टॉवर में आयोजित फीफा रिसेप्शन के दौरान ट्रंप ने कहा कि भविष्य में वर्ल्ड कप की मेजबानी फिर से अमेरिका को मिलनी चाहिए, लेकिन इस बार कनाडा और मेक्सिको को इसमें शामिल नहीं किया जाना चाहिए.

ट्रंप ने फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो की मौजूदगी में कहा, "आपको अगला वर्ल्ड कप फिर अमेरिका को देना चाहिए. इस बार हम कनाडा और मेक्सिको को बाहर रखेंगे." हालांकि उन्होंने यह बात हल्के-फुल्के अंदाज में कही, लेकिन उनका बयान तुरंत चर्चाओं में आ गया.

यह भी पढ़ें: FIFA World Cup 2026: फाइनल से पहले स्पेन की बढ़ी टेंशन, इन दो खिलाड़ियों ने छोड़ी फुल ट्रेनिंग, कोच ने दिया बड़ा अपडेट

इस दौरान ट्रंप ने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि अगर अमेरिका अकेले मेजबानी नहीं करता तो फिर चीन के साथ साझेदारी की जा सकती है. उन्होंने कहा, "तब मैचों के बीच उड़ान भी छोटी हो जाएगी." उनके इस बयान पर कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने ठहाके लगाए.

2026 का वर्ल्ड कप "अमेरिकन ड्रीम" का प्रतीक!

फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने भी ट्रंप की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि 2026 का वर्ल्ड कप "अमेरिकन ड्रीम" का प्रतीक बन गया है और इस टूर्नामेंट के सफल आयोजन में ट्रंप के सहयोग की अहम भूमिका रही है.

Advertisement

ट्रंप और इन्फेंटिनो के करीबी रिश्ते पहले भी चर्चा में रहे हैं. हाल ही में ट्रंप ने दावा किया था कि उन्होंने इन्फेंटिनो से बात कर अमेरिकी फुटबॉलर फोलारिन बालोगुन पर लगे रेड कार्ड निलंबन को हटाने की मांग की थी. बाद में बालोगुन को अगले मैच में खेलने की इजाजत मिल गई, हालांकि अमेरिका बेल्जियम से 4-1 से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गया.

यह भी पढ़ें: बॉर्डर पर पहुंची FIFA वर्ल्ड कप की आग! अर्जेंटीना बोला- हारने के बाद ब्रिटेन ने की सैन्य घुसपैठ

अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको ने की FIFA की मेजबानी

2026 फीफा वर्ल्ड कप की मेजबानी अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको ने संयुक्त रूप से की है. अब टूर्नामेंट अपने अंतिम पड़ाव पर है और रविवार को न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में अर्जेंटीना और स्पेन के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. ट्रंप ने कहा कि वह इस फाइनल मैच में भी मौजूद रहेंगे.

फीफा पहले ही 2030 वर्ल्ड कप की मेजबानी मोरक्को, पुर्तगाल और स्पेन को और 2034 की मेजबानी सऊदी अरब को सौंप चुका है. हालांकि, 2038 वर्ल्ड कप के मेजबान का अभी चयन नहीं हुआ है. ऐसे में ट्रंप का यह बयान भविष्य की मेजबानी को लेकर नई चर्चा छेड़ गया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement