फीफा
फीफा, जिसे अंग्रेजी में इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ एसोसिएशन फुटबॉल और हिन्दी में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ कहते हैं, एक गैर-लाभकारी संगठन है (Non-profit Organisation). यह एसोसिएशन फुटबॉल, फुटसल और बीच सॉकर के अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के आयोजन करने के अलावा खेल से संबंधित तमाम नियमों और कानूनों को बनाता और लागू करता है. फीफा फुटबॉल का सुप्रीम गवर्निंग बॉडी है (Football’s Supreme Governing Body ).
फीफा की स्थापना 1904 में बेल्जियम, डेनमार्क, फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड, स्पेन, स्वीडन और स्विटजरलैंड के राष्ट्रीय संघों के बीच अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की देखरेख के लिए की गई थी (FIFA Founded in 1904). फीफा का मुख्यालय ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड में है (FIFA Headquarter). विश्व के कुल 211 राष्ट्रीय संघ बतौर सदस्य फीफा में शामिल हैं (211 National Associations in FIFA). प्रशासनिक दायित्वों को पूरा करने के लिए फीफा को छह क्षेत्रीय संघों में बांटा गया है. ये क्षेत्रीय संघ हैं: अफ्रीका, एशिया, यूरोप, उत्तरी और मध्य अमेरिका और कैरिबियन, ओशिनिया और दक्षिण अमेरिका. प्रत्येक राष्ट्रीय संघों का इन छह में से एक का सदस्य होना अनिवार्य है (Structure of FIFA).
फीफा फुटबॉल के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों के आयोजन और प्रचार के लिए जिम्मेदार है, खास कर विश्व कप जो 1930 में शुरू हुआ और महिला विश्व कप जो 1991 में शुरू हुआ. फीफा के सभी टूर्नामेंट प्रायोजित होते हैं जिससे राजस्व उत्पन्न होता है. 2018 में, फीफा के पास 4.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक का राजस्व था. 2015-2018 के चक्र के खत्म होने के बाद फीफा के पास 2.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक का नकद भंडार था (FIFA Profit and Income).
कुछ मौकों पर फीफा नेतृत्व पर भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी और फीफा अध्यक्ष सेप ब्लैटर के चुनाव में वोट-धांधली के आरोप लग चुके हैं (Vote –rigging Charges against FIFA president Sepp Blatter). 2018 और 2022 विश्व कप क्रमशः रूस और कतर को देने के संगठन के फैसले को भी फीफा के भ्रष्टाचार से जोड़ा गया था. इन आरोपों के कारण अमेरिकी न्याय विभाग ने 9 टॉप फीफा ऑफिशियल्स और पांच कॉर्पोरेट ऑफिशियल्स पर रैकेटियरिंग, वायर धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग जैसे आरोप लगाए थे. 27 मई 2015 को, इनमें से कई अधिकारियों को स्विस अधिकारियों ने गिरफ्तार भी किया था. इसके बाद, फीफा की नैतिकता समिति ने सेप ब्लैटर और मिचेल प्लाटिनी सहित कई अधिकारियों को निलंबित कर दिया था (Corruption in FIFA).
1 मार्च 2022 को फीफा ने रूस को 2022 फुटबॉल वर्ल्ड कप से बाहर करने के फैसले का एलान किया. फीफा ने ये कठोर फैसला रूस के यूक्रेन पर सैन्य आक्रमण के कारण लिया (FIFA Suspends Russia from 2022 World Cup).
वर्ल्ड कप 2026 फाइनल गंवाने के एक महीने बाद अर्जेंटीना के खिलाड़ियों पर फीफा ने बड़ी कार्रवाई की है., सबसे ज्यादा नुकसान परेडेस को हुआ, जिन्हें अगले 10 इंटरनेशनल मुकाबलों से बाहर रहना पड़ेगा. फीफा ने अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन पर भी जुर्माना लगाया है.
फुटबॉल के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी का एक बयान चर्चा में है. जहां उन्होंने अपने मरहूम पिता जॉर्ज को श्रद्धांजलि दी. वहीं अपने फुटबॉल करियर को लेकर भी एक बड़ा बयान दिया है. वहीं मेसी के इस पोस्ट पर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का भी रिएक्शन आया है.
हाल में हुए फुटबॉल वर्ल्ड कप के दौरान लियोनेल मेसी समेत कई फुटबॉल सितारों को गंभीर धमकियां मिलीं. वहीं रोनाल्डो के होटल की जानकारी जुटाने वाले संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया. एक रेफरी को 6,000 से ज्यादा धमकियां मिलीं.
फीफा विश्व कप 2026 के दौरान लियोनेल मेसी समेत कई बड़े खिलाड़ियों और अधिकारियों को गंभीर धमकियां मिलने की रिपोर्ट सामने आई है. मेसी को लेकर अलग-अलग मुकाबलों से पहले बम हमले की धमकियां मिलीं. क्रिस्टियानो रोनाल्डो से जुड़ी संदिग्ध गतिविधि भी सामने आई. वहीं फ्रांसीसी रेफरी फ्रांस्वा लेटेक्सियर को हजारों धमकी भरे संदेश मिले. सुरक्षा एजेंसियों ने संभावित खतरों और संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी.
फीफा वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद स्पेन के खिलाड़ियों ने गोल पोस्ट की नेट काटकर अपने साथ रखी, जिसने दुनियाभर के फुटबॉल फैन्स का ध्यान खींचा. यह परंपरा फुटबॉल की नहीं, बल्कि अमेरिकी बास्केटबॉल की है, जहां चैम्पियन टीम नेट को यादगार के रूप में अपने साथ ले जाती है. इसकी शुरुआत 20वीं सदी की शुरुआत में इंडियाना से हुई थी.
FIFA वर्ल्ड कप 2026 फाइनल में स्पेन से 1-0 की हार के बाद लियोनल मेसी ने पहली बार सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि खिताब गंवाने का दर्द बहुत बड़ा है और इस घाव को भरने में समय लगेगा. मेसी ने टीम के लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचने पर गर्व जताया, फैन्स का धन्यवाद किया और स्पेन को वर्ल्ड चैम्पियन बनने की बधाई दी.
Ferran Torres: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के लिए सबसे बड़ा हीरो फेरान टोरेस बने. अतिरिक्त समय के 106वें मिनट में निको विलियम्स के शानदार हेडर पर उन्होंने गोल दागकर अर्जेंटीना के खिलाफ 1-0 की बढ़त दिलाई. यही गोल निर्णायक साबित हुआ और स्पेन ने वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया.
Spain vs Argentina, FIFA World Cup Final 2026: न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में अर्जेंटीना और स्पेन की टीम्स आमने-सामने हुईं. लियोनेल मेसी की अगुवाई वाली अर्जेंटीना की टीम अपना टाइटल डिफेंड नहीं कर सकी. स्पेन ने दूसरी ओर 16 साल का सूखा खत्म किया.
फीफा मेन्स फुटबॉल वर्ल्ड कप के फाइनल में स्पेन ने अर्जेंटीना को हराकर ट्रॉफी जीती. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को वर्ल्ड कप ट्रॉफी सेरेमनी के दौरान दर्शकों की गुस्से भरी हूटिंग का सामना करना पड़ा. ट्रंप ने ग्रुप स्टेज में एक मैच के दौरान फीफा प्रमुख को फोन कर रेफरी के फैसले पर सवाल उठाया था, जिसे लेकर उन्हें स्टेडियम में विरोध का सामना करना पड़ा.
स्पेन से FIFA वर्ल्ड कप 2026 फाइनल में 0-1 की हार के बाद अर्जेंटीना के मिडफील्डर लिआंड्रो परेडेस मैदान पर अपना आपा खो बैठे. उन्होंने पहले एरिक गार्सिया से भिड़ंत की और फिर बीच-बचाव करने आए गावी के चेहरे पर भी हाथ लग गया. एक्स्ट्रा टाइम में फेरान टोरेस के गोल से स्पेन दूसरी बार वर्ल्ड चैम्पियन बना.
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने अर्जेंटीना को एक्स्ट्रा टाइम में 1-0 से हराकर दूसरी बार खिताब जीत लिया. फेरान टोरेस ने विजयी गोल किया. हार के बाद लियोनेल मेसी मैदान पर भावुक होकर रो पड़े. एंजो फर्नांडेज के रेड कार्ड ने अर्जेंटीना की मुश्किलें बढ़ाईं. हार के बावजूद मेसी ने वर्ल्ड कप फाइनल खेलने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम किया.
फीफा वर्ल्ड कप फाइनल के 90 मिनट तक स्पेन ने हर विभाग में अर्जेंटीना पर पूरी तरह दबदबा बनाए रखा. 66% बॉल पजेशन, 583 सटीक पास और 10 शॉट ऑन गोल के दम पर स्पेन ने मैच की रफ्तार नियंत्रित रखी. दूसरी ओर अर्जेंटीना गोल पर एक भी शॉट नहीं लगा सका और उसका एक्सपेक्टेड गोल (xG) भी शून्य रहा.
फीफा वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद स्पेन ने सिर्फ ट्रॉफी ही नहीं उठाई, बल्कि रिकॉर्ड इनामी राशि भी अपने नाम कर ली. रोड्री की टीम को चैम्पियन बनने पर 50 मिलियन डॉलर मिले, जो फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में किसी भी विजेता टीम को मिली सबसे बड़ी प्राइज मनी है.
2026 का फुटबॉल वर्ल्ड कप का फाइनल रविवार देर रात 12:30 बजे शुरू हुआ. स्पेन और अर्जेंटीना के बीच आयोजित इस वर्ल्ड कप फाइनल से पहले एक फोटो चर्चा में रहा, जिसमें लियोनेल मेसी दिख रहे, उनकी गोद में एक बच्चा है, अब यह बच्चा उनके खिलाफ वर्ल्ड कप फाइनल खेल रहा.
न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में लियोनेल मेसी और लैमिन यामाल जैसे सितारे मैदान पर हैं, तब विंसिक पर भी उतनी ही बड़ी जिम्मेदारी है. विंसिक चाहेंगे कि सबसे बड़े फुटबॉल मुकाबले का फैसला सिर्फ खिलाड़ियों के प्रदर्शन से हो, किसी विवाद से नहीं.
फीफा वर्ल्डकप फाइनल में दिखेगा राजनीति और अंधविश्वास का अनोखा रूप. जानें क्यों स्पेनिश पीएम सांचेज के सामने होंगे ट्रंप और अर्जेंटीना के जेविएर मिलेई ने क्यों बनाई दूरी.
फीफा वर्ल्ड कप फाइनल से पहले अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी का इमोशनल संदेश वायरल हो गया है. मेसी ने अपने साथियों, कोचिंग स्टाफ और टीम के सपोर्ट स्टाफ का शुक्रिया अदा किया. मेसी ने कहा कि इस टीम ने ऐसा सफर तय किया है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता.
स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होने वाले फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले मौसम ने आयोजकों की धड़कनें जरूर बढ़ा दीं. शनिवार को न्यू जर्सी में आए तेज तूफान और मूसलाधार बारिश ने ईस्ट रदरफोर्ड स्थित स्टेडियम को पानी से भर दिया.
खिताबी मुकाबले में भी अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगे. इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में मेसी ने भले गोल नहीं किया, लेकिन दो शानदार असिस्ट देकर मैच का रुख बदल दिया था. एंजो फर्नांडीज और लौटारो मार्टिनेज के गोल की बदौलत अर्जेंटीना ने 2-1 से जीत दर्ज कर लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप फाइनल में जगह बनाई थी.
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के समापन से पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि भविष्य में वर्ल्ड कप दोबारा अमेरिका में कराया जाए, लेकिन इस बार कनाडा और मेक्सिको को मेजबानी से बाहर रखा जाए.
स्पेन ने फ्रांस को 2-0 से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई है. वहीं अर्जेंटीना ने इंग्लैंड की चुनौती ध्वस्त की. खिताबी मुकाबले से पहले स्पेनिश टीम के दो स्टार खिलाड़ियों की फिटनेस सवालों के घेरे में है.