scorecardresearch
 
Advertisement

जयप्रकाश नारायण की जयंती पर लखनऊ में बढ़ा सियासी पारा, JPNIC पहुंचे अखिलेश

जयप्रकाश नारायण की जयंती पर लखनऊ में बढ़ा सियासी पारा, JPNIC पहुंचे अखिलेश

लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बड़ा राजनीतिक घमासान देखने को मिला. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ लखनऊ स्थित जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (जेपीएनआईसी) पहुंचे. वहां उन्होंने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और माल्यार्पण किया.

Advertisement
Advertisement