scorecardresearch
 
Advertisement

जयप्रकाश नारायण की जयंती पर अखिलेश का BJP पर तीखा हमला

जयप्रकाश नारायण की जयंती पर अखिलेश का BJP पर तीखा हमला

लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने देश और प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर अपने विचार व्यक्त किए. उन्होंने जेपीएनआईसी स्मारक में जयप्रकाश नारायण के योगदान को याद करते हुए कहा कि संपूर्ण क्रांति का उनका आव्हान आज भी उतना ही प्रासंगिक है, जितना उस समय था. जब देश में महंगाई, बेरोजगारी और प्रशासनिक तानाशाही चरम सीमा पर थी, तब जेपी जी ने युवाओं और छात्रों का नेतृत्व कर सत्ता परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त किया था. अखिलेश यादव ने मौजूदा उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज की सरकार स्वतंत्रता सेनानियों और सामाजिक सुधार करने वाले नेताओं का सम्मान करना नहीं जानती. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियां केवल मुनाफा कमाने और ऐतिहासिक स्मारकों व जमीनों को बेचने तक सीमित रह गई हैं. जेपीएनआईसी जैसी विश्वस्तरीय सुविधा वाली धरोहर को अनदेखा किया जा रहा है.

Advertisement
Advertisement