scorecardresearch
 

बदायूं: शादी में नेग को लेकर किन्नरों का तांडव, बरसाईं गोलियां, दूल्हे का भतीजा घायल; सपा किन्नर महासभा का जिलाध्यक्ष भी था शामिल

बदायूं में शादी के दौरान ₹11,000 के नेग को लेकर किन्नरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें दूल्हे का 16 वर्षीय भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने सपा किन्नर महासभा के जिलाध्यक्ष समेत 6 किन्नरों को असलहों के साथ गिरफ्तार किया है.

Advertisement
X
बदायूं में किन्नरों का आतंक, भड़के ग्रामीण (Photo- ITG)
बदायूं में किन्नरों का आतंक, भड़के ग्रामीण (Photo- ITG)

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में शहनाई की गूंज गोलियों की तड़तड़ाहट में बदल गई. नेग के नाम पर किन्नरों की वसूली का ऐसा नंगा नाच हुआ कि शादी का मंडप खून से लाल हो गया. पुलिस सूत्रों के अनुसार, बुधवार रात थाना कुंवर गांव क्षेत्र के हुसैनपुर गांव में प्रेम शंकर की बेटी की बारात मूसाझाग थाना क्षेत्र के कथरा निवासी नेमचंद के बेटे से तय हुई थी. फेरों से ठीक पहले आधा दर्जन किन्नर एक बोलेरो कार से उतरे और दूल्हे के पिता से 11 हजार रुपये का नेग मांगा. दूल्हे के पिता ने 1100 रुपये देने की बात कही तो किन्नरों का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया. 

फायरिंग में दूल्हे का भतीजा घायल

देखते ही देखते बात गाली-गलौज से शुरू हुई और सीधे लाठी डंडों और गोलियों पर आ गई. बहस बढ़ी तो एक किन्नर कार से तमंचा निकाल लाया और अंधाधुंध फायरिंग कर दी. गोली दूल्हे के भतीजे गौरव (16) निवासी ग्राम कथरा को जा लगी. पलभर में खुशियों वाला घर मातम में बदल गया. बारात में भगदड़ मच गई, लोग जान बचाकर भागने लगे.

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. आखिर में ग्रामीणों ने भी हिम्मत दिखाई और छह किन्नर दबोच लिए. फायरिंग की घटना से भड़के गांववाले किन्नरों पर टूट पड़े और उन्हें पीटने लगे. बाद में उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया. फिलहाल, मौके पर पहुंची कुंवरगांव पुलिस ने घायल गौरव को जिला अस्पताल भिजवाया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. 

Advertisement

सपा किन्नर महासभा का जिलाध्यक्ष भी शामिल

मामले में पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर (CO सिटी) रजनीश उपाध्याय ने बताया कि किन्नरों की कार की तलाशी में दो तमंचे, जिंदा कारतूस, कैंची और लाठी-डंडे बरामद हुए हैं, जिससे मालूम होता है कि किन्नर नेग मांगने ही नहीं, पूरी तैयारी से बवाल काटने आए थे. हिरासत में लिए गए छह किन्नरों में सपा किन्नर महासभा का जिलाध्यक्ष भी शामिल है. पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement