बदायूं (Badaun) भारतीय गणराज्य के प्रांत उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) का एक जिला और शहर है. इस जिले का मुख्यालय भी यहीं है. बदायूं जिला बरेली मंडल में आता है. इस जिले का क्षेत्रफल 5,168 वर्ग किलोमीटर है (Badaun Geographical Area).
बदायूं जिले में एक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र (Badaun Lok Sabha Constituency) और पांच विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र आते हैं (Badaun Assembly constituency).
2011 जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक बदायूं की जनसंख्या (Population) लगभग 30 लाख से ज्यादा है और यहां प्रति वर्ग किलोमीटर 712 लोग रहते हैं (Badaun Density). यहां का लिंग अनुपात (Badaun Sex Ratio) 871 है. बदायूं की 51.03 फीसदी जनसंख्या साक्षर है. इनमें पुरुष 61.03 फीसदी और महिलाओं की साक्षरता दर 40.01 फीसदी है (Badaun Literacy).
इतिहासकार रोज खां लोदी के अनुसार, सम्राट अशोक ने यहां बौद्ध विहार और किला बनवाकर इसका नाम बूद्धमयऊ रखा था. प्रो० गोटी जॉन के अनुसार, प्राचीन शिलालेखों में इसका नाम “वेदामूथ” था जो शिलालेख लखनऊ म्यूजियम में संरक्षित है (History).
बदायूं के आसपास के क्षेत्रों में चावल, गेहूं, जौ, बाजरा और सफेद चने की उपज होती है. यहां लघु उद्योग भी हैं. बदायूं मैन्था के लिए मशहूर है देश का लगभग 40 फीसदी मैन्था यहीं होता है इसलिए इसे भारत का मैन्था शहर भी कहते हैं (Badaun Crops).
मुगल महारानी मुमताज महल की बहन परवर बानों का मकबरा बदायूं जिला के शेखुपुर में स्थित है.
पश्चिमी यूपी और रुहेलखंड के दिग्गज ओबीसी, दलित व सवर्ण नेताओं को समाजवादी पार्टी में शामिल कराकर अखिलेश यादव ने 'मिशन 2027' के तहत 'पीडीए' का दायरा और बड़ा कर दिया है, जिससे बीजेपी और बसपा के पारम्परिक वोटबैंक में सीधी सेंधमारी कर 'साइकिल' को नई रफ्तार दी जा सके.
बदायूं की पूर्व सांसद संघमित्रा मौर्य को 2024 में BJP ने टिकट नहीं दिया था. इसके बाद उनकी नाराजगी और राजनीतिक भविष्य को लेकर चर्चाएं होती रहीं. पिता स्वामी प्रसाद मौर्य के कांग्रेस के साथ आने के बाद बिल्सी से चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हुईं. अब संघमित्रा ने आज तक से बातचीत में BJP छोड़ने की चर्चा खारिज की है.
उत्तर प्रदेश के बदायूं से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी है. इस वीडियो में जलती हुई झोपड़ी के सामने खड़ी एक युवती गुस्से में अपना बयान दे रही है. खुद को शिवानी कश्यप बताने वाली इस युवती का आरोप है कि पुलिस और लेखपाल ने उसके घर में घुसकर उसकी झोपड़ी को आग के हवाले कर दिया. युवती बेहद आक्रोशित है और कह रही है कि वह बदला लेने के लिए फूलन देवी बनने से भी पीछे नहीं हटेगी. दूसरी तरफ, पुलिस प्रशासन ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है.
झोपड़ी जल रही थी, सामने एक लड़की खड़ी थी और कैमरा लगातार रिकॉर्ड कर रहा था. फिर लड़की ने कहा- 'फूलन देवी बनकर लूंगी बदला.' वीडियो वायरल हुआ तो बदायूं के लाभारी गांव का जमीन विवाद अचानक सुर्खियों में आ गया. लड़की का आरोप है कि पुलिस और लेखपाल ने उसके घर में घुसकर झोपड़ी जलाई, जबकि पुलिस का दावा है कि आग खुद लगाई गई.
बदायूं में पुलिस ने गोकशी के कई मामलों में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी जुम्मन उर्फ कमरउद्दीन को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया. पुलिस के मुताबिक मंगलवार देर रात घेराबंदी के दौरान आरोपी ने फायरिंग की, जिसके जवाब में उसके दोनों पैरों में गोली लगी.
कैनविज मामले के 800 करोड़ की ठगी के 50 हजार के इनामी आरोपी कन्हैया गुलाटी की एक ज़ूम मीटिंग वायरल हुई है. वीडियो में वह एजेंटों से बात कर रहा है, जबकि एक व्यक्ति डीआईजी से बातचीत का हवाला देकर उसे बरेली न आने की सलाह दे रहा है.
अमर ज्योति यूनिवर्स निधि लिमिटेड के जरिए ज्यादा ब्याज का लालच देकर बदायूं, बरेली और पीलीभीत में 500 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की गई. अकेले बदायूं में 15 हजार निवेशक इस जालसाजी का शिकार हुए. हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर रोक हटने के बाद, 7 सितंबर 2026 को एसटीएफ नोएडा और बदायूं पुलिस की संयुक्त टीम ने मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. इस कार्रवाई से निवेशकों को बड़ी राहत मिली है.
बदायूं में बंद ठेके के बाहर शराब लेने को लेकर डायल-112 के हेड कांस्टेबल और पीएसी जवानों के बीच मारपीट हो गई. सड़क पर 5 मिनट तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे का सीसीटीवी वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने हेड कांस्टेबल धीरेंद्र को निलंबित कर दिया और पीएसी जवानों पर कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी है.
बदायूं के दातागंज कोतवाली में पुलिस हिरासत में लाए गए 28 साल के राजेश की अचानक तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल में उसकी मौत हो गई. CCTV फुटेज में राजेश टॉयलेट से लौटने के बाद जमीन पर गिरता नजर आ रहा है. परिवार ने पुलिस पर मारपीट और थाने में तबीयत बिगड़ने के आरोप लगाए हैं. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम में मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट सामने आई है.
बदायूं के दातागंज में पुलिस कस्टडी के दौरान राजेश की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई. पोस्टमार्टम में कार्डियक अरेस्ट की बात सामने आई. परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. CCTV फुटेज सामने आया है. SSP ने निष्पक्ष जांच और दोषी मिलने पर कार्रवाई का भरोसा दिया.
यूपी के बदायूं में अंबेडकर प्रतिमा को लेकर बवाल हो गया. वहां मूर्ति तोड़े जाने के आरोप में लोगों का गुस्सा फूटा. पुलिस पर पथराव की घटना हुई. पुलिस और प्रशासन के 8 लोग घायल हो गए. बवाल के दौरान 10 से ज्यादा गाड़ियों में तोड़फोेड़ की गई. हिंसा को लेकर पुलिस ने 7 उपद्रवियों को हिरासत में ले लिया. ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों पर मूर्ति तोड़ने का आरोप लगाया है. कल हुई हिंसा के बाद डीएम, एसएसपी समेत प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती करनी पड़ी.
यूपी के बदायूं में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगाने को लेकर हंगामा देखने को मिला. एक ओर गांव वालों का आरोप है कि पुलिस ने प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की, वहीं पुलिस का कहना है कि पथराव किया गया.
उत्तर प्रदेश के बदायूं में बुधवार तड़के गंगा एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया. नेपाल से चंडीगढ़ जा रही अर्टिगा टैक्सी के सामने अचानक कुत्ता आ गया. उसे बचाने की कोशिश में वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो वर्षीय बच्चे सहित छह यात्री घायल हैं.
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने और कार में बीयर कैन मिलने के आरोपों के बीच पुलिस ने मेडिकल जांच में शराब की पुष्टि से इनकार किया है. चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है.
उत्तर प्रदेश के बदायूं में सब्जी को लेकर अजीबोगरीब मामला सामने आया है. पत्नी द्वारा रसेदार सब्जी बनाने से नाराज पति ने आधी रात को पुलिस बुला ली. मौके पर पहुंची पुलिस ने जब वजह जानी तो दंग रह गई. बाद में दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया गया.
बदायूं के न्यू जीवनदान अस्पताल में तड़के एक शातिर चोर वार्ड तक पहुंच गया और इलाज करा रहे सो रहे मरीजों के तीन मोबाइल फोन चोरी कर लिए. आरोपी ने चेहरा तौलिये से ढका हुआ था. पूरी वारदात अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है. पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है.
Hospital theft india, badayun crime news, cctv theft case, hospital ward theft, mobile stolen hospital, india crime news, thief in hospital, cctv footage india, police investigation india, hospital security issue, theft caught on camera, badayun hospital case, ward robbery india, crime alert india, suspicious activity hospital, early morning theft india, patient mobile theft, hospital safety concern, india theft incident, police search accused, अस्पताल चोरी, बदायूं घटना, अस्पताल सुरक्षा, मोबाइल चोरी, सीसीटीवी मामला
बदायूं में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य की स्वागत रैली के चलते सड़कों पर भीषण जाम लग गया. इस लंबे जाम में फंसने की वजह से दर्जनों अभ्यर्थी समय पर परीक्षा केंद्र नहीं पहुंच सके, जिससे उनकी यूपी टेट की परीक्षा छूट गई.
बदायूं में 50 हजार रुपये का इनामी कुख्यात डकैत जितेंद्र उर्फ ढालू पुलिस मुठभेड़ में मारा गया. चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में वह ढेर हो गया. मुठभेड़ में एक उपनिरीक्षक और एक कांस्टेबल घायल हुए हैं, जबकि आरोपी के कब्जे से हथियार, कारतूस और जेवर भी बरामद किए गए.
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिला अस्पताल में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां इलाज के दौरान दम तोड़ने वाली एक मृत महिला के कानों से कुंडल चोरी करने का आरोप अस्पताल के ही एक संविदा सफाईकर्मी पर लगा है, जिसकी यह करतूत अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.
यूपी के बदायूं में बरेली-मथुरा हाईवे पर दो ट्रैक्टरों की भिड़ंत के बीच फंसे ई-रिक्शा में सवार 6 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हैं. ये महिलाएं शादी के समारोह के लिए भात मांगने जा रही थीं. पुलिस ने दोनों ट्रैक्टर चालकों को हिरासत में ले लिया है.