scorecardresearch
 

आगरा में 24 घंटे की बारिश से सोहल्ला इलाका जलमग्न, 200 परिवार घरों में कैद

आगरा में पिछले 24 घंटे से जारी भारी बारिश के कारण सोहल्ला इलाके में गंभीर जलभराव हो गया है, जिससे करीब 200 परिवार घरों में कैद हैं. खराब ड्रेनेज सिस्टम और प्रशासनिक लापरवाही के कारण जल निकासी न होने से लोगों का जनजीवन ठप है और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है.

Advertisement
X
आगरा में बारिश का कहर (Photo- Screengrab)
आगरा में बारिश का कहर (Photo- Screengrab)

यूपी के आगरा में पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश ने शहर के कई इलाकों में जलभराव की गंभीर समस्या खड़ी कर दी है. कैंट क्षेत्र से सटे सोहल्ला में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं. तेज बारिश के बाद घरों के बाहर कई फीट तक पानी भर गया है, जिससे लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है.

जलभराव के कारण कई घरों में खाना तक नहीं बन पा रहा है. बच्चों का स्कूल छूट रहा है और लोगों के रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब 200 परिवार जलभराव के चलते घरों में कैद होकर रह गए हैं.

क्षेत्रवासियों का आरोप है कि उन्होंने कई बार नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया. उनका कहना है कि इलाके में ड्रेनेज सिस्टम और पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर बारिश में यही हालात बन जाते हैं. स्थानीय नेता जीएस धर्मेश और निगम के अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप लगाए.

लंबे समय तक जलभराव रहने से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है. प्रॉपर ड्रेनेज सिस्टम नहीं है साथ ही नालों की सफाई भी समय से नहीं हुई, जिस कारण जलभराव होता है. समाधान की लोंगो ने गुहार लगाई है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement