यमुना नदी (Yamuna River) के किनारे बसा आगरा (Agra) भारत के प्रांत उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh, India) का एक महत्वपूर्ण शहर है. आगरा 4,041 वर्ग किलोमीटर में फैला है. यहां हल्की ठंड, सूखी गर्मी और मॉनसून में अच्छी बरसात होती है. आगरा की जीवनरेखा यहां का पर्यटन उद्योग है और ये ताज महल (Taj Mahal) और आगरा (Agra) फोर्ट के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध (यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल) (Fort UNESCO World Heritage sites) है जो पूरी दुनिया के लोगों को आकर्षित करते हैं.
2011 जनगणना के आंकड़ों पर नजर डालें तो आगरा की जनसंख्या (Population) 45 लाख के करीब और लिंग अनुपात (Sex Ratio) 868 है. इस जिले का जनसंख्या घनत्व (Density) प्रति वर्ग किलोमीटर 1,093 है. इसकी 71.58 फीसदी जनसंख्या साक्षर है. इनमें पुरुष 80.62 फीसदी और महिलाओं की साक्षरता दर 61.18 फीसदी है. (Agra literacy)
आगरा जिले में एक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र (Lok Sabha constituency) है. यहां से 2009 से लगातार भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party, BJP भाजपा) के प्रत्याशी सांसद चुने जा रहे हैं. इस क्षेत्र के अंदर पांच विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र (Assembly constituency) शामिल हैं.
इस शहर की स्थापना 16वीं शताब्दी की शुरुआत में लोदी वंश के सुल्तान सिकंदर (Sultan Sikandar of the Lodi dynasty) ने की थी. आगरा मुगल शासन के दौरान कुछ वक्त के लिए मुगलों की राजधानी (Mughal capital) भी था. यहां स्थित ताजमहल का निर्माण मुगल शासक शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज की याद में कराया था.
इस शहर में बड़ी सड़कें और रेल का बड़ा जंक्शन है जो यहां के चमड़ा, पत्थर और हाथ से बुने कालीन (leather goods, cut stone and hand-woven carpets) उद्योग को वाणिज्यिक रूप से पूरे देश से जोड़ते हैं.
आगरा अपनी मिठाई, पेठा (Petha) के लिए मशहूर है जो सफेद कद्दू से विभिन्न स्वादों में बनता है.
आगरा कैंट जीआरपी और सर्विलांस टीम ने ट्रेनों के एसी कोच में चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है. पकड़ा गया मुख्य आरोपी पुनीत नीट परीक्षा पास कर चुका है. आरोपी लग्जरी लाइफस्टाइल और शौक पूरे करने के लिए ट्रेनों में बैग की जिप खोलकर चोरी करता था.
आगरा कैंट जीआरपी ने ट्रेन के एसी कोचों में चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है. पकड़ा गया मुख्य आरोपी नीट परीक्षा पास कर चुका है. आरोपी अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल, हुक्का पार्लर के नुकसान और गर्लफ्रेंड के कैंसर के इलाज के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था.
आगरा में 'खटीक गर्जना सम्मेलन' के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्वागत में मिला चांदी का मुकुट वापस लौटाते हुए कहा कि इसे गरीब बेटी की पायल के लिए इस्तेमाल किया जाए. उन्होंने समाज को बांटने की साजिशों से बचने, एकजुट रहने और सनातन धर्म के मूल भाव को समझने का आह्वान किया.
आगरा के सिकंदरा थाने में एक किन्नर ने त्रिवेंद्र सिंह और उसकी पत्नी किरण के खिलाफ FIR दर्ज कराई है. आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर दो साल तक संबंध बनाए, लिंग परिवर्तन कराया, चार लाख रुपये और बुलेट बाइक ऐंठी. पोल खुलने पर आरोपी मुकर गया, पुलिस जांच कर रही है.
उत्तर प्रदेश के आगरा में उन स्कूलों पर बड़ी कार्रवाई की गई है जिनके पास मान्यता नहीं थी लेकिन फिर भी उनमें क्लासेस चल रही हैं. इस मामले में बेसिक शिक्षा विभाग ने जिले के अमान्य 58 स्कूलों में एक-एक लाख का जुर्माना लगाया है और साथ ही स्कूल को बंद करने का ऐलान किया है.
आगरा के बाह इलाके के गढ़वार गांव में खराब सड़क पर सरकारी एंबुलेंस करीब दो घंटे तक फंसी रही. जिससे एंबुलेंस में प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिला फंसी रही और नवजात की मौत हो गई.
BRICS देशों के 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को भारी बारिश के बीच ताजमहल का दीदार किया. इस दौरान प्रतिनिधियों ने ताज महल की खूबसूरती की सराहना की और फोटो सेशन भी कराया.
Best Places to Visit in Uttar Pradesh: परिवार के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं और ऐसी जगह तलाश रहे हैं जहां इतिहास, संस्कृति और धर्म का अनोखा मेल देखने को मिले तो यूपी आपके लिए बेस्ट है. आगरा से वाराणसी और मथुरा-वृंदावन तक, यहां हर जगह का अपना अलग आकर्षण है.
Budget Trips from Delhi: सितंबर में घूमने का प्लान बना रहे हैं लेकिन बजट ज्यादा नहीं है. तो दिल्ली से 6 हजार रुपये के बजट में आप कई खूबसूरत जगहों की 1 रात और 2 दिन की ट्रिप प्लान कर सकते हैं. ऋषिकेश से लेकर जयपुर और मथुरा-वृंदावन तक, ये जगहें वीकेंड पर घूमने के लिए बढ़िया ऑप्शन हैं.
उत्तर प्रदेश के आगरा में एक पिता ने दूसरी जाति के युवक से अफेयर के चलते अपनी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी की बांके से हमला कर और गला दबाकर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता ने खुद पुलिस स्टेशन पहुंचकर अपना जुर्म कबूल कर लिया.
5 अगस्त 2026 को आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर तमिलनाडु एक्सप्रेस के जनरल कंपार्टमेंट से लाल रंग के ट्रॉली बैग में लाश के टुकड़े मिलने के बाद सनसनी फैल गई. जांच में चेन्नई कनेक्शन सामने आया और रेलवे पुलिस ने CCTV फुटेज खंगालना शुरू किया. पुलिस के मुताबिक, चेन्नई रेलवे स्टेशन पर दो संदिग्ध एक जैसे ट्रॉली बैग के साथ CCTV में दिखाई दिए. जांच आगे बढ़ी तो गुडुवांचेरी के एक घर में इंसानी सिर और शव के कुछ हिस्से मिले। मृतका की पहचान हयातुन निशा के रूप में हुई. पुलिस जांच के मुताबिक, हयातुन निशा की हत्या के बाद शव के टुकड़े किए गए और उनमें से कुछ को ट्रॉली बैग में रखकर तमिलनाडु एक्सप्रेस में छोड़ दिया गया। मामले में मणिकुद्दीन और भगवती पर हत्या का आरोप है. दोनों को मणिपुर के जीरीबाम से गिरफ्तार कर चेन्नई लाया गया.
आगरा में उदय सिंह पिप्पल का चार साल पुराना अनोखा संकल्प आखिरकार पूरा हो गया. 2022 में घर से लाइसेंसी राइफल चोरी होने के बाद उन्होंने तय किया था कि राइफल बरामद होने तक न बाल कटवाएंगे और न दाढ़ी बनाएंगे. अब खैरागढ़ पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने 25 हजार के इनामी बदमाश ध्रुव को धौलपुर से गिरफ्तार कर राइफल बरामद कर ली है.
आगरा के उदय सिंह पिप्पल ने 2022 में लाइसेंसी राइफल चोरी होने के बाद उसे बरामद होने तक बाल और दाढ़ी न कटवाने का संकल्प लिया था. 4 साल बाद पुलिस ने राइफल बरामद कर ली. अब उदय सिंह अपना संकल्प पूरा कर बाल-दाढ़ी कटवाएंगे. राइफल मिलने की खबर पर उदय सिंह ने पुलिस का आभार जताया.
Best Places to Visit in India: भारत में ऐसी कई खूबसूरत और अनोखी जगहें हैं, जहां पहुंचकर आपको विदेश जाने का ख्याल भी नहीं आएगा. कहीं ऐतिहासिक इमारतें हैं तो कहीं समुद्र, पहाड़ और सफेद नमक का रेगिस्तान आपका मन मोह लेंगे.
तमिलनाडु एक्सप्रेस आगरा कैंट स्टेशन पहुंची थी. ट्रेन के एक डिब्बे में रखा लाल रंग का सूटकेस यात्रियों के लिए परेशानी की वजह बन रहा था. उसमें से तेज बदबू आ रही थी. पुलिस ने सूटकेस खोला तो अंदर महिला के शव के टुकड़े मिले. सिर गायब था. जांच की कड़ियां जब पीछे की तरफ जोड़ी गईं तो कहानी चेन्नई के गुडुवांचेरी तक पहुंची. अब मुख्य आरोपी मणिपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है.
अमेरिका में तेलुगु महिला निकिता की हत्या कर भारत भागे आरोपी सॉफ्टवेयर इंजीनियर अर्जुन शर्मा को आगरा से गिरफ्तार कर लिया गया है. हैदराबाद और आगरा पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में पकड़ा गया आरोपी दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया, जहां से अब उसे अमेरिका प्रत्यर्पित करने की कानूनी प्रक्रिया जारी है.
आगरा में खाद्य विभाग ने मिलावटखोरी के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए मध्य प्रदेश से आ रहे टैंकर से 7 हजार लीटर दूध जमीन पर बहा दिया. इसके अलावा टीम ने फतेहाबाद में 145 किलो खोया नष्ट कर 52 किलो संदिग्ध वनस्पति सीज की और मिठाइयों के 16 नमूने जांच के लिए लैब भेजे हैं.
यूपी के आगरा में रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग ने मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान तेज किया है. सैंया टोल पर करीब 7 हजार लीटर दूध और नाथूपुर में 145 किलो खोया नष्ट कराया गया है. टीम ने दूध, मिठाई, पनीर, घी समेत 16 नमूने जांच के लिए भेजे हैं. वीडियो में जानें मामला.
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर देर रात संदिग्ध खाद्य पदार्थों से लदी तीन गाड़ियों को पकड़ा गया. गाड़ियों से बरामद करीब 13.45 लाख रुपये की खाद्य सामग्री को सीज कर कोल्ड स्टोरेज में सुरक्षित रखवा दिया गया है.
आगरा में धोखाधड़ी के मामले में जिस ताराचंद शर्मा को कथित फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र के जरिए दस्तावेजों में मृत दिखाया गया था, वह 6 फरवरी 2026 को गांधी नगर में स्कूटर चलाते मिला. वादी ने फोटो खींचकर साक्ष्य कोर्ट में पेश किए. सोमवार को ताराचंद ने आत्मसमर्पण किया, लेकिन अदालत ने जमानत खारिज कर उसे जेल भेजने का आदेश दिया.
आगरा में 8.65 करोड़ रुपये के भू-राजस्व बकाए पर तहसील प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. दीवानी अदालत और एसडीएम के आदेश के बाद आवास एवं विकास परिषद के अधिशासी अभियंता सूरजपाल सिंह के कार्यालय को सील कर दिया गया. कर्मचारियों को बाहर निकालकर आठों चैंबर सील कर दिए गए.