scorecardresearch
 

UP: ब्रांडेड कंपनी के नाम का लेबल लगाकर बेच रहे थे नकली शराब, तीन गिरफ्तार

जनपद रामपुर की थाना बिलासपुर एवं थाना भोट पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की. साथ ही मौके तीन बदमाशों को भी गिरफ्तार किया. पुलिस के मुताबिक थाना भोट के एक गांव में अवैध शराब बनाई जा रही थी. मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर अवैध शराब का भंडाफोड़ किया. पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है.

Advertisement
X
भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद
भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

उत्तर प्रदेश के रामपुर से अवैध शराब का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां बदमाशों ने पहले केमिकल और यूरिया मिलाकर अवैध शराब तैयार की. फिर उस पर बड़े ब्रांड का लेवल लगाकर तस्करी कर रहे थे. जैसे ही पुलिस को इसकी भनक लगी तो गैंग का भंडाफोड़ करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया. मौके से पुलिस ने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की नामी कंपनी की नकली शराब की बोतलें, खाली बोतलें, ढक्कन, रैपर और एक कार बरामद की. 
 
जनपद रामपुर की थाना बिलासपुर एवं थाना भोट पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की. साथ ही मौके तीन बदमाशों को भी गिरफ्तार किया. पुलिस के मुताबिक थाना भोट के एक गांव में अवैध शराब बनाई जा रही थी. मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर अवैध शराब का भंडाफोड़ किया. आरोपी हर पेटी पर लगभग ₹2 लाख रुपये लाख कमा रहे थे. इनके पास से सोल्जर ब्रांड के लेबल, भारी मात्रा में ढक्कन और पैकिंग के साथ भारी मात्रा में शराब बरामद हुई. 

ब्रांडेड कंपनी के नाम से बना रहे थे नकली शराब

छापेमारी के दौरान दो लोग मौके से फरार होने में कामयाब रहे और तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इस मामले पर पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि सूचनाएं मिल रहीं थी कि जनपद में अवैध शराब दूसरे ब्रांड के लेबल लगाकर बीच रहे हैं. इसमें एडिशनल एसपी और सीओ बिलासपुर को निर्देश दिए गए थे. बिलासपुर पुलिस और भोट पुलिस ने एक गांव में छापेमारी कर  अवैध शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया. 

छापेमारी के दौरान तीन बदमाश गिरफ्तार दो फरार

मौके से पुलिस को शराब की कई पेटियां और पव्वे मिले. इन पर सोल्जर ब्रॉाड का मार्क लगा हुआ था. इसके लिए स्प्रिंट, पांच लीटर कैरामल, ढक्कन, एक किलो यूरिया और एक होंडा सिटी कार बरामद हुई. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है.  

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement