scorecardresearch
 

लखीमपुर खीरी में दर्दनाक हादसा: ट्रक और मैजिक में भिड़ंत... 10 की मौत

लखीमपुर खीरी के ईसानगर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-730 पर सोमवार सुबह टाटा मैजिक और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में 10 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरेहटा गांव के पास हुआ.

Advertisement
X
लखीमपुर खीरी सड़क हादसे में 10 की मौत. (Photo: Screengrabs)
लखीमपुर खीरी सड़क हादसे में 10 की मौत. (Photo: Screengrabs)

लखीमपुर खीरी जिले में नेशनल हाईवे 730 पर एक दर्दनाक हादसा हो गया. जहां ईसानगर थाना क्षेत्र के बरेहटा के पास एक यात्रियों से भारी टाटा मैजिक और ट्रक में टक्कर हो गई. जिसके चलते टाटा मैजिक में सवार करीब 10 यात्रियों की मौत हो गई. जबकि चार यात्रियों की हालत गंभीर है. जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ईसानगर में भर्ती करा दिया गया है.

बताया जाता है कि ईसानगर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह करीब 7 बजे बरेहटा के पास करीब 14 यात्रियों को लेकर एक टाटा मैजिक लखीमपुर से बहराइच की ओर जा रही थी. तभी बहराइच की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक में जा भिड़ी. जिसके चलते टाटा मैजिक में सवार 8 यात्रियों की तो मौके पर ही मौत हो गई थी. जबकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान दो और यात्रियों की मौत हो गई.

घटना पर सीओ ने क्या कहा?
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है. वहीं घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ईसानगर भर्ती कराया गया है. धौरहरा क्षेत्र के सीओ शमशेर सिंह ने बताया कि आज सुबह करीब 7 बजे थाना ईसानगर क्षेत्र में ग्राम बरेहटा के पास लखीमपुर और बहराइच हाईवे पर एक सड़क दुर्घटना हो गई. जिसमें आमने-सामने ट्रक और मैजिक की टक्कर हो गई.

Advertisement

इस टक्कर में 10 लोगों की मृत्यु हुई. जिसमें 7 पुरुष और दो महिलाएं हैं. जबकि हादसे में 4 लोग घायल भी हुए हैं. जिन्हें उपचार चल रहा है. मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और मामले में अग्रिम कार्रवाई जारी है.

(इनपुट- अभिषेक वर्मा)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement