लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) भारतीय गणराज्य के प्रांत उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) का सबसे बड़ा जिला है और इस जिले का मुख्यालय लखीमपुर शहर है. यह लखनऊ मंडल का एक हिस्सा है. इस जिले का क्षेत्रफल 7,680 वर्ग किलोमीटर है (Lakhimpur Kheri Geographical Area).
लखीमपुर खीरी जिले में दो लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, खीरी और धौरहरा (Lok Sabha Constituency) और आठ विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं (Assembly Constituency).
2011 जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक लखीमपुर खीरी की जनसंख्या (Population) 40 लाख से ज्यादा है और यहां प्रति वर्ग किलोमीटर 523 लोग रहते हैं (Density). यहां का लिंग अनुपात (Sex Ratio) 894 है. लखीमपुर खीरी की 60.56 फीसदी जनसंख्या साक्षर है (Lakhimpur Kheri literacy).
लखीमपुर खीरी जिला भारत-नेपाल सीमा से घिरा हुआ है साथ ही पीलीभीत, हरदोई, शाहजहांपुर, बहराइच और सीतापुर जिले की सीमाएं भी इससे लगी हुई हैं. पहले इस शहर का नाम लक्ष्मीपुर था. पुराने समय में ये जिला खर के वृक्षों से घिरा हुआ था लिहाजा इसके नाम के साथ ‘खीरी’ जुड़ गया (History).
यहां के मुख्य फसलों में चावल, गेहूं, मक्का, जौ और दाल शामिल हैं. इस जिले में, किसान मेन्थॉल पुदीना की खेती भी करते हैं, माना जाता है कि तराई क्षेत्र होने के कारण यहां की मिट्टी पुदीने की खेती के लिए आदर्श है. गन्ना और तिलहन प्रमुख फसलें हैं. इस जिले में चीनी का बड़े स्तर पर उत्पादन होता है, जो स्थानीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है (Economy and Agriculture).
यहां के प्रमुख पर्यटन स्थलों में गोला, देवकाली, लिलौटीनाथ और फ्रांग मंदिर प्रसिद्ध हैं. क्षेत्रफल की दृष्टि से यह जिला उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े जिलों में से है. उत्तर प्रदेश की राजधानी, लखनऊ यहां से 135 किमी की दूरी पर है. दुधवा राष्ट्रीय उद्यान इसी जिले में है (Tourist Places).
लखीमपुर में 1981 में आई फिल्म उमराव जान, मुजफ्फर अली की गमन और 2004 में आई शाहरुख खान की फिल्म स्वदेश को फिल्माया गया था (Film).
यूपी के लखीमपुर खीरी में 3,080 करोड़ रुपये की लागत से देश का पहला बायोपॉलीमर प्लांट बन रहा है. इसमें बेल्जियम से लाया जा रहा विशाल रिएक्टर लगाया जाएगा. 240 पहियों वाले विशेष ट्रेलर से लाया जा रहा यह रिएक्टर फिलहाल फुटब्रिज की बाधा के कारण वाराणसी में रुका है. इस प्लांट का उद्घाटन नवंबर में प्रधानमंत्री मोदी कर सकते हैं.
लखीमपुर खीरी में करीब 88 करोड़ रुपये की लागत से बने फ्लाईओवर में बारिश के बाद सुरंग जैसा बड़ा गड्ढा बन गया. राहगीर ने खतरे का संकेत देने के लिए लकड़ी पर लाल शर्ट टांग दी, जिसका वीडियो वायरल हो गया. वीडियो सामने आने के बाद नेशनल हाईवे से जुड़े अधिकारियों और निर्माण फर्म ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत शुरू कर दी.
चंदौली स्थित नेशनल हाईवे 19 पर 308 पहियों वाले विशालकाय ट्रक और उस पर लदी बेल्जियम की मशीन को देखने सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. लखीमपुर खीरी में बन रहे बायोप्लास्टिक प्लांट के लिए लाई जा रही इस मशीन को निकालने के लिए क्रेन से फुट ओवर ब्रिज तक उठाना पड़ा.
लखीमपुर खीरी के चिल्ड्रंस एकेडमी स्कूल शूटआउट में मारी गई टीचर निशात फातिमा का शिक्षक दिवस का डांस VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल है. वीडियो में वह पुरुष और महिला सहकर्मियों के साथ डांस करती दिख रही हैं. बताया जा रहा है कि VIDEO को लेकर निशात और सऊद अंसारी के बीच विवाद होता था. 22 सितंबर को सऊद स्कूल पहुंचा और निशात की हत्या के बाद खुदकुशी कर ली.
पहले फरीदाबाद और अब लखीमपुर खीरी, दोनों ही वारदातें स्कूली बच्चों की आंखों के सामने. दोनों ही वारदातों का शिकार स्कूल टीचर और दोनों ही वारदातों में क़ातिल इकतरफा़ आशिक. लखीमपुर खीरी में एक सिरफिरे नौजवान ने एक स्कूल में घुस कर पहले एक टीचर को अगवा करने और बंधक बनाने की कोशिश करने के बाद उसे अपने साथ लाए गए तमंचे से एक-एक कर चार गोलियां मार कर दीं, जिससे टीचर की मौके पर ही जान चली गई. मासूम बच्चों की आंखों के सामने स्कूल में हुई इस वारदात की कुछ तस्वीरें भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं.
लखीमपुर खीरी में स्कूल के अंदर महिला टीचर निशात फातिमा की गोली मारकर हत्या कर दी गई. आरोपी सऊद अंसारी ने खुद को भी गोली मार ली. छानबीन में पता चला है कि वे दोनों को एक दूसरे को कई साल से जानते थे. पढ़ें पूरी कहानी.
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक स्कूल परिसर में महिला शिक्षिका निशात फातिमा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सऊद अंसारी के शिक्षिका से पहले से संबंध थे।घटना के बाद आरोपी ने भी खुद को गोली मार ली।
लखीमपुर खीरी में स्कूल के अंदर टीचर निशात फातिमा की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है. CCTV में आरोपी प्रेमी सऊद अंसारी निशात को घसीटकर पहली मंजिल पर ले जाता दिखा है. पढ़ें इस खौफनाक वारदात की पूरी कहानी.
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहाँ के एक स्कूल परिसर में एक महिला टीचर की बेरहमी से हत्या कर दी गई. वारदात को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि महिला का प्रेमी सऊद अंसारी था, जिसने टीचर को दिनदहाड़े गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. इस पूरी खौफनाक वारदात का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी सऊद अंसारी किस तरह बेरहमी से महिला टीचर को घसीटते हुए ले जा रहा है.
लखीमपुर खीरी के चिल्ड्रंस एकेडमी स्कूल में प्रेमी सऊद अंसारी ने शिक्षिका निशात फातिमा की तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली मार ली. ब्रेकअप से नाराज होकर आरोपी हथियार के साथ स्कूल पहुंचा था. घटना के बाद स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया.
लखीमपुर खीरी के निघासन-पलिया स्टेट हाईवे पर 25 अगस्त को बाइक सवार को बचाने के प्रयास में एक कार अनियंत्रित होकर पानी से भरी गहरी खाई में जा गिरी। कार में सवार दो पुरुष और तीन महिलाएं फंस गए।
लखीमपुर खीरी के निघासन-पलिया स्टेट हाईवे पर बाइक सवार को बचाने के प्रयास में एक कार अनियंत्रित होकर पानी से भरी गहरी खाई में जा गिरी. कार में दो पुरुष और तीन महिलाएं सवार थीं. कार को डूबता देख राहगीरों ने तुरंत खाई में छलांग लगा दी और पांचों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.
एमपी के भिंड में पिकअप और डंपर की टक्कर में मारे गए लखीमपुर खीरी के 6 मजदूरों के शव बेला तुरसिया गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया. सुरक्षा के लिए पीएसी तैनात की गई है, जबकि प्रशासनिक अधिकारियों के न पहुंचने से ग्रामीणों में गुस्सा है. सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है.
लखीमपुर खीरी की धौरहरा सीट से बीजेपी विधायक विनोद शंकर अवस्थी का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. खाद समिति के बाहर किसानों की भीड़ देखकर रुके विधायक ने खाद की कीमत पूछी. 280 रुपये में खाद बिकने की बात सुनकर विधायक ने अधिकारियों को नौकरी जाने और पिटवाकर अंदर करने की चेतावनी दी.
लखीमपुर खीरी में जन्मदिन के मौके पर दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. नानी के घर आई नाबालिग युवती को बॉयफ्रेंड ने बर्थडे मनाने के बहाने घर बुलाया. वहां प्रेमी और उसके दो दोस्तों ने केक काटने के बाद युवती के साथ गैंगरेप किया.
लखीमपुर खीरी में सदर सीट से भाजपा विधायक योगेश वर्मा ने रात में जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. वहां की अव्यवस्थाओं को देखकर विधायक भड़क गए. उन्होंने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के दावों का हवाला देते हुए अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई.
UP के लखीमपुर खीरी में BJP विधायक योगेश वर्मा ने रात करीब 1 बजे जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. व्यवस्थाओं को लेकर विधायक ने डॉक्टरों और स्टाफ को फटकार लगाई। विधायक ने आरोप लगाया कि अस्पताल में मरीजों को पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल रही हैं. निरीक्षण का वीडियो वायरल है.
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर कई आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि 10 साल के भाजपा के कार्यकाल में 26 हजार स्कूल बंद हुए हैं.
इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती बिहार की 38 वर्षीय महिला को करीब 850 KM दूर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी ले आई. महिला अपने से 20 साल छोटे 18 वर्षीय युवक के साथ रहने पहुंच गई. पति और तीनों बच्चों ने पुलिस की मौजूदगी में उसे घर लौटने की काफी मिन्नतें कीं, लेकिन उसने साफ कह दिया कि अब वह वापस नहीं जाएगी. यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.
लखीमपुर खीरी में एक युवक कुल्हाड़ी और प्रार्थनापत्र लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचा और भ्रष्टाचार के खिलाफ विरोध जताया. वीडियो वायरल होने के बाद पड़ोसियों ने भी उस पर कई आरोप लगाए. मामले को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज है. मामले में संबंधित पक्षों के दावों के आधार पर जानकारी सामने आई है.
लखीमपुर खीरी के कलेक्ट्रेट परिसर में भैरमपुर निवासी राम सिंह एक हाथ में कुल्हाड़ी और प्रार्थनापत्र लेकर पहुंचा, जहां उसने भ्रष्टाचार के खिलाफ नारेबाजी की. वीडियो वायरल होने के बाद पड़ोसियों ने उस पर रास्ता रोकने, नाली बंद करने और प्रताड़ित कर गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है.