scorecardresearch
 

क्लास में बच्चे नहीं थे, टीचर ने इधर-उधर देखा और करने लगे रोमांस... स्कूल का VIDEO वायरल होते ही दोनों सस्पेंड

यूपी के कन्नौज में एक सरकारी स्कूल का वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में एक महिला टीचर है और एक अन्य मेल टीचर नजर आ रहा है. इधर-उधर देखने के बाद दोनों क्लासरूम के भीतर रोमांस करने लगे. इस कहानी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इसके बाद दोनों को सस्पेंड कर दिया गया है. इसी के साथ विभाग ने इस पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं.

Advertisement
X
यूपी के कन्नौज जिले का वीडियो हो रहा वायरल. (Photo: Screengrab)
यूपी के कन्नौज जिले का वीडियो हो रहा वायरल. (Photo: Screengrab)

स्कूल में बच्चे पढ़ने आते हैं. शिक्षक पढ़ाने. लेकिन उत्तर प्रदेश के कन्नौज से सामने आए एक वीडियो ने शिक्षा विभाग को भी कार्रवाई करने पर मजबूर कर दिया. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में सरकारी स्कूल के दो टीचर क्लासरूम के अंदर आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहे हैं. वीडियो सामने आते ही मामला शिक्षा विभाग तक पहुंचा और शुरुआती जांच के बाद दोनों शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया गया.

हालांकि, शिक्षा विभाग का कहना है कि वायरल वीडियो की प्रामाणिकता की जांच अभी जारी है. विभागीय जांच पूरी होने के बाद ही अंतिम कार्रवाई की जाएगी. एजेंसी के अनुसार, मामला कन्नौज जिले के सौरिख ब्लॉक स्थित एक कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय का है. दो दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ.

इस वायरल वीडियो में स्कूल में एक महिला टीचर चेयर पर बैठी नजर आ रही है. वहीं मेल टीचर भी वहीं मौजूद है. मेल टीचर कुछ बातें करता है तो महिला टीचर मुस्करा देती है. इसके बाद मेल टीचर ने इधर-उधर देखा और महिला टीचर के पास जाकर रोमांस करने लगा. शिक्षा विभाग के मुताबिक, शुरुआती जानकारी में यह वीडियो पिछली सर्दियों का बताया जा रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) संदीप कुमार ने मामले की जांच के आदेश दिए.

Advertisement

यह भी पढ़ें: UP: प्रेमिका के साथ उसी के घर में रंगरेलियां मनाते पकड़ा गया युवक, लाठी-डंडों से हुई पिटाई

जांच की जिम्मेदारी सौरिख के खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) विश्वनाथ पाठक को सौंपी गई. शुरुआती जांच रिपोर्ट में कहा गया कि वीडियो में दिखाई देने वाला शिक्षकों का आचरण बेहद गलत है. अगर ऐसी गतिविधियां स्कूल परिसर में होती हैं, तो छात्रों पर गलत असर पड़ सकता है. जांच रिपोर्ट के आधार पर दोनों सहायक शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है.

बीएसए के मुताबिक, निलंबन अवधि के दौरान एक शिक्षक को गुगरापुर ब्लॉक रिसोर्स सेंटर (BRC) और दूसरे को तालग्राम BRC से संबद्ध किया गया है. साथ ही दोनों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है. इस मामले में शिक्षा विभाग की जांच जारी है. अगर जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो विभागीय नियमों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी.  फिलहाल, दोनों टीचर निलंबित हैं और विभागीय जांच जारी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement