scorecardresearch
 
Advertisement
फैशन

स्लिट स्कर्ट में कियारा आडवाणी का दिखा ग्लैमरस अंदाज, ड्रॉप इयररिंग्स ने खींचा ध्यान, कीमत जान उड़ जाएंगे होश!

kiaraaliaadvani
  • 1/8

केजीएफ स्टार यश की मच-अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट सुर्खियों में बना हुआ है, जिसमें कियारा आडवाणी और तारा सुतारिया लीड रोल में नजर आने वाली हैं. इस इवेंट में कियारा ने अपने स्टनिंग फैशन लुक से पूरी लाइमलाइट बटोर ली. एक्ट्रेस ने आइवरी-व्हाइट स्कल्पचरल कॉर्सेट और ड्रेप्ड स्कर्ट में ग्लैमरस एंट्री की. उनके बोल्ड आउटफिट, महंगे डायमंड इयररिंग्स और लक्जरी हील्स ने इस प्रमोशनल लुक को फैशन स्टेटमेंट बना दिया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

(PHOTO: Instagram@kiaraaliaadvani) 

kiara alia advani
  • 2/8

कियारा ने इंटरनेशनल फैशन ब्रांड से नो मोर के स्प्रिंग 2026 कलेक्शन से आइवरी-व्हाइट कॉर्सेट टॉप पहना था. ऑफ-शोल्डर डिजाइन, वर्टिकल प्लीट्स, सेंटर की पॉइंटेड वेस्टलाइन और हिप्स पर फ्लेयर्ड पेपलम डिटेलिंग ने उनके लुक को बेहद स्कल्पचरल और आर्किटेक्चरल टच दिया. 

(PHOTO: Instagram@kiaraaliaadvani) 

 

kiara
  • 3/8

इस स्ट्रक्चर्ड कॉर्सेट को कियारा ने सफेद ड्रेप्ड स्कर्ट के साथ पेयर किया था. स्कर्ट में बॉडी पर सॉफ्ट फैब्रिक फोल्ड्स के साथ रैप-अराउंड स्टाइल दिया गया था.तो उनके हाई थाई-स्लिट ने पूरे लुक में ग्लैमर का तड़का लगाया.

(PHOTO: Instagram@kiaraaliaadvani) 

Advertisement
kiara look
  • 4/8

कियारा ने अपने इस ऑल-व्हाइट लुक के साथ अमारिस ज्वैल्स के बीट ड्रॉप इयररिंग्स पहने, स्टेटमेंट इयररिंग्स ने उनके चेहरे को खूबसूरती से फ्रेम किया और मिनिमल आउटफिट के बीच सबसे ज्यादा ध्यान अपनी ओर खींचा. इन बीट ड्रॉप इयररिंग्स की कीमत करीब 3.58 लाख रुपये बताई जा रही है.

(PHOTO: Instagram@kiaraaliaadvani) 

kiaraaliaadvani
  • 5/8

महंगी जूलरी के साथ कियारा ने फुटवियर में भी लग्जरी टच बरकरार रखा. उन्होंने लग्जरी फैशन हाउस क्रिश्चियन लुबोटिन की क्लासिक मिस जी पंप्स रेड-सोल हील्स पहनी थीं. जिनकी कीमत करीब 1,045 डॉलर यानी करीब 88 हजार रुपये बताई जाती है.

(PHOTO: Instagram@kiaraaliaadvani) 

kiaraaliaadvani
  • 6/8

एक्सेसरीज की बात करें तो कियारा ने गोल्डन गिजेल जेम्स की नाजुक फिंगर रिंग्स से लुक को कंप्लीट किया. मिनिमल रिंग्स की वजह से आउटफिट की स्ट्रक्चर्ड डिटेलिंग और महंगे स्टेटमेंट इयररिंग्स ही सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बने रहे.
 

(PHOTO: Instagram@kiaraaliaadvani) 

kiaraaliaadvani
  • 7/8

कियारा ने बालों को ड्रामेटिक साइड-स्वीप के साथ हैवी वॉल्यूमिनस वेव्स में स्टाइल किया था. मेकअप में सॉफ्ट स्मोकी आइज, डिफाइंड लैशेज, स्कल्प्टेड चीक्स और ग्लॉसी न्यूड लिप्स उनके लुक को क्लासी बना रहे थे.

(PHOTO: Instagram@kiaraaliaadvani) 

kiaraalia advani
  • 8/8

कियारा के इस ‘टॉक्सिक’ प्रमोशनल लुक काफी लग्जरी है. सिर्फ अमारिस ज्वैल्स के इयररिंग्स और क्रिश्चियन लुबोटिन हील्स की कीमत करीब 4.46 लाख रुपये बैठती है. यानी कियारा का यह फैशन लुक बेहद स्टाइलिश होने के साथ-साथ काफी लग्जीरियस भी है.

(PHOTO: Instagram@kiaraaliaadvani) 

Advertisement
Advertisement