scorecardresearch
 

आंधी में नन्हें मियां के साथ उड़ा था एक और शख्स, बोला- मैं 10 फीट से गिर गया, वे शेड के साथ चले गए

यूपी के बरेली में आए चक्रवाती तूफान का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. बारातघर की टीन शेड उड़ने के दौरान सिर्फ नन्हें मियां ही नहीं, उनके साथ खड़ा एक और शख्स भी हवा में उछल गया था. उसने बताया कि वह खुद करीब 10 फीट ऊपर उठकर नीचे गिरा, जबकि नन्हें मियां टीन शेड के साथ करीब 50 फीट तक उड़ गए.

Advertisement
X
आंधी में करीब 50 फीट तक उड़ गए थे नन्हें मियां. (Photo: Screengrab)
आंधी में करीब 50 फीट तक उड़ गए थे नन्हें मियां. (Photo: Screengrab)

उत्तर प्रदेश के बरेली में आए चक्रवाती तूफान ने ऐसा मंजर पैदा किया कि जिसने देखा, वह दंग रह गया. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है. वीडियो में तेज आंधी के बीच एक बारातघर का विशाल टीन शेड अचानक हवा में उड़ता दिखाई देता है और उसके साथ एक व्यक्ति भी कई फीट ऊपर आसमान में उछल जाता है. उस व्यक्ति का नाम नन्हें मियां है. अब सामने आया है कि नन्हें मियां के साथ एक व्यक्ति और उड़ गया था, जो 10 फीट की ऊंचाई से गिर गया था.

घटना बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र के बबियाना गांव की है. यहां तेज आंधी और चक्रवाती तूफान का असर बना हुआ है. इसी दौरान गांव के पास एक बारातघर के बाहर बने टीन शेड के नीचे तीन लोग खड़े होकर तूफान से बचने की कोशिश कर रहे थे. उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि अगले कुछ सेकंड में उनकी जिंदगी का सबसे खौफनाक अनुभव से सामना होने वाला है.

यहां देखें Video

तेज हवाओं के बीच अचानक बारातघर की टीन की छत हिलने लगी. तीनों लोग डर गए, लेकिन शेड के नीचे ही खड़े रहे. तभी एक तेज झोंके ने पूरा टीन शेड जड़ से उखाड़ दिया. इसके साथ वहां खड़े नन्हें मियां भी हवा में उछल गए. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नन्हें मियां करीब 50 फीट तक हवा में चले गए और फिर दूर मक्के के खेत में जा गिरे. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए.

Advertisement

लेकिन अब इस घटना में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है. नन्हें मियां के साथ वहां खड़ा एक और व्यक्ति भी हवा में उड़ गया था. उसने बातचीत में बताया कि उस वक्त वह भी शेड के नीचे खड़ा था. उसने कहा कि हम तीन लोग वहां खड़े थे. नन्हें मियां दोनों हाथों से शेड को पकड़े हुए थे और मैं एक हाथ से लोहे के पिलर को पकड़े था. अचानक इतनी तेज हवा चली कि मैं भी लगभग 10 फीट ऊपर उठ गया. कुछ सेकंड बाद नीचे गिर पड़ा, लेकिन नन्हें मियां शेड के साथ ही ऊपर उड़ गए. हमने जिंदगी में ऐसा तूफान कभी नहीं देखा.

bareilly storm video another man flew with nanhe miyan tin shed viral

घायल नन्हें मियां का बयान भी सामने आया है. उन्होंने बताया कि तेज हवा से बचने के लिए वह लोहे के पोल की रस्सी पकड़कर खड़े थे. अचानक हवा इतनी तेज चली कि उन्हें कुछ समझ ही नहीं आया और वह हवा में उड़ गए. उन्होंने कहा कि उस पल उन्हें कुछ दिखाई नहीं दे रहा था. जब होश आया तो वह खेत में गिरे पड़े थे. इस हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं और सांस लेने में भी तकलीफ हो रही है. फिलहाल उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है.

यह भी पढ़ें: हवा में तिनके की तरह उड़े नन्हें मियां, बरेली के तूफान वाले वीडियो ने मचाई सनसनी

Advertisement

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक विशाल टीन शेड तूफान के झोंके में उड़ता है और उसके साथ एक व्यक्ति भी हवा में उछल जाता है. वीडियो इतना डरावना है कि लोग बार-बार देखकर यकीन नहीं कर पा रहे. कई लोगों ने इसे फिल्मी दृश्य जैसा बताया है.

जिला प्रशासन ने भी इस घटना की पुष्टि की है. स्थानीय प्रशासन के अनुसार, चक्रवाती तूफान के चलते कई जगहों पर नुकसान हुआ है. कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए. कुछ लोग घायल भी हुए हैं.

गांव के लोगों के लिए यह घटना लंबे समय तक याद रहने वाली है. जिन्होंने अपनी आंखों से नन्हें मियां को हवा में उड़ते देखा, वे आज भी उस पल को याद कर सिहर उठते हैं. गांव के बुजुर्गों का कहना है कि उन्होंने अपने जीवन में कई आंधियां देखी हैं, लेकिन ऐसा तूफान कभी नहीं देखा, जिसमें इंसान टीन की छत के साथ आसमान में उड़ जाए.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement