Pawan Singh New Bhojpuri Song: पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार माने जाते हैं. उनका नया गाना 'आ जईहे पांच के' रिलीज हो गया है. इस गाने के म्यूजिक वीडियो में पवन सिंह दबंग स्टाइल में डांस करते नजर आ रहे. 5 जनवरी को रिलीज हुए इस गाने को अब तक 78 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. इस गाने के लिरिक्स रौशन स्टार ने लिखे हैं जबकि संगीत प्रियांशु सिंह ने दिया है. इसे कोरियोग्राफर कविराज ने किया है. 'आ जईहे पांच के' जेपी स्टार पिक्चर्स भोजपुरी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है.