scorecardresearch
 

West Bengal Offbeat Destinations: मानसून में घूमने के लिए बेस्ट हैं बंगाल की ये 5 ऑफबीट जगहें, खूबसूरती देख हो जाएंगे मंत्रमुग्ध

अगर आप मानसून में भीड़-भाड़ से दूर किसी शांत और खूबसूरत जगह की तलाश में हैं, तो पश्चिम बंगाल के ये 5 ऑफबीट डेस्टिनेशंस बेस्ट हैं. हेनरी आइलैंड के शांत बीच से लेकर लामाहट्टा के धुंधले पहाड़ों तक, इस मौसम में यहां की हरियाली और प्राकृतिक नजारे आपका दिल जीत लेंगे.

Advertisement
X
पश्चिम बंगाल की खूबसूरती बारिश में बढ़ जाती है. (PHOTO:AI)
पश्चिम बंगाल की खूबसूरती बारिश में बढ़ जाती है. (PHOTO:AI)

Monsoon Destinations In West Bengal: बारिश का मौसम आते ही हरियाली चारों तरफ फैल जाती है और प्रकृति का नजारा पहले से भी ज्यादा खूबसूरत हो जाता है. बारिश में सिर्फ केरल, तमिलनाडु, उत्तराखंड, हिमाचल या फिर मेघालय की नेचुरल ब्यूटी नहीं बढ़ती है, बल्कि कई ऐसे शहर हैं, जो बारिश में जन्नत जैसे लगते हैं. अगर आप भी मानसून में भीड़-भाड़ से दूर किसी शांत और प्राकृतिक जगह पर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो पश्चिम बंगाल की कुछ ऑफबीट डेस्टिनेशन आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकती हैं.

यहां बारिश के दौरान जंगल, पहाड़, झील और समुद्र का नजारा देखने लायक होता है. आइए बंगाल की ऐसी 5 खास जगहों के बारे में जानते हैं. जहां जाकर आपका वापस आने का मन नहीं करेगा, वहां की सुंदरता आपका मन मोह लेगी.

हेनरी आइलैंड 

कोलकाता से करीब 135 किलोमीटर दूर स्थित हेनरी आइलैंड स्थित है, जो अपनी शांत बीच, लाल केकड़ों और मैंग्रोव जंगलों के लिए जाना जाता है. बारिश के मौसम में यहां का प्राकृतिक नजारा और भी अट्रैक्टिव हो जाता है. अगर आप शहर की भागदौड़ से दूर सुकून भरा वीकेंड बिताना चाहते हैं, तो यह जगह आपके लिए बिल्कुल सही है.

सोनाझुरी फॉरेस्ट 

शांतिनिकेतन के पास मौजूद सोनाझुरी फॉरेस्ट मानसून में हरियाली से भर जाता है, यहां लाल मिट्टी के रास्तों पर टहलने का अलग ही मजा मिलता है. शनिवार को लगने वाला स्थानीय हाट इस जगह की खास पहचान है, जहां हस्तशिल्प, कपड़े और पारंपरिक सामान खरीदा जा सकता है. साथ ही यहां आने वाले लोगों को बाउल म्यूजिक और आदिवासी लोकनृत्य भी खूब पसंद आते हैं.

Advertisement

मुकुटमणिपुर 

कोलकाता से लगभग 230 किलोमीटर दूर स्थित मुकुटमणिपुर कांगसाबती और कुमारी नदी के संगम पर बसा एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है. यहां मौजूद कांगसाबती बांध मानसून में बेहद शानदार दिखाई देता है. इसके अलावा बोटिंग, हिरण पार्क और शांत वातावरण इस जगह को परिवार और दोस्तों के साथ घूमने के लिए खास बनाते हैं.

 गढ़पंचकोट 

पश्चिम बंगाल अगर आप मानसून में जा रहे हैं तो गढ़पंचकोट जाना बिल्कुल मिस न करें. यहां आपको इतिहास और प्रकृति का अनोखा संगम देखने के लिए मिलेगा. यहां प्राचीन किला, पुराने मंदिरों के अवशेष और चारों ओर फैले साल व पलाश के जंगल मानसून में बेहद शानदार लगते हैं. पास में मौजूद पंचेत डैम और बरंती झील भी इस जगह की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देते हैं.

 लामाहट्टा 

अगर आपको पहाड़ पसंद हैं, तो दार्जिलिंग के रास्ते में स्थित लामाहट्टा जरूर घूमें. बारिश के मौसम में यहां के चीड़ के जंगल, फूलों से सजा इको पार्क और धुंध से ढके पहाड़ किसी सपने जैसे लगते हैं. यहां से जौरे पोखरी तक छोटा ट्रेक भी किया जा सकता है. हालांकि मानसून में बादलों की वजह से कंचनजंघा हमेशा दिखाई नहीं देती, लेकिन मौसम का मजा अलग ही होता है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement