UP के ललितपुर मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी वार्ड का वीडियो वायरल है, जिसमें एक पुलिसकर्मी युवक को लगातार थप्पड़ मारता दिख रहा है. पुलिस के मुताबिक युवक को शराब के नशे में गाली-गलौज के मामले में पकड़ा गया था. वीडियो की जांच के बाद पुलिसकर्मी पर विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है.