scorecardresearch
 

Most Beautiful Lakes: पार्टनर संग घूम आएं ये 5 यूनिक नामों वाली झील; खूबसूरती देख हो जाएंगे मंत्रमुग्ध!

अगर आप विदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो ये 5 खूबसूरत झीलें आपकी बकेट लिस्ट में जरूर होनी चाहिए. फिरोजी पानी वाली झील से लेकर खनिजों से भरी 'स्पॉटेड लेक' तक, ये झीलें न सिर्फ अपनी प्राकृतिक सुंदरता बल्कि अपने अनोखे नामों की दिलचस्प कहानियों के लिए भी मशहूर हैं.

Advertisement
X
कनाडा की झीले बहुत खूबसूरत हैं. (PHOTO:AI)
कनाडा की झीले बहुत खूबसूरत हैं. (PHOTO:AI)

Most Beautiful Lakes in Canada: अगर आप भी घूमने के शौकीन हैं और आप ऐसी जगह घूमना चाहते हैं जहां बर्फ से ढके पहाड़, नीले-हरे पानी वाली झीलें और शांत प्राकृतिक नजारे एक साथ देखने को मिलें. तो आप दुनिया के इस देश का रुख कर सकते हैं, जहां हजारों झीलें हैं. हम कनाडा की बात कर रहे हैं, जो आपके लिए बेहतरीन डेस्टिनेशन है. कनाडा की इन झीलों को देखने दूर-दूर से लोग आते हैं और अगर आप भी झील के किनारे अपने दोस्तों या पार्टनर के साथ कुछ सुकून के पल बिताना चाहते हैं और आप विदेश की ट्रिप प्लान करने का सोच रहे हैं तो आप कनाडा जा सकते हैं. 

 वैसे तो यहां पर काफी झीलें हैं, लेकिन कनाडा की कुछ झीलें अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अपने अनोखे नाम और उनसे जुड़ी कहानियों के कारण भी दुनियाभर में मशहूर हैं. आइए जानते हैं कनाडा की 5 ऐसी झीलों के बारे में, जिन्हें अपनी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल करना चाहिए.

लेक लुईस, अल्बर्टा

कनाडा की सबसे खूबसूरत झीलों में गिनी जाने वाली लेक लुईस अपने फिरोजी कलर का पानी और आसपास मौजूद रॉकी पर्वतों के गजब नजारों के लिए पॉपुलर है. टूरिस्ट यहां पर बोटिंग, हाइकिंग और फोटोग्राफी का मजा ले सकते हैं. सबसे दिलचस्प बात यह है कि पहले इसका नाम एमराल्ड लेक था, लेकिन बाद में महारानी विक्टोरिया की बेटी प्रिंसेस लुईस के सम्मान में इसका नाम बदलकर लेक लुईस रखा गया.

ग्रेट स्लेव लेक, नॉर्थवेस्ट टेरिटरीज

ग्रेट स्लेव लेक सुनते ही लोग अक्सर ही हैरान रह जाते हैं, लेकिन इसका कनेक्शन गुलामी से नहीं है. इसका नाम स्लेवी या स्लेव नाम से पहचाने जाने वाले स्थानीय डेने समुदाय से जुड़ा है. यह झील बहुत विशाल है और यह बेहतरीन फिशिंग और सर्दियों में दिखाई देने वाली नॉर्दर्न लाइट्स के लिए भी जानी जाती है.

Advertisement

ग्रेट बेयर लेक, नॉर्थवेस्ट टेरिटरीज

यह झील पूरी तरह कनाडा की सीमा के अंदर स्थित सबसे बड़ी झील है. यहां का शांत वातावरण, साफ पानी और वन्यजीव नेचर लवर्स का ध्यान खींचती हैं. इसका नाम इस इलाके में बड़ी संख्या में पाए जाने वाले ग्रिजली भालुओं की वजह से रखा गया. एडवेंचर और वाइल्डलाइफ पसंद करने वालों के लिए यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है.

स्पॉटेड लेक, ब्रिटिश कोलंबिया

अगर आप कुछ बिल्कुल नया और अलग देखना चाहते हैं, तो स्पॉटेड लेक जरूर जाएं. गर्मियों में पानी कम होने पर झील की सतह पर अलग-अलग रंगों के गोल धब्बे दिखने लगते हैं, जो मिनरल्स के जमा होने से बनते हैं. यही इसकी सबसे बड़ी खासियत है, स्थानीय आदिवासी समुदाय इस झील को पवित्र मानते हैं और इसे खास धार्मिक महत्व भी देते हैं. 

लेक अथाबास्का, अल्बर्टा और सस्केचेवान

अगर आप प्रकृति के बीच सुकून भरा समय बिताना चाहते हैं, तो लेक अथाबास्का आपके लिए बेस्ट रहने वाली है. इसका नाम क्री भाषा के एक शब्द से लिया गया है, जिसका मतलब है जहां सरकंडे या घास उगती है. यह झील सदियों से स्थानीय आदिवासी समुदाय के लिए मछली पकड़ने, यात्रा और बिजनेस का अहम केंद्र रही है.

क्यों बनाएं इन झीलों को अपनी ट्रैवल बकेट लिस्ट का हिस्सा?

Advertisement

कनाडा की ये झीलें सिर्फ प्राकृतिक सुंदरता ही नहीं, बल्कि इतिहास, संस्कृति और स्थानीय परंपराओं की भी झलक दिखाती हैं. हर झील की अपनी अलग पहचान और कहानी है, जो यात्रा को और भी यादगार बना देती है. इसलिए कनाडा की इन 5 झीलों को अपनी अगली इंटरनेशनल ट्रिप का हिस्सा जरूर बनाएं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement