कनाडा
कनाडा (Canada) उत्तरी अमेरिका का एक देश है (Country of North America). इसके दस प्रांत और तीन क्षेत्र अटलांटिक महासागर से प्रशांत महासागर तक और उत्तर की ओर आर्कटिक महासागर में फैले हुए हैं. इसे चार मुख्य क्षेत्रों में बांटा जा सकता है: पश्चिमी कनाडा, मध्य कनाडा, अटलांटिक कनाडा, और उत्तरी कनाडा (Provinces and Territories of Canada).
इसका कुल क्षेत्रफल 9.98 मिलियन वर्ग किलोमीटर है (Canada Area). यह क्षेत्रफल के हिसाब से दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश बन गया है. इसकी जनसंख्या 38,526,760 है (Canada Population) और जनसंख्या घनत्व 4.2 प्रति व्यक्ति वर्गकिमी है (Canada Density).
संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ इसकी दक्षिणी और पश्चिमी सीमा लगभग 8,891 किलोमीटर तक फैली हुई है. यह दुनिया की सबसे लंबी द्वि-राष्ट्रीय भूमि सीमा है (Longest Border). कनाडा की राजधानी ओटावा है (Capital of Canada). इसके तीन सबसे बड़े महानगरीय क्षेत्र टोरंटो, मॉन्ट्रियल और वैंकूवर हैं.
कनाडा को पन्द्रह स्थलीय और पांच समुद्री पारिस्थितिक क्षेत्रों में विभाजित किया गया है. इन इकोजोन में, कनाडा के वन्यजीवों की 80,000 से अधिक वर्गीकृत प्रजातियां पाई जाती हैं (Canada Biodiversity).
कनाडा में विकसित बाजार अर्थव्यवस्था है. 2022 तक दुनिया की आठवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के साथ और लगभग 2.221 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर का मामूली सकल घरेलू उत्पाद है. यह दुनिया के सबसे कम भ्रष्ट देशों में से एक है. यह देश अत्यधिक वैश्वीकृत अर्थव्यवस्था के साथ दुनिया के सबसे बड़े व्यापारिक देशों में से एक है (Canada Economy).
कनाडाई लोग बड़ी संख्या में अंग्रेजी और फ्रेंच भाषाओं का उपयोग किया जाता है. यह कनाडा के आधिकारिक भाषाएं हैं (Canada Language).
एलन मस्क के कनाडा के तीन प्रांतों को अलग देश बनाने की वकालत से सियासी हलचल बढ़ गई है. क्यूबेक में अलगाववादी पार्टी की जीत के बीच मस्क की टिप्पणी ने बहस को और हवा दे दी है. इस बीच प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने साफ कर दिया है कि कनाडा के भविष्य का फैसला कोई अरबपति नहीं, बल्कि वहां के लोग करेंगे.
61 साल की उम्र में जहां कुछ मिनट तक प्लैंक करना भी मुश्किल हो सकता है, वहीं कनाडा की डोना जीन वाइल्ड ने करीब 5 घंटे तक इसी पोजीशन में रहकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया. खास बात यह है कि यह रिकॉर्ड किसी और से छीनने के बजाय उन्होंने अपना ही पिछला रिकॉर्ड तोड़कर बनाया है. 2024 में डोना ने 4 घंटे 30 मिनट 11 सेकंड तक प्लैंक किया था, जिसे अब उन्होंने और बेहतर कर दिया.
भारत और कनाडा के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए व्यापार वार्ता का पांचवां दौर ओटावा में आयोजित किया जा रहा है. इस महत्वपूर्ण बैठक में दोनों देशों के वरिष्ठ प्रतिनिधि आर्थिक और व्यापारिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए विस्तृत चर्चा कर रहे हैं. मुख्य रूप से सीईपीए (CEPA) यानी व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते को लेकर गंभीर बातचीत हो रही है ताकि दोनों देशों के व्यापारिक हितों को साधा जा सके.
दिसंबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे की चर्चा तेज है। वह 14-15 दिसंबर को फ्लोरिडा में होने वाले G20 शिखर सम्मेलन में शामिल हो सकते हैं, हालांकि भारत सरकार ने अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने अमेरिका पर निर्भरता कम करने और यूरोप के साथ नए गठबंधन की शुरुआत की घोषणा की है. उन्होंने व्यापार नीतियों में बदलाव और वित्तीय बाजारों में मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि कनाडा अब किसी एक देश पर निर्भर नहीं रह सकता.
एअर इंडिया कनिष्क बम धमाके की जांच को बंद करने की कोशिश का पीड़ित परिवार ने विरोध किया है. परिवारों का कहना है कि रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) जांच टीम को छोटा करने और केस को 'इनएक्टिव' करने पर विचार कर रही है.
कनाडा से डिपोर्ट किए गए लॉरेंस बिश्नोई गैंग के करीबी कर्मवीर देओ को पंजाब पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया. अनमोल बिश्नोई को फरार होने में मदद और AP Dhillon के घर पर फायरिंग में भूमिका के आरोपों की पड़ताल होगी. पढ़ें पूरी कहानी.
कनाडा में किरायेदारों को परेशान करने के आरोपों से घिरी भारतीय मूल की मकान मालकिन ने वीडियो जारी कर किरायेदार के वायरल आरोपों को गलत बताया है.
पिछले कई सालों में भारतीय पंजाबी कलाकारों पर कनाड़ा में कई बार हमले और उन्हें डराने की कोशिश की गई है. हाल ही में खबर आई एमी वर्क को भी निशाना बनाया गया, जिसके बाद फिर सवाल उठने लगे कि सब क्यों हो रहा है?
कनाडा के आठ साल के वियोहन सयूरन ने AI तकनीक का उपयोग कर 'अर्बन वाइल्ड वॉच' नामक एक मुफ्त ऐप बनाया है, जो जंगली जानवरों की मौजूदगी की रिपोर्ट करता है और सुरक्षा उपाय बताता है. यह ऐप जानवरों की सटीक लोकेशन साझा नहीं करता ताकि जानवरों को नुकसान न पहुंचे.
US-Canada Tariff War: अमेरिका और कनाडा में ट्रेड टेंशन के बीच टैरिफ अटैक का सिलसिला शुरू हो गया है. ट्रंप के सितंबर के अंत में एक्स्ट्रा टैरिफ लगाने के ऐलान के बीच कनाडा ने सैकड़ों अमेरिकी सामानों पर 50% तक टैरिफ लगा दिया है.
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कनाडा की विमान कंपनी बॉम्बार्डियर को अमेरिका में विमान बेचने से रोकने की धमकी दी है..राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अगर बॉम्बार्डियर को अमेरिकी बाजार में कारोबार करना है तो उसे विमान अमेरिका में ही बनाने होंगे. देखें दुनिया आजतक.
डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा की विमान निर्माता कंपनी बॉम्बार्डियर को साफ संदेश दिया है. उन्होंने कहा कि अगर कंपनी को अमेरिकी बाजार में विमान बेचने हैं, तो उसे अमेरिका में ही उत्पादन करना होगा. ट्रंप ने बॉम्बार्डियर के विमानों की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए हैं.
डोनाल्ड ट्रंप और कनाडा के बीच रिश्तों में तल्खी लगातार बढ़ रही है. पहले ट्रंप ने कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो पर निशाना साधा. अब मौजूदा प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ भी उनका टकराव जारी है. ट्रंप की एक AI-जेनरेटेड मीम ने इस विवाद को फिर सुर्खियों में ला दिया है. अगर ट्रंप और कार्नी के बीच विवाद बढ़ता है तो दुनिया महंगाई के चौतरफे मार झेलेगी..कनाडा जिस तरह से अमेरिका से दो दो हाथ के मूड में है ऐसे में यह लग रहा है कि ऑटो, स्टील के रेट आने वाले समय में बढ़ेंगे...
डोनाल्ड ट्रंप ने एआई तस्वीर और तंज के जरिए कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी पर सीधा निशाना साधा, जबकि दोनों देशों के बीच टैरिफ, लेक ओंटारियो, विनिमय दर और सांस्कृतिक अधिकारों को लेकर तनाव पहले से बना है. इस टकराव का असर अब कनाडा की राजनीति, द्विपक्षीय रिश्तों और वैश्विक बाजार पर पड़ता दिख रहा है.
कनाडा में नौकरी तलाश रहे भारतीय युवाओं के लिए सही रिज्यूमे, नेटवर्किंग और इंटरव्यू की तैयारी बेहद जरूरी है. जानें कनाडियन स्टाइल रिज्यूमे कैसे बनाएं, सेटलमेंट सर्विस की मदद कैसे लें और नौकरी के बेहतर अवसरों के लिए किन बातों का ध्यान रखें. सही रिज्यूमे, नेटवर्किंग और इंटरव्यू की तैयारी कनाडा में नौकरी तलाशने की प्रक्रिया को आसान बना सकती है.
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कनाडा में हैं...मगर उनके यूएस में दिए गए बयान पर सियासत तेज हो रही है, ओवैसी ने भागवत के बयान पर सवाल उठाया, उधर कनाडा में ऐतिहासिक मंच से संघ प्रमुख ने दुनिया को लेकर भारत की सोच को पूरी तरह साफ कर दिया.
कनाडा के 44 वर्षीय रणदीप सिंह जयपुर घूमने आए थे, लेकिन 22 जुलाई को टूरिस्ट वीजा खत्म होने के बाद भी भारत में रुके रहे। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर अलवर के डिटेंशन सेंटर भेज दिया।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लेक ओंटारियो का नाम बदलकर लेक अमेरिका करने का आदेश दिया, लेकिन यह सिर्फ अमेरिकी संघीय इस्तेमाल पर ही लागू होगा. कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी, न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होकुल और क्यूबेक के वेंडाट नेताओं ने इसका विरोध किया है.
राजस्थान के अलवर सेंट्रल जेल स्थित डिटेंशन सेंटर में बंद 44 साल के कनाडाई नागरिक रणदीप सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई. रणदीप टूरिस्ट वीजा पर जयपुर आए थे, लेकिन वीजा एक्सपायर होने के बाद भी भारत में रह रहे थे. जयपुर पुलिस ने उन्हें डिटेन कर 22 अगस्त को अलवर डिटेंशन सेंटर भेजा था.
गांधीनगर में कनाडा का PR वीजा दिलाने के नाम पर भाई-बहन के साथ 97.50 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. आरोपी एजेंट ने PR के बजाय नकली क्लोज्ड वर्क परमिट दिया और हर 15 दिन में 1,500 कनाडाई डॉलर भी लिए. पढ़ें इस ठगी की पूरी कहानी.