scorecardresearch
 

Monsoon destinations in Uttarakhand: जुलाई-अगस्त में जन्नत बन जाती हैं उत्तराखंड की ये 5 जगहें, मानसून में घूमने के लिए हैं बेस्ट

Monsoon destinations in Uttarakhand: अगर आप इस मानसून पहाड़ों की सैर का प्लान बना रहे हैं तो उत्तराखंड आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. आज हम आपको यहां की कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप दोस्तों, परिवार या सोलो ट्रिप के लिए घूमने का प्लान बना सकते हैं.

Advertisement
X
मानसून में अत्तराखंड में घूमने की बेस्ट जगहें (Photo-ITG)
मानसून में अत्तराखंड में घूमने की बेस्ट जगहें (Photo-ITG)

Monsoon destinations in Uttarakhand: जुलाई-अगस्त में अगर आप मानसून का असली मजा लेना चाहते हैं तो उत्तराखंड आपके लिए बेहतरीन डेस्टिनेशन हो सकता है. इस मौसम में यहां के पहाड़ हरियाली से ढक जाते हैं, झरने पूरे वेग से बहने लगते हैं और बादलों से घिरी वादियां मन मोह लेती हैं. यही वजह है कि मानसून के दौरान बड़ी संख्या में पर्यटक यहां घूमने पहुंचते हैं.

चाहे आप फैमिली ट्रिप प्लान कर रहे हों, दोस्तों के साथ घूमना चाहते हों या फिर सोलो ट्रैवल का मन बना रहे हों, उत्तराखंड में हर तरह के यात्रियों के लिए कुछ न कुछ खास है. आइए जानते हैं उत्तराखंड की 5 ऐसी खूबसूरत जगहों के बारे में, जिन्हें आपको अपनी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल करना चाहिए.

मसूरी
मसूरी को 'पहाड़ों की रानी' भी कहा जाता है. यह हिल स्टेशन अपनी ठंडी जलवायु, खूबसूरत पहाड़ों और पुराने ब्रिटिश दौर की खूबसूरत इमारतों के लिए मशहूर है. यहां मॉल रोड पर घूमने, स्थानीय खाने का स्वाद लेने और खरीदारी का अलग ही मजा है. मसूरी में घूमने की प्रमुख जगहों में लाल टिब्बा, केम्प्टी फॉल्स, गन हिल, कैमल्स बैक रोड और मॉल रोड शामिल हैं.

नैनीताल
झीलों का शहर नैनीताल उत्तराखंड के सबसे फेमस पर्यटन स्थलों में से एक है. चारों ओर ऊंचे पहाड़ों से घिरी नैनी झील यहां का सबसे बड़ा आकर्षण है. यहां की ठंडी हवा और शांत माहौल हर किसी को पसंद आते हैं.  नैनीताल में आप नैनी झील, नैना देवी मंदिर, स्नो व्यू पॉइंट, मॉल रोड, भीमताल और सातताल जैसी खूबसूरत जगहों की सैर कर सकते हैं.

Advertisement

ऋषिकेश
अगर आप आध्यात्म और एडवेंचर दोनों का अनुभव एक साथ करना चाहते हैं तो ऋषिकेश आपके लिए बेहतरीन जगह है. यहां गंगा आरती के साथ-साथ रिवर राफ्टिंग, बंजी जंपिंग और योग का भी आनंद लिया जा सकता है. ऋषिकेश में  घूमने की प्रमुख जगहों में त्रिवेणी घाट, लक्ष्मण झूला, परमार्थ निकेतन,बीटल्स आश्रम और गंगा नदी का खूबसूरत किनारा शामिल हैं.

हरिद्वार
हरिद्वार भारत के सबसे पवित्र धार्मिक शहरों में से एक है. यहां हर की पौड़ी पर होने वाली शाम की गंगा आरती देखने के लिए देश-विदेश से लोग आते हैं. धार्मिक यात्रा के साथ-साथ यहां का शांत माहौल भी पर्यटकों को खूब पसंद आता है. हरिद्वार में आप हर की पौड़ी,मनसा देवी मंदिर, चंडी देवी मंदिर, गंगा घाट और कुंभ मेला क्षेत्र जैसी प्रमुख जगहों की सैर कर सकते हैं.

चोपता और तुंगनाथ
अगर आपको ट्रैकिंग पसंद है तो चोपता और तुंगनाथ जरूर जाएं. चोपता को 'मिनी स्विट्जरलैंड ऑफ इंडिया' भी कहा जाता है. यहां से तुंगनाथ मंदिर और चंद्रशिला पीक तक का ट्रेक बेहद खूबसूरत माना जाता है. रास्ते में हरे-भरे बुग्याल और हिमालय के शानदार नजारे देखने को मिलते हैं. चोपता में घूमने की प्रमुख जगहों में तुंगनाथ मंदिर, चंद्रशिला पीक, जंगल ट्रेल और चोपता बुग्याल और जंगल ट्रेल शामिल हैं.

Advertisement

मानसून में उत्तराखंड घूमने जा रहे हैं तो इन बातों का रखें ध्यान

  • मौसम का ताजा अपडेट और बारिश का पूर्वानुमान देखकर ही ट्रैवल प्लान बनाएं.
  • पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन (लैंडस्लाइड) की संभावना रहती है, इसलिए निकलने से पहले सड़क मार्ग की स्थिति जरूर जांच लें.
  • रेनकोट, छाता, वाटरप्रूफ जैकेट और अतिरिक्त कपड़े साथ रखें.
  • अच्छी ग्रिप वाले वाटरप्रूफ ट्रैकिंग या स्पोर्ट्स शूज पहनें, ताकि फिसलन से बचा जा सके.
  • नदी, झरनों और तेज बहाव वाले पानी के पास जाने से बचें और सुरक्षा नियमों का पालन करें.
  • मोबाइल पावर बैंक, टॉर्च, जरूरी दवाइयां और फर्स्ट-एड किट अपने साथ रखें.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement