मसूरी (Mussoorie), उत्तराखंड राज्य के देहरादून जिले में स्थित भारत का एक बेहद प्रसिद्ध हिल स्टेशन है, जिसे “पहाड़ों की रानी” के नाम से जाना जाता है. समुद्र तल से लगभग 6,170 फीट की ऊंचाई पर बसा यह खूबसूरत शहर न सिर्फ प्राकृतिक सौंदर्य के लिए मशहूर है, बल्कि शांत वातावरण, सुखद जलवायु और एडवेंचर गतिविधियों के कारण भी पर्यटकों की पहली पसंद बना हुआ है.
मसूरी की सबसे लोकप्रिय जगहों में से एक मॉल रोड है, जहां से पहाड़ों का मनमोहक नजारा, स्थानीय बाजार और खाने-पीने की दुकानों का आनंद लिया जा सकता है. यहां की शामें खास तौर पर बेहद रोमांटिक मानी जाती हैं. शहर के पास स्थित केम्प्टी फॉल्स मसूरी का एक प्रमुख आकर्षण है, जहां झरने की गर्जना और ठंडी बौछारें यात्रियों को ताजगी से भर देती हैं.
प्रकृति प्रेमियों के लिए गन हिल, लाल टिब्बा, कंपनी गार्डन और क्लाउड्स एंड जैसी जगहें किसी स्वर्ग से कम नहीं. यहां से हिमालय की ऊंची चोटियों और दून घाटी का शानदार दृश्य देखा जा सकता है. इसके अलावा मसूरी लेक बोटिंग के लिए एक बेहतरीन स्थान है. रोमांच पसंद करने वालों के लिए यहां ट्रेकिंग, पैराग्लाइडिंग और रोपवे राइड जैसी गतिविधियां भी उपलब्ध हैं.
मसूरी का मौसम सालभर सुहावना रहता है, हालांकि गर्मियों और सप्ताहांत पर यहां पर्यटकों की भीड़ ज्यादा रहती है. सर्दियों में यहां बर्फबारी भी होती है, जो इसकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देती है.
शहर से कुछ दूरी पर स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) मसूरी की एक और पहचान है, जहां देश के IAS अधिकारी प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं.
प्राकृतिक आकर्षणों, शांत वातावरण और रोमांच से भरे अनुभवों के साथ मसूरी हर मौसम में यात्रा के लिए एक आदर्श स्थान है. चाहे परिवार के साथ छुट्टियां बितानी हों या दोस्तों के साथ पहाड़ी एडवेंचर का मजा लेना हो, मसूरी हर किसी के दिल में अपनी जगह बना लेती है.
Surkanda Devi Trek: उत्तराखंड का सुरकंडा देवी मंदिर धार्मिक आस्था के साथ अपनी खूबसूरत वादियों और हिमालय के शानदार नजारों के लिए भी जाना जाता है. लगभग 9,041 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस मंदिर तक पहुंचने का रास्ता बेहद ही खुबसूरत है.
Hill Stations Near Delhi: अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं और हिल स्टेशनों पर घूमने की सोच रहे हैं इसके लिए बहुत लंबी छुट्टी लेने की जरूरत नहीं है. दिल्ली से कुछ ही घंटों की ड्राइव में कई खूबसूरत हिल स्टेशन पहुंच सकते हैं, जहां परिवार, दोस्तों या पार्टनर के साथ वीकेंड ट्रिप प्लान कर सकते हैं.
Best Places to Visit in Mussoorie: मसूरी में आपको घूमने के लिए कई ऐसी जगहें मिलेंगी, जहां प्राकृतिक खूबसूरती के साथ पुराने बाजार, शांत सड़कें और बेहतरीन व्यू पॉइंट्स भी देखने को मिलते हैं. अगर आप भी जल्द मसूरी घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इन खूबसूरत जगहों को अपनी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल कर सकते हैं.
मसूरी में एक कैफे-रेस्टोरेंट के अंदर घुसकर मारपीट का CCTV फुटेज सामने आया है. घटना 15 सितंबर 2026 की दोपहर करीब 3:51 बजे की बताई जा रही है. वीडियो में कुछ लोग वाहन से उतरकर कैफे पहुंचते और डंडों के साथ रेस्टोरेंट संचालक से मारपीट करते नजर आ रहे हैं. इस दौरान अंदर अफरा-तफरी मच गई.
Best Weekend Getaways from Delhi: अगर आप वीकेंड पर घूमने का प्लान बना रहे हैं और समझ नहीं आ रहा कि कहां जाए तो यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको दिल्ली के आसपास की ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप आसानी से 1-2 दिन की ट्रिप कम खर्च में प्लान कर सकते हैं.
सितंबर में मानसून के बाद मौसम सुहावना हो जाता है और प्रकृति की खूबसूरती निखर उठती है. अगर आप वीकेंड ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो इन कुछ खास जगहों को आप बकेट लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. यात्रा से पहले मौसम की एडवाइजरी जांचकर अपनी ट्रिप को यादगार और सुरक्षित बनाएं.
Best Places to Visit in Mussoorie: पहाड़ों की खूबसूरत वादियों में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो मसूरी आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. यहां झरनों से लेकर खूबसूरत पहाड़ियों और मॉल रोड तक, घूमने के लिए कई शानदार जगहें हैं.
मसूरी के दूधली मार्ग पर देर रात बारिश के कारण सड़क पर फिसलन होने से दिल्ली नंबर की एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर निकल गई. कार खाई में गिरने के बजाय पेड़ पर अटक गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया.
मसूरी के दूधली मार्ग पर बारिश के दौरान फिसली कार खाई में गिरने के बजाय पेड़ पर अटक गई. कार सवार दो युवक रातभर अंदर फंसे रहे। सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने दोनों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया. वीडियो में जानें क्या है पूरा मामला और उत्तराखंड पुलिस ने इस केस पर क्या लिया एक्शन.
Mussoorie vs Udaipur in September: सितंबर में घूमने का प्लान है लेकिन मसूरी और उदयपुर के बीच कन्फ्यूज हैं तो चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है. आज हम आपको बताएंगे कि आपकी पसंद और मौसम के हिसाब से सितंबर में इन दोनों जगहों में से कहां जाना आपके लिए बेहतर रहेगा.
Places to visit in Mussoorie: अगर आप पहाड़ों की खूबसूरती और सुकून भरे माहौल के बीच कुछ दिन बिताना चाहते हैं तो मसूरी आपके लिए बेहतरीन जगह हो सकती है. यहां प्राकृतिक नजारों से लेकर झरने, मंदिर और खूबसूरत बाजार तक घूमने के लिए बहुत कुछ है.
मसूरी में लगातार भारी बारिश हो रही है. भूस्खलन शुक्रवार को एक मकान और दुकान मलबे में दब गए. परिवार ने समय रहते घर छोड़कर अपनी जान बचाई, लेकिन उनका सारा सामान खराब हो गया है. प्रशासन से उन्होंने आर्थिक सहायता की मांग की है.
टिहरी NH-707A डिमटा बैंड पर सड़क वॉशआउट से मसूरी-कैंपटी मार्ग बाधित हुआ है. यातायात ठप है. यात्रियों को परेशानी हो रही है. प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग अपनाने और धैर्य रखने की अपील की है.
विक्रांत मैसी स्टारर वेब सीरीज 'मुसाफिर कैफे' में दिखाया गया कैफे कोई फिल्मी सेट नहीं, बल्कि उत्तराखंड में स्थित बेहद फेमस बुटीक स्टे है. ब्रिटिश काल की यह ऐतिहासिक हेरिटेज प्रॉपर्टी अपनी खूबसूरत वास्तुकला, हरियाली और शानदार वैली व्यू के लिए जानी जाती है. सुकून भरे पलों और प्रकृति के लिए यह बेस्ट लोकेशन है. आइए यह जगह कहां है और क्यों खास है, इसके बारे में आपको बताते हैं.
अगर आपको वेब सीरीज ‘मुसाफिर कैफे’ की खूबसूरत लोकेशन्स पसंद आई हैं, तो भोपाल और मसूरी की इन 5 खास जगहों की सैर जरूर करें. भोपाल की शांत झीलों से लेकर मसूरी-लैंडौर की ठंडी वादियों तक, ये लोकेशन्स आपकी अगली छुट्टियों के ट्रिप को बेहद यादगार और सिनेमैटिक बना देंगी.
भारी बारिश से देहरादून-मसूरी रोड का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के बाद प्रशासन ने एहतियातन इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही अगले आदेश तक बंद कर दी है.
Monsoon destinations in Uttarakhand: अगर आप इस मानसून पहाड़ों की सैर का प्लान बना रहे हैं तो उत्तराखंड आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. आज हम आपको यहां की कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप दोस्तों, परिवार या सोलो ट्रिप के लिए घूमने का प्लान बना सकते हैं.
मसूरी होमस्टे मर्डर मामले में पुलिस ने मृतका के पति की संलिप्तता के पुख्ता सबूत पाए, जिसके बाद उसे दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है. पहले आरोपी पुलिस को गुमराह कर रहा था, लेकिन मृतका के पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की.
Monsoon Travel Destinations: मानसून में हरियाली, बादलों और ठंडी हवाओं के बीच पहाड़ों की सैर का अलग ही मजा होता है.अगर आप बारिश के मौसम में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आज हम आपको भारत के कुछ खूबसूरत हिल स्टेशनों के बारे में बताएंगे, जहां आप परिवार या दोस्तों के साथ यादगार छुट्टियां बिता सकते हैं.
मानसून में पहाड़ों की खूबसूरती बढ़ जाती है, लेकिन मसूरी, मनाली और मुन्नार जैसे 7 हिल स्टेशनों पर जाना भारी पड़ सकता है. भारी बारिश के कारण यहां भूस्खलन, बादल फटने और अचानक बाढ़ का खतरा बढ़ जाता है, यात्रा पर निकलने से पहले मौसम का अपडेट जरूर चेक करें.
मसूरी के मॉल रोड पर हरियाणा के एक पर्यटक ने कथित तौर पर शराब के नशे में एक महिला पर प्लास्टिक क्रेट से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में नाराजगी है और उपद्रवी पर्यटकों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.