वरुण धवन
वरुण धवन (Varun Dhawan, Actor) एक भारतीय अभिनेता हैं जो हिंदी फिल्मों में काम करते हैं. भारत के सबसे अधिक भुगतान पाने वाले अभिनेताओं में से एक, उन्हें 2014 से फोर्ब्स इंडिया की सेलिब्रिटी 100 सूची में शामिल किया गया है (Varun Dhawan Forbes Celebrity 100).
फिल्म माई नेम इज खान (2010) में करण जौहर के सहायक निर्देशक के रूप में फिल्म उद्योग में अपना काम शुरू किया और बाद में 2012 में करण केफिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर के साथ अभिनय की शुरुआत की (Varun Dhawan Debut).
वरुण का जन्म 24 अप्रैल 1987 को मुंबई (Mumbai) में हुआ है (Varun Dhawan Age). वह फिल्म निर्देशक डेविड धवन के बेटे है (Varun Dhawan Father). उन्होंने एचएससी की शिक्षा एचआर कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से पूरी की. उनके पास नॉटिंघम ट्रेंट यूनिवर्सिटी, यूनाइटेड किंगडम से बिजनेस मैनेजमेंट में डिग्री है (Varun Dhawan Education).
उनके बड़े भाई, रोहित, एक फिल्म निर्देशक हैं, जो अपनी पहली फिल्म देसी बॉयज के लिए जाने जाते हैं, जबकि उनके चाचा, अनिल एक अभिनेता हैं (Varun Dhawan Family).
वरुण की फिल्मों में मैं तेरा हीरो, हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया, बदलापुर, एबीसीडी 2, दिलवाले,ढिशूम, बद्रीनाथ की दुल्हनिया जुड़वा 2, अक्टूबर, सुई धागा कलंक, स्ट्रीट डांसर 3डी, कुली नंबर 1 और जग जग जीयो (2022) शामिल हैं (Varun Dhawan Movies).
24 जनवरी 2021 को धवन ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड, फैशन डिजाइनर नताशा दलाल से शादी की (Varun Dhawan Wife).
वरुण धवन स्टारर 'है जवानी तो इश्क होना है' बॉक्स ऑफिस पर मंडे टेस्ट में फेल होती नजर आ रही है. चौथे दिन फिल्म के कलेक्शन में 50% से ज्यादा की गिरावट आई. जबकि इसके आधे से भी कम शोज में चल रही हॉलीवुड हॉरर फिल्म 'ऑब्सेशन' ने मंडे को फिर से धमाका किया.
वरुण धवन की नई फिल्म है जवानी तो इश्क होना है बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को तरस रही है. फिल्म में वरुण का वही पुराना 90s वाला 'गोविंदा स्टाइल' कॉमिक अंदाज नजर आ रहा है, जिससे अब फैंस बोर हो चुके हैं. बदलापुर और अक्टूबर जैसी फिल्मों में वरुण के एक्सपेरिमेंट को पसंद कर चुकी जनता उनके 'गोविंदा टाइप' स्टाइल को कबतक स्वीकार करेगी?
थिएटर्स में भारी-भरकम शोज के साथ आई वरुण धवन स्टारर 'है जवानी तो इश्क होना है' बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई. वहीं दूसरी ओर, महज सीमित स्क्रीन्स पर चल रही हॉलीवुड हॉरर फिल्म ऑब्सेशन ने अपने दूसरे वीकेंड में, पहले वीकेंड के दोगुने से ज्यादा कलेक्शन किया है. इससे इंडियन ऑडियंस का बदलता टेस्ट साफ दिख रहा है.
वरुण धवन और पूजा दर्शकों से मिलने सिनेमाघर पहुंचे.
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Review: वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में ढेर सारे स्टार्स हैं. ये फिल्म लव ट्रायंगल के साथ भरपूर कॉमेडी का दावा करती है. हमारे रिव्यू में पढ़े कि ये फिल्म असल में कितनी एंटरटेन करती है.
'है जवानी तो इश्क होना है' थिएटर्स में रिलीज के लिए तैयार है. वरुण के लिए यह फिल्म महज एक बॉक्स ऑफिस टेस्ट नहीं, बल्कि इमोशनल प्रोजेक्ट है. उनके पिता और बॉलीवुड के 'नंबर 1' कॉमेडी डायरेक्टर डेविड धवन उनके करियर की ये आखिरी फिल्म है. ऐसे में वरुण पर अपने पिता को एक यादगार ब्लॉकबस्टर रिटायरमेंट गिफ्ट देने की बड़ी जिम्मेदारी है.
वरुण धवन अपनी मच-अवेटेड फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' की रिलीज से पहले ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं. शॉर्ट्स और बनियान पहनकर मंदिर जाने पर फैंस वरुण धवन से नाराज हो गए हैं.
संजय गुप्ता की पोस्ट ने सोशल मीडिया पर अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं. इस बीच उन्होंने अपनी पोस्ट में रीमिक्स गानों को लेकर अपनी राय रखी और कुछ सवाल भी पूछे.
करण जौहर के इंस्टाग्राम अकाउंट से आज हैरान करने वाली चीजें हुई, जिसके बाद सभी इस बारे में चर्चा करने लग गए. दरअसल फिल्ममेकर ने अपने ही करीबी दोस्तों को अनफॉलो कर दिया.
हाल ही में डेविड धवन फिल्म फेस्टिवल लॉन्च हुआ था. इस दौरान डेविड धवन अपने बेटे और एक्टर वरुण धवन के साथ एक करियर रेट्रोस्पेक्टिव के लिए बैठे. चैट में डेविड धवन ने कहा कि कॉमेडी फिल्मों पर आज ज्यादा नजर रखी जाती है.
वरुण धवन की मच अवेटेड फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर में प्यार के साथ खूब सारी कॉमेडी ट्विस्ट और खबू सारा कन्फ्यूजन देखने को मिल रहा है. वहीं इस फिल्म के जरिए फिल्म मेकर डेविड धवन सालों बाद फिर से डायरेक्शन में वापसी कर रहे है. जिसके ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पैप्स के साथ वो बात करते हिए भावुक हो गए.
बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक डेविड धवन ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर भावुक होकर रो पड़े.ये इवेंट मुंबई में आयोजित किया गया था, जहां उनके बड़े भाई अनिल धवन और बेटे वरुण धवन भी मौजूद थे.
कुली नंबर 1 और हीरो नंबर 1 जैसी ब्लॉकबस्टर कॉमेडी फिल्मों के डायरेक्टर डेविड धवन ने बॉलीवुड स्टार्स पर एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने बताया कि कैसे एक बुरे दौर में बड़े स्टार्स उनसे हिचकने लगे थे, जिसके बाद उन्होंने गुस्से में बिना किसी बड़े स्टार के एक सरप्राइज हिट फिल्म बना डाली थी.
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai के ट्रेलर में Mouni Roy को Varun Dhawan की नकली मां के रोल में देखकर सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. दोनों की उम्र में सिर्फ 1 साल का फर्क है, ऐसे में फैंस इस कास्टिंग को लेकर सवाल उठा रहे हैं.
वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' रिलीज से पहले ही विवादों में आ गई है. दिग्गज प्रोड्यूसर वाशु भगनानी ने फिल्म के मेकर्स पर गाने और कहानी चुराने का आरोप लगाया है. मामला कोर्ट तक पहुंच गया है.
फिल्म पेड्डी ने आखिरकार अपनी रिलीज डेट की तारीख पक्की कर ली है. राम चरण की यह फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में आएगी. हालांकि इस रिलीज के साथ एक और बड़ी टक्कर की तैयारी हो रही है.
आईपीएल 2026 का कारवां आज मुंबई पहुंचा है. ऐसे में कई सारे बॉलीवुड सेलेब्स वानखेड़े स्टेडियम में दिखाई दिए हैं. करीना कपूर अपने परिवार के साथ मुंबई की टीम को सपोर्ट करने पहुंची. तो अनुष्का शर्मा अपने पति विराट की टीम का जोश बढ़ाती नजर आईं.
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने पहली बार अपनी 2 साल की बेटी की हेल्थ से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है. उनकी बच्ची डेवलपमेंट डिप्लेशिया ऑफ द हिप (DDH) से जूझ रही है. यह बच्चों में होने वाली ऐसी समस्या है, जो समय पर पहचान और इलाज से पूरी तरह ठीक हो सकती है.
वरुण धवन की बेटी को हिप्स ज्वाइंट की बीमारी. समय रहते पहचानें लक्षण. बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने हाल ही में अपनी 2 साल की बेटी की हेल्थ से जुड़ी प्रॉब्लम शेयर की है. उनकी बेटी DDH यानि डेवलपमेंट डिप्लेशिया ऑफ द हिप से जूझ रही है. ये एक ऐसी स्थिति है जिसमें बच्चे के कूल्हे का जोड़ सही तरीके से विकसित नहीं होता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर समय रहते इसका इलाज न किया जाए तो ये बच्चे के चलने-फिरने पर असर डाल सकती है.
वरुण धवन की बेटी लारा DDH (डेवलपमेंटल डिस्प्लेसिया ऑफ द हिप) नामक बीमारी से पीड़ित थी. इसमें बच्चे के कूल्हे का जोड़ सही से विकसित नहीं होता. अगर बच्चे के पैरों की लंबाई अलग दिखे या चलने में लंगड़ाहट हो, तो इसे नजरअंदाज न करें. जानें इस बीमारी के लक्षण, कारण और सही इलाज.
फिल्म रैप में पढ़ें बॉलीवुड की बड़ी खबरें- बादशाह के लेटेस्ट गाने 'टटीरी' पर काफी बवाल मचा था. अब इस पर सिंगर ने रिएक्शन दिया है. वहीं टॉक्सिक में कियारा आडवाणी को लेकर डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने रिएक्शन दिया है.