सोने और चांदी में हाल ही में आई अचानक गिरावट ने बाजार को प्रभावित किया है. बीते दो तीन दिनों में इतनी तेज गिरावट पहले कभी नहीं देखी गई थी. इसके बावजूद बाजार में खरीदारों की संख्या कम नहीं हुई है. कई निवेशकों ने गिरावट के बावजूद खरीदारी शुरू कर दी है, जबकि कुछ वे निवेशक जिनकी चांदी लाख से सवा लाख रुपए में खरीदी गई थी, वे उसे बेचने लगे हैं. नए निवेशक भी बाजार में वापस आ रहे हैं और उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले समय में सोने चांदी की कीमतें सुरक्षित रहेंगी. शादी के सीजन में गिरावट के कारण गहनों की खरीद में राहत भी मिली है. घटे भावों के कारण गहनों और चांदी की खरीद में वृद्धि हुई है, खासकर उन लोगों में जो इसे सुरक्षित निवेश के रूप में देखते हैं. स्थानीय और पर्यटक दोनों ही अपने हिसाब से फैंसी ज्वेलरी खरीद रहे हैं. कुल मिलाकर सोना चांदी का बाजार फिलहाल अच्छा दिख रहा है और निवेशकों की रुचि बनी हुई है.