कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका तिहाड़ जेल से बाहर आ गए हैं, लेकिन उन्हें मामले में बरी नहीं किया गया है. दिल्ली की अदालत ने 50-50 हजार रुपये के निजी मुचलके और जमानतदारों के बांड स्वीकार करने के बाद रिहाई का आदेश दिया. दोनों ने शांति बनाए रखने और कानूनी शर्तों का पालन करने का भरोसा दिया है. मामले की अगली सुनवाई 23 अक्टूबर को होगी.