scorecardresearch
 

'सौरव दास ने नहीं दिया रेंट एग्रीमेंट', SEM कोर्ट ने मांगा दिल्ली में रहने का प्रमाण

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संयोजक सौरव दास को पीस बॉन्ड भरने की प्रक्रिया के दौरान दिल्ली निवासी होने का प्रमाण पत्र देने का निर्देश दिया गया. कोर्ट ने कहा कि अब तक सौरव दास की ओर से कोई रेंट एग्रीमेंट, डीड या लीज दस्तावेज जमा नहीं किए गए हैं.

Advertisement
X
पीस बॉन्ड उल्लंघन के मामले में कोर्ट ने सौरव दास से दिल्ली में रहने का प्रमाण पत्र मामला मांगा था. (Photo: PTI)
पीस बॉन्ड उल्लंघन के मामले में कोर्ट ने सौरव दास से दिल्ली में रहने का प्रमाण पत्र मामला मांगा था. (Photo: PTI)

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सह-संयोजक सौरव दास को पीस बॉन्ड भरने की प्रक्रिया के दौरान अपने दिल्ली निवासी होने का प्रमाण पत्र देने का निर्देश दिया है. कुछ दिन पहले ही सौरव दास और आशुतोष रांका को SEM कोर्ट से रिहाई मिली थी. पीस बॉन्ड उल्लंघन के मामले में कोर्ट ने सौरव दास से दिल्ली में रहने का प्रमाण पत्र मामला मांगा था.

इस मामले में आज सुनवाई के दौरान कोर्ट ने टिप्पणी की कि अब तक सौरव दास की ओर से रेंट एग्रीमेंट, डीड या लीज से जुड़ा कोई दस्तावाजे जमा नहीं किया गया है. सौरव दास और आशुतोष रांका अपने जमानतदारों के साथ SEM अदालत में शनिवार को पेश हुए. दस्तावेजों की जांच के लिए अदालत ने मामले को 17 नवंबर के लिए सूचीबद्ध किया है. 

वहीं, प्रदर्शन से जुड़े एक अन्य मामले में आरोपी AISA अध्यक्ष नेहा बोरा ने कहा है कि हाईकोर्ट से राहत नहीं मिलने के बावजूद वे SEM कोर्ट में पीस बॉन्ड नहीं भरेंगी.

नेहा बोरा ने कहा, 'इस बॉन्ड को साइन करना यह भी दर्शाता है कि इस देश में किसी लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए इस 'पीस बांड' का इन्वोक किया जा सकता है.'

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'नहीं करूंगी पीस बॉन्ड पर साइन', हाईकोर्ट से झटका मिलने के बाद भी बोलीं नेहा बोरा

नेहा ने कहा कि लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने के बजाय हमने लाठियों और डंडों का इस्तेमाल होते देखा. इस पूरी प्रक्रिया में पत्रकारों और मीडिया को भी पुलिस और अन्य सुरक्षाकर्मियों के हाथों जिस हिंसा का सामना करना पड़ा, उसके बारे में आप लोग भी अच्छी तरह जानते हैं.

नेहा ने कहा कि हमें नोटिस मिला, जिसमें लिखा था कि पुलिस के पास ऐसी जानकारी है कि आप पीस ब्रिच कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि हमें किसी भी FIR की कॉपी नहीं दी गई. हमें सिर्फ इतना कहा गया कि आप पीस ब्रिच करेंगे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement