सरफराज खान, क्रिकेटर
सरफराज नौशाद खान (Sarfaraz Naushad Khan) एक क्रिकेटर हैं. वे रणजी ट्रॉफी में मुंबई के लिए (Plays Domestic Cricket for Mumbai) के लिए खेलते हैं. सरफराज 2014 और 2016 में आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं (Sarfaraz Khan Played Two U19 World Cup). वह दाएं हाथ के एक आक्रामक बल्लेबाज और एक पार्ट टाइम स्पिनर हैं. वे इंडियन प्रीमियर लीगके लिए भी खेलते हैं.
सरफराज का जन्म 27 अक्टूबर 1997 को मुंबई के उपनगरीय इलाके में हुआ था (Sarfaraz Khan Age). उनका अधिकांश बचपन आजाद मैदान में बीता, जहां उनके पिता और कोच नौशाद खान की देखरेख में उनकी कोचिंग हुई (Sarfaraz Khan Father).
2009 में, अपने स्कूल रिजवी स्प्रिंगफील्ड के लिए हैरिस शील्ड में खेलते हुए उन्होंने 421 गेंदों में 439 रन बनाकर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा था (Sarfaraz Khan in Harris Shield). इसके बाद, भारतीय अंडर-19 टीम में उनका चयन हुआ.
28 दिसंबर 2014 को, सरफराज ने अपने फर्स्ट क्लास करियर की शुरुआत बंगाल के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मुकाबले से की (Sarfaraz Khan First Class Debut). सरफराज ने 2 मार्च 2014 को सौराष्ट्र के खिलाफ राजकोट में मुंबई के लिए लिस्ट ए क्रिकेट में डेब्यू किया (Sarfaraz Khan List A Debut). उन्होंने 2 अप्रैल 2014 को सौराष्ट्र के खिलाफ करियर का पहला टी20 मैच खेला (Sarfaraz Khan T20 Debut).
उन्होंने 2015 में सिर्फ 17 साल और 177 दिन के उम्र में RCB के लिए अपना IPL डेब्यू किया (Sarfaraz Khan IPL Debut). अगले सीजन में, वह आईपीएल में रिटेन किए जाने वाले एकमात्र अनकैप्ड खिलाड़ी थे. 2022 आईपीएल मेगा ऑक्शन में, दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 20 लाख रुपए के उनके बेस प्राइस पर खरीदा (Sarfaraz Khan Price in 2022 IPL Mega Auction).
शेष भारत और जम्मू-कश्मीर के बीच ईरानी ट्रॉफी का मुकाबला 1 अक्टूबर से श्रीनगर में शुरू हुआ. इस मुकाबले में जम्मू कश्मीर के गेंदबाज उमर नाजिर मीर चर्चा में रहे, जिन्होंने इस मुकाबले की पहली पारी में शेष भारत के कप्तान ऋषभ पंत और उपकप्तान सरफराज खान को आउट किया.
ऋषभ पंत ईरानी कप में रेस्ट ऑफ इंडिया की कप्तानी करेंगे. 1 अक्टूबर से श्रीनगर में होने वाले मुकाबले में उनका सामना रणजी चैम्पियन जम्मू-कश्मीर से होगा. सरफराज खान को उपकप्तान बनाया गया है, जबकि आकाश दीप को फिटनेस के आधार पर टीम में शामिल किया गया है. पिछले रणजी सीजन के टॉप चार रन-स्कोरर्स को भी 15 सदस्यीय टीम में जगह मिली है.
प्लेइंग इलेवन से बाहर रहने के बावजूद सरफराज खान कोलंबो टेस्ट के दौरान चर्चा में आ गए. उन्होंने मैदान पर कुछ ऐसा किया जिसे देखकर श्रीलंकाई खिलाड़ी भी हैरान नजर आए.
दलीप ट्रॉफी 2026-27 का सीजन रविवार (23 अगस्त) से हो रहा है. जहां वैभव सूर्यवंशी अब घरेलू क्रिकेट के इस रेडबॉल टूर्नामेंट में खेलते दिखेंगे. इस टूर्नामेंट में भारतीय क्रिकेट का बैटिंग फ्यूचर और बॉलिंग फ्यूचर भी दिखेगा. वहीं कई पुराने और युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी सेलेक्टर्स पर नजर रखेंगे.
भारतीय क्रिकेट टीम 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका के दौरे पर है. टीम इंडिया के स्क्वॉड में इस बार केवल 3 ही खिलाड़ी ऐसे हैं जिनके पास श्रीलंका में टेस्ट मैच खेलने का अनुभव है.
Galle Test 2026: श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट से पहले टीम इंडिया के सामने नंबर-6 को लेकर बड़ा सवाल है. सरफराज खान और ध्रुव जुरेल में से किसी एक को चुनना होगा. जुरेल के पास टेस्ट अनुभव है, जबकि सरफराज का स्पिन के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार है. गेंदबाजी में भी तीसरे तेज गेंदबाज या अतिरिक्त स्पिनर को लेकर टीम मैनेजमेंट असमंजस में है.
श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों के बीच मस्ती का एक वीडियो सामने आया है. तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने साथी सरफराज खान की हेयरकटिंग के लिए खुद ट्रिमर संभाल लिया. श्रीलंकाई हेयरस्टाइलिस्ट चतुरंगा की मौजूदगी में सिराज ने सरफराज के बाल काटे, जिस पर टीम के खिलाड़ियों ने खूब मजाक किया.
12 साल की उम्र में 439 रन की ऐतिहासिक पारी से सुर्खियों में आए सरफराज खान ने अंडर-19 क्रिकेट और IPL में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया. अब टेस्ट टीम में उनकी जगह पर बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच श्रीलंका दौरा उनके लिए अहम परीक्षा है. पुराने रिकॉर्ड और नाम की चर्चा की बजाय अब सरफराज को बल्ले से अपनी उपयोगिता साबित करनी होगी.
15 अगस्त को भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जाना है. ऐसे में फैन्स की नजरें सरफराज खान पर रहेगी. लंबे समय बाद टीम में वापसी करने वाले सरफराज खान को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलती हैं या नहीं? यह देखना दिलचस्प होगा.
अपनी फिटनेस को लेकर आलोचना झेल चुके सरफराज ने पिछले कुछ समय में कड़ी मेहनत करके अपना वजन काफी घटाया है. यही वजह है कि उन्हें एक बार फिर भारतीय टीम में एंट्री मिल गई है. जसप्रीत बुमराह, साई सुदर्शन, नितीश रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर और हर्षित राणा जैसे अहम खिलाड़ी चोटिल होने के कारण इस दौरे से बाहर हैं.
सरफराज खान को आखिरकार एक बार फिर टीम इंडिया में खेलने का मौका मिल गया है. श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए उन्हें टीम में शामिल कर लिया गया है.
भारतीय टीम के श्रीलंका दौरे के बीच टेस्ट बल्लेबाज सरफराज खान की एक इंस्टाग्राम स्टोरी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है. टीम से बाहर चल रहे सरफराज ने जो क्रिप्टिक मैसेज लिखा है, वो फिलहाल बेहद चर्चा में है.
दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए पश्चिम क्षेत्र की टीम का ऐलान हो गया है. ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तान और शम्स मुलानी को उपकप्तान बनाया गया है, जबकि पृथ्वी शॉ, सरफराज खान, मुशीर खान और शार्दुल ठाकुर भी टीम में शामिल हैं.
आईपीएल 2026 खत्म होते ही क्रिकेट फैन्स को एक और बड़ा टी20 टूर्नामेंट देखने को मिलेगा. मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने T20 मुंबई लीग सीजन-4 और विमेंस लीग का शेड्यूल जारी कर दिया है. 1 से 13 जून तक वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले इस टूर्नामेंट में यशस्वी जायसवाल, शार्दुल ठाकुर, सरफराज खान और तुषार देशपांडे जैसे स्टार खिलाड़ी खेलते नजर आ सकते हैं.
चेन्नई सुपर किंग्स की हार के बावजूद सरफराज खान ने अपनी 25 गेंदों में 50 रन की विस्फोटक पारी से सभी का ध्यान खींचा. उनकी पारी में 8 चौके और 2 छक्के शामिल थे. आउट होने के बाद विराट कोहली ने ताली बजाकर और सीटी बजाकर उनकी पारी की सराहना की. इस जीत के साथ ही आरसीबी अब प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है.
आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की रणनीति अब सवालों के घेरे में आ गई है. एक तरफ टीम ने कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर पर करोड़ों खर्च किए, वहीं दूसरी ओर सिर्फ ₹75 लाख में खरीदे गए सरफराज खान ने अकेले ही ज्यादा असर डाला. आरसीबी के खिलाफ मैच में यह फर्क साफ नजर आया.
सरफराज खान काफी समय से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं. सरफराज का आखिरी टेस्ट मैच नवंबर 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ था. उसके बाद उन्हें मौका नहीं मिला है. सरफराज इसी बीच घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करते आए हैं.
Sarfaraz Khan hospitalised with viral fever. Ranji Trophy quarterfinal vs Karnataka में खेलना संदिग्ध, Mumbai team को बड़ा झटका.
स्टार बल्लेबाज सरफराज खान ने हैदराबाद के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मुकाबले में वनडे स्टाइल में दोहरा शतक जड़ा. 28 साल के सरफराज खान काफी महीनों से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं. सरफराज का आखिरी टेस्ट मैच साल 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ था.
रवींद्र जडेजा का न्यूजीलैंड के खिलाफ हालिया वनडे सीरीज में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा. वहीं शुभमन गिल की कैप्टेंसी में जोश और जज्बा नजर नहीं आया. जडेजा और शुभमन रणजी ट्रॉफी में अपनी-अपनी घरेलू टीम्स के लिए खेलने उतरे हैं.
सरफराज खान ने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में पंजाब के खिलाफ सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक लगाकर भारतीय लिस्ट-ए क्रिकेट का रिकॉर्ड तोड़ा. उन्होंने 62 रन की विस्फोटक पारी खेली, लेकिन मुंबई टीम एक रन से मैच हार गई. सरफराज इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं.