राम चरण, अभिनेता
कोनिदेला राम चरण तेजा (Konidela Ram Charan Teja) एक भारतीय अभिनेता हैं जो मुख्य रूप से तेलुगु सिनेमा में अपने अभिनय के लिए जाने जाते हैं. राम चरण, अभिनेता चिंजीवी (Chiranjeevi) के बेटे हैं (Ram Charan Father).
राम भारत में सबसे अधिक भुगतान पाने वाले अभिनेताओं में से एक हैं. उन्हें तीन फिल्मफेयर पुरस्कार और दो नंदी पुरस्कार सहित कई और अवॉर्ड्स मिल चिके हैं (Ram Charan Awards). 2013 से वह अपनी आय और लोकप्रियता के आधार पर फोर्ब्स इंडिया की सेलिब्रिटी 100 सूची में शामिल हैं (Ram Charan Forbes 100).
राम चरण ने 2007 की फिल्म चिरुथा के साथ अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की (Ram Charan Debut Film), जिसे लोगों ने खूब पसंद किया और उन्हें सर्वश्रेष्ठ पुरुष पदार्पण - दक्षिण के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार मिला. उनके फिल्मों में मगधीरा (2009), रचा (2012), नायक (2013), येवडु (2014), गोविंदुडु अंडारीवाडेले (2014), ध्रुव (2016), और रंगस्थलम (2018), रंगस्थलम, कैदी नंबर 150 (2017) और सई रा नरसिम्हा रेड्डी (2019) और आरआरआर (RRR 2022) शामिल है (Ram Charan Movies).
राम चरण का जन्म 27 मार्च 1985 को चेन्नई (Chennai) में हुआ था (Ram Charan Age). उनकी दो बहनें हैं (Ram Charan Sisters). अल्लू रामलिंगैया उनके दादा हैं. वह अल्लू अर्जुन के चचेरे भाई हैं (Ram Charan Family). राम ने चेन्नई के पद्म शेषाद्री बाला भवन, लॉरेंस स्कूल से अपनी शिक्षा हासिल की. उन्होंने मुंबई, महाराष्ट्र में किशोर नमित कपूर के अभिनय स्कूल से भी डिग्री प्राप्त की है (Ram Charan Education).
चरण की शादी उपासना कामिनेनी से हुई है, वो एक अपोलो चैरिटी की वाइस चेयरमैन और बी पॉजिटिव मैगजीन की चीफ एडिटर हैं (Ram Charan Wife).
अपने फिल्मी करियर से परे, राम चरण हैदराबाद पोलो टीम और राइडिंग क्लब (Hyderabad Polo and Riding Club) के मालिक हैं (Ram Charan Owner) और क्षेत्रीय एयरलाइन सेवा ट्रूजेट (TruJet) के सह-मालिक हैं (Ram Charan co-owns).
राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी कोनिडेला ने अपनी बेटी क्लिनकारा कोनिडेला को काफी समय तक लोगों की नजरों दूर रखने के बाद उनका चेहरा दिखाया है. बेटी के तीसरे जन्मदिन पर सुपरस्टार ने फैंस को बड़ा तोहफा दिया है.
'पेद्दी' 4 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर चर्चा का विषय बनी हुई है. अब ये इससे जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है.
पेद्दी फिल्म में जाह्नवी कपूर के कुछ सीन्स को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया. फिल्म में जाह्नवी कपूर के किरदार को जरूरत से ज्यादा ग्लैमराइज और वस्तु (ऑब्जेक्ट) की तरह दिखाने वाला माना गया था. अब इसपर फिल्म के गीतकार का रिएक्शन आया है.
राम चरण की पत्नी उपासना बिजनेस घराने से हैं. वो अपने फैमिली बिजनेस को संभालती हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं उनका ये साम्राज्य कितना बड़ा है?
राम चरण की बहन श्रीजा ने अपनी जिंदगी में काफी मुश्किलों को सामना किया है. उन्होंने दो बार शादी की, लेकिन दोनों बार उनका रिश्ता टूट गया. अब उन्होंने सेल्फ हीलिंग पर बात की और बताया कि कैैसे वो दर्द से बाहर निकलीं.
राम चरण की फिल्म पेद्दी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है, लेकिन फिल्म से जुड़ा विवाद अभी भी चर्चा में बना हुआ है. इसी बीच आयोजित सक्सेस मीट में लीड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की गैरमौजूदगी ने नई अटकलों को जन्म दे दिया. कार्यक्रम में फिल्म की टीम मौजूद रही, जबकि सोशल मीडिया पर जाह्नवी के न आने और उनके किरदार को लेकर बहस लगातार जारी है.
राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म पेद्दी में उनके रोमांटिक सीन्स को लेकर विवाद मचा हुआ है. खासकर राम चरण और जाह्नवी के लिपलॉक क्लिप इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.
राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म पेद्दी रिलीज के बाद चर्चा के साथ विवादों में भी आ गई है. फिल्म के कुछ दृश्यों को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठे, जिसके बाद निर्देशक बुची बाबू सना ने प्रतिक्रिया दी है. मेकर्स ने दर्शकों की आपत्तियों को ध्यान में रखते हुए कुछ विवादित दृश्यों को हटाने का फैसला किया है. इस घटनाक्रम ने फिल्म को नई बहस के केंद्र में ला दिया है.
पेद्दी फिल्म को लेकर चल रहे विवाद के बीच जाह्नवी कपूर हैदराबाद में हुए सक्सेस मीट में शामिल नहीं हुईं. न ही राम चरण ने उनका कोई जिक्र किया. उनकी गैरमौजूदगी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं.
पेद्दी फिल्म में जाह्नवी कपूर के कुछ सीन्स को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया. बढ़ते विरोध के बाद डायरेक्टर बुची बाबू सना ने विवादित सीन हटाने और माफी मांगने का फैसला किया.
राम चरण की फिल्म पेद्दी एक ओर विवादों से घिरी हुई है. वहीं दूसरी तरफ अब फिल्म में अप्पलसूरी का रोल निभाने वाले जगपति बाबू ने कह डाला है कि फिल्म को मिले खराब रिव्यूज ने पेद्दी को एक सक्सेसफुल फिल्म बना डाला है.
राम चरण अपनी फिल्म पेद्दी देखने हैदराबाद के एक थिएटर गए थे, जहां से बाहर निकलते वक्त हजारों की संख्या में फैंस की भीड़ जमा हो गई. इसमें एक छोटी बच्ची फंस गई थी, जिसे एक्टर ने खुद निकालकर उसके पिता को सौंपा. इस मोमेंट के वीडियो काफी वायरल भी हुए.
राम चरण हमेशा अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहते हैं लेकिन इस बार वह अपनी किसी फिल्म नहीं बल्कि अपने पर्सनल बॉडीगार्ड को लेकर सुर्खियों में हैं.
सिंगर सुमंगली अरियानायगम ने अब जाह्नवी कपूर के सपोर्ट में आवाज उठाई है और 'पेद्दी' के मेकर्स की आलोचना की है कि उन्होंने जाह्नवी के किरदार को किस तरह दिखाया है.
'पेद्दी' में जाह्नवी कपूर के रोल को लेकर काफी बहस छिड़ गई है. महिलाओं को 'ऑब्जेक्ट' की तरह दिखाने के आरोपों और आलोचना के बाद, डायरेक्टर बुची बाबू सना ने माफी मांगी है और इसमें बदलाव करने का वादा किया है.
रामचरण के फैन ने थियेटर में एक टेक में उनके डांस स्टेप्स की हूबहू नकल करते हुए वायरल वीडियो बनाया है, जिसने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं
राम चरण की फिल्म पेद्दी में जाह्नवी कपूर के किरदार को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी है. कई दर्शकों ने रोल को कमजोर बताया, जबकि फिल्म में उनकी प्रस्तुति और स्क्रीन टाइम चर्चा का विषय बने हुए हैं. फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक बुची बाबू सना ने किया है.
राम चरण की फिल्म पेद्दी में जाह्नवी कपूर का काम तो निराशाजनक था ही. जूनियर एनटीआर की देवरा के बाद, पेद्दी में भी जाह्नवी के साथ वही हुआ है. मगर जिस तरह साउथ इंडस्ट्री ने उन्हें अपनी फिल्मों में इस्तेमाल करने की कोशिश की है, वो भी उनपर कई सवाल खड़े करता है.
तेलुगू इंडस्ट्री के मेगा पावर स्टार राम चरण अपनी नई फिल्म पेद्दी लेकर आ चुके हैं, जिसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत भी की. ये एक स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म है, जिसमें खेल-कूद के साथ-साथ इमोशन का दमदार तड़का लगाया गया है. इसमें जाह्नवी कपूर और दिव्येंदु शर्मा भी हैं. क्या राम चरण की ये फिल्म आपका समय डिजर्व करती है? आइए, आपको बताते हैं.
राम चरण की फिल्म पेद्दी- खेल, संघर्ष और भावनाओं से भरपूर स्पोर्ट्स-ड्रामा है. दमदार अभिनय, मजबूत कहानी और शानदार बैकग्राउंड स्कोर फिल्म की ताकत हैं, हालांकि इसका लंबा रनटाइम कुछ दर्शकों के लिए चुनौती बन सकता है. कुल मिलाकर पेद्दी मनोरंजन, भावनाओं और खेल के रोमांच का संतुलित मिश्रण है, जिसे राम चरण के प्रशंसक जरूर पसंद कर सकते हैं
जाह्नवी कपूर की फिल्म पेद्दी ग्लोबली रिलीज हो गई है. फिल्म की सक्सेस के लिए दुआ मांगने वो तिरुपति मंदिर गईं. एक्ट्रेस के कई वीडियोज सामने आए हैं.