जुड़वा बच्चों के पिता बने राम चरण, अस्पताल के बाहर लगी भीड़, बेटी संग फंसे
31 Jan 2026
Photo:Instagram/Screengrab
बेटी संग भीड़ में फंसे राम
तेलुगू सिनेमा से ग्लोबल स्टार बन चुके राम चरण एक बार फिर पापा बन गए हैं. 31 जनवरी को उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया.
Photo:Instagram/@alwaysramcharan
राम और उपासना पहले से ही एक बेटी के पेरेंट्स थे. अब उनके घर में एक बेटी और एक बेटा और आ गए हैं. ऐसे में कपल बेहद खुश है.
Photo:Instagram/@alwaysramcharan
कपल ने बच्चों का स्वागत करने के बाद इंस्टाग्राम पर खुशखबरी शेयर की. जुड़वां बच्चों का जन्म हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में हुआ.
Photo:Instagram/@upasanakaminenikonidela
अब अस्पताल के बाहर से एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें राम चरण को बेटी क्लिन कारा के साथ देखा जा सकता है. एक्टर फैंस की भीड़ में फंसे हैं.
Video: Instagram
राम चरण के पिता बनने की खुशखबरी ने फैंस में उत्साह और जोश भर दिया. ऐसे में अस्पताल के बाहर कई लोग उनसे मिलने चले गए. यही एक्टर के लिए मुश्किल की बात हो गई.
Video: Instagram
बेटी को गोद में उठाए राम चरण भीड़ में फंस गए थे और उनके लिए खुद अस्पताल तक पहुंचना मुश्किल हो गया था. हालांकि बाद में वो अपनी पत्नी और बच्चों से मिल पाए.
Photo:Instagram/@alwaysramcharan
प्रोजेक्ट्स की बात करें तो राम को फिल्म 'पेड्डी' में इस साल देखा जाने वाला है. इसमें उनके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने काम किया है.