चुनाव आयोग को लेकर मोदी सरकार को घेरते आ रहे राहुल गांधी ने सरकार का विरोध करने वालों का राशन और पेंशन रोके जाने का डर जताया है. इस नए विवाद की वजह केंद्रीय पंचायती राज और मत्स्य पालन मंत्री ललन सिंह का एक बयान है. जिसमें उन्होंने कहा था कि लाभार्थियों की पहचान के लिए आधार के बजाय वोटर आईडी कार्ड के EPIC नंबर का इस्तेमाल किया जाएगा. ललन सिंह के इस बयान के बाद राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरते हुए इसे वोट के बाद हक की चोरी बताया. देखें खबरदार.