प्रभास, अभिनेता
प्रभास (Prabhas) का पूरा नाम उप्पलपति वेंकट सूर्यनारायण प्रभास राजू है (Full Name of Prabhas). वह एक भारतीय अभिनेता हैं जो मुख्य रूप से तेलुगु सिनेमा में अभनिनय करते हैं. भारतीय सिनेमा में सबसे अधिक भुगतान पाने वाले अभिनेताओं में से एक, प्रभास ने अपनी आय और लोकप्रियता के आधार पर 2015 से तीन बार फोर्ब्स इंडिया की सेलिब्रिटी 100 सूची में जगह बनाई है (Prabhas, Forbes India's Celebrity 100). उन्हें सात फिल्मफेयर पुरस्कार दक्षिण नामांकन प्राप्त हुए हैं और उन्हें नंदी पुरस्कार और SIIMA पुरस्कार भी मिल चुका है (Prabhas Awards).
प्रभास का जन्म 23 अक्टूबर 1979 को चेन्नई (Chennai) में हुआ था (Prabhas Age). उनके पिता फिल्म निर्माता उप्पलपति सूर्य नारायण राजू और मां शिव कुमारी हैं (Prabhas Parents). उनका एक भाई, प्रबोध और एक बहन, प्रगति है (Prabhas Siblings). वह तेलुगु अभिनेता कृष्णम राजू (Krishnam Raju, Actor) के भतीजे हैं. उन्होंने अपनी इंटर की शिक्षा नालंदा कॉलेज, हैदराबाद से पूरी की. वह सत्यानंद फिल्म संस्थान, विशाखापत्तनम के पूर्व छात्र हैं (Prabhas Education).
प्रभास ने अपने अभिनय की शुरुआत 2002 के तेलुगु फिल्म ईश्वर से की. इनकी हिट फिल्मों में वर्षा (2004) छत्रपति (2005), बुज्जिगाडु (2008), बिल्ला (2009), डार्लिंग (2010), मिस्टर परफेक्ट (2011), और मिर्ची (2013), बाहुबली: द बिगिनिंग (2015), बाहुबली 2: द कन्क्लूजन (2017) शामिल हैं. फिल्म बाहुबली (Prabhas in Baahubali) अब तक की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म है (Prabhas Movies).
फिल्मों में अभिनय के अलावा, प्रभास महिंद्रा टीयूवी300 के ब्रांड एंबेसडर भी हैं (Mahindra TUV300). वह मैडम तुसाद के मोम संग्रहालय (Madame Tussaud's Wax Museum) में प्रभास की मूर्ति है और यह स्थान प्राप्त करने वाले पहले दक्षिण भारतीय अभिनेता हैं (Prabhas wax sculpture).
प्रभास की फिल्म फौजी में इंडियन-अमेरिकन एक्ट्रेस इमानवी इस्माइल काम कर रही हैं, जिन्हें लेकर सोशल मीडिया पर इस समय कई दावे किए जा रहे हैं. कहा जा रहा है कि वो आधी पाकिस्तानी हैं. आखिर कौन है प्रभास की नई हीरोइन?
Prabhas की फिल्म Fauzi के टीजर में Hitler और नेताजी सुभाष चंद्र बोस का सीन चर्चा में है. जानिए असल इतिहास क्या है और इस सीन पर विवाद क्यों हुआ.
प्रभास ने जन्मदिन पर फैंस को सेलिब्रेट करने के कई मौके दिए. इसमें से एक मौका उन्होंने अपनी साल 2023 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म सलार के जरिए दिया. फिल्म के डायरेक्टर प्रशांत नील ने इसका सीक्वल टीज किया है, जिसे सुनकर सब बेहद खुश हैं.
प्रभास के जन्मदिन पर फिल्म फौजी का पहला लुक सामने आया, जिसमें हमें एडोल्फ हिटलर और सुभाष चंद्र बोस की मुलाकात दिखाई गई. इसके बाद हमें प्रभास का लुक दिखाया गया. लेकिन ये टीजर फिल्म की हाईप जितना दमदार नहीं था.
प्रभास की फिल्म द राजा साब को ऑडियंस ने बिल्कुल पसंद नहीं किया, जिसके बाद ये उनके करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में से एक बनी. अब इसके प्रोड्यूसर ने बताया कि क्यों उनकी फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चली.
ईरान के इस पोस्ट ने भारत में सोशल मीडिया पर लोगों का खूब ध्यान खींचा. इसकी वजह रही कूटनीतिक संदेश देने के लिए ईरान ने भारत की एक बेहद पॉपुलर फिल्म का सीन शेयर किया. कई यूजर्स ने हैदराबाद स्थित ईरानी कॉन्सुलेट के इस अंदाज पर हैरानी जताई.
साउथ सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'फौजी' को लेकर नया अपडेट आमने आया है. फिल्म के मेकर्स ने खुलासा किया कि यह फिल्म अब 3 दिसंबर के जगह अगले साल रिलीज होगी.
सोशल मीडिया पर एक सीन काफी वायरल किया जा रहा है. पाकिस्तानी फिल्म ने 'सालार' के एक्शन सीन की नकल की है. वीडियो में एक्टर बिल्कुल प्रभास की तरह ही फाइट कर रहा है.
संदीप रेड्डी वांगा ने कन्फर्म किया कि प्रभास की फिल्म 'स्पिरिट' को 'A' सर्टिफिकेट मिलेगा. डायरेक्टर ने 'स्पिरिट' और 'वाराणसी' की रिलीज के बीच क्लैश पर भी बात की.
डायरेक्टर संदीप वांगा रेड्डी पिछले डेढ़ साल से दीपिका पादुकोण के संपर्क में थे. लेकिन अचानक चीजें हद से ज्यादा बढ़ गईं और बात नहीं बनी. जानिए फिर क्या हुआ.
ऑर्थोपेडिक सर्जन केजे रेड्डी ने प्रभास के साथ एक फोटो शेयर की और बताया कि वह एक्टर की सेहत का ध्यान रख रहे हैं. इस पोस्ट ने प्रभास की लंबे समय से चली आ रही चोट की समस्याओं को लेकर फिर से चिंता बढ़ा दी है.
भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मचअवेटेड फिल्म 'फौजी' की टीम ने एक खास और दमदार नया पोस्टर जारी किया है. प्रभास की ये फिल्म 3 दिसंबर 2026 को सिनेमाघर में रिलीज होगी.
श्रद्धा कपूर की फिल्म ईठा इस महीने नहीं आने वाली है. इसे दिसंबर महीने तक पोस्टपोन किया गया है. टॉक्सिक से क्लैश टालने के बाद, ये फिल्म सीधा अब प्रभास की फौजी से टक्कर लेगी.
जहां 'आदिपुरुष' को उसके जरूरत से ज्यादा आधुनिक डायलॉग्स और कार्टूनिश CGI के लिए भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था, वहीं नितेश तिवारी की 'रामायण' के विजुअल्स को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. आइए देखते हैं तस्वीरों के जरिए कि कैसे दोनों फिल्मों के विजुअल टोन एक-दूसरे से पूरी तरह अलग हैं.
एक्टर राजेश शर्मा अब खतरे से बाहर हैं. उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी मिल चुकी है. FWICE के अध्यक्ष ने इंडिया टुेड/आजतक को इस बात की जानकारी दी. राजेश शर्मा अब अपने घर में
3000 करोड़ कमाने वाली 'धुरंधर' की जापान में शुरुआत उम्मीद से कमजोर रही. जानिए जापान में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म कौन सी है और RRR, बाहुबली 2, 3 Idiots, PK समेत टॉप फिल्मों ने कितना कारोबार किया.
अभिनेता राजेश शर्मा की हालत गंभीर बनी हुई है, क्योंकि उन्हें कीड़े के काटने के कारण पश्चिम बंगाल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फैंस और सेलेब्स उनकी जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं.
राजेश शर्मा जो इन दिनों प्रभास की फिल्म स्पिरिट में काम कर रहे हैं उनसे जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. वो अस्पताल में भर्ती हैं क्योंकि उन्हें किसी कीड़े ने काट लिया है. वो हैदराबाद में शूटिंग कर रहे थे, तभी उनके साथ ऐसी घटना घटी.
प्रभास स्टारर फिल्म 'फौजी' की शूटिंग के दौरान एक्टर राजेश शर्मा की तबीयत बिगड़ने और अस्पताल में भर्ती होने की खबरों पर मेकर्स और एक्टर के पर्सनल असिस्टेंट का बड़ा बयान सामने आया है. 'फौजी' की प्रोडक्शन टीम ने सेट पर किसी कीड़े के काटने से तबीयत बिगड़ने के दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है.
बाहुबली फैन्स के लिए बड़ा सर्पराइज सामने आया है. डॉक्युमेन्ट्री 'बाहुबली द टॉर्च बियरर' में दिखाए गए एक क्लिप ने बाहुबली-3 को लेकर जोरदार चर्चा छेड़ दी है. इसमें प्रभास, राणा दग्गुबाती और अनुष्का शेट्टी साथ नजर आती है और एक हल्का इशारा फैन्स को सिक्युल की तरफ ते जाता दिखता है. सोशल मीडिया पर लोग इसे सीधे बाहुबली-3 से जोड़ रहे है.
बाहुबली फिल्म के दोनों पार्ट्स ने बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा दी थी. साउथ सिनेमा एकदम से लोगों की नजरों में आने लगा था. इस अचानक सक्सेस से प्रभास बड़े परेशान हुए थे. उन्होंने बताया कि कैसे बाहुली फिल्म ने उनकी तबीयत बिगाड़ दी थी.