scorecardresearch
 
Advertisement
साउथ सिनेमा

Imanvi Ismail Profile: पाकिस्तान से कनेक्शन के लगे आरोप, उठी थी बैन की मांग! कौन है प्रभास की फिल्म 'फौजी' की हीरोइन?

prabhas
  • 1/8

तेलुगू सुपरस्टार प्रभास ने कुछ दिन पहले अपने जन्मदिन पर फिल्म फौजी का टीजर रिलीज किया, जिसकी काफी चर्चा भी हो रही है. हिटलर और सुभाष चंद्र बोस की मीटिंग वाले सीन को लेकर बवाल मचा हुआ है. लेकिन फिल्म से जुड़ी एक और चीज है जो चर्चा में बनी हुई है. 

Imanvi Ismail
  • 2/8

प्रभास की फिल्म फौजी में एक्ट्रेस इमानवी इस्माइल काम कर रही हैं, जिन्हें लेकर कई दावे फिलहाल सोशल मीडिया पर किए जा रहे हैं. लोगों का कहना है कि वो आधी पाकिस्तानी हैं. उनके पुराने पोस्ट और स्टोरी वायरल हो रहे हैं, जिसमें उनके पिता के पाकिस्तानी होने का दावा है. 

Imanvi Ismail
  • 3/8

इमानवी ने कई सालों पहले एक पोस्ट की होगी, जिसमें उनकी मां और पिता अपने हाथों में इंडिया-पाकिस्तान का झंडा लेकर खड़े हैं. एक्ट्रेस स्वतंत्रता दिवस की बधाई दे रही हैं. दूसरे पोस्ट में इमानवी के इंडिया-पाकिस्तान मैच का जिक्र है, जिसमें वो बता रही हैं कि वो दोनों टीम में से किसे सपोर्ट करती हैं. हालांकि ये पोस्ट प्रभास की हीरोइन द्वारा किए गए हैं, या नहीं इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती. 

Advertisement
Imanvi Ismail
  • 4/8

इमानवी पिछले साल पहलगाम आतंकी हमले के दौरान भी सुर्खियों में आई थीं. उस वक्त पाकिस्तानी कलाकारों के बैन की मांग के दौरान उनका भी नाम सामने आया था. लोगों ने प्रभास की फिल्म फौजी की टीम पर दबाव बनाया था कि वो एक्ट्रेस को अपनी फिल्म से हटाएं. 

Imanvi ismail
  • 5/8

लेकिन फिर इमानवी ने इन दावों को खारिज करते हुए, एक लंबा पोस्ट किया था. इसमें उन्होंने बताया कि वो एक इंडियन-अमेरिकन बॉर्न एक्ट्रेस हैं. उनका पाकिस्तान से कोई जुड़ाव नहीं है. उनके माता-पिता के पास अमेरिकी नागरिकता है. उन्हें भारत की लगभग हर भाषा बोलनी आती है, और वो पूरी तरह से इंडियन हैं. 
 

Imanvi Ismail
  • 6/8

इमानवी ने वैसे अपने डांस वीडियो के जरिए पहचान बनाई है. उन्होंने साल 2023 में तुम तुम गाने के ऊपर एक रील बनाई थी, जो काफी वायरल हुई. इसके बाद उनकी फैन फॉलोइंग में जबरदस्त उछाल आया. वायरल गाने की बदौलत उन्हें प्रभास की फिल्म फौजी में रोल मिला. 

Imanvi Ismail
  • 7/8

अब इमानवी फिल्म फौजी से फिल्मी दुनिया में अपना पहला कदम रखने वाली हैं. ये उनके लिए एक बहुत बड़ा मौका है. अपनी डांस स्किल्स दिखाने के बाद, उन्हें एक्टिंग में भी छाना पड़ेगा. देखते हैं कि इमानवी इस्माइल ऑडियंस को इंप्रेस करेंगी या नहीं. 
 

Prabhas
  • 8/8

बात करें फिल्म फौजी की, तो ये 19 मार्च 2027 को रिलीज होगी जिसे सीता रामम बनाने वाले डायरेक्टर हनु राघवपुदी ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में अनुपम खेर भी हैं, जो महात्मा गांधी के रोल में नजर आएंगे. ये एक पीरियड-ड्रामा फिल्म है, जिसमें प्रभास का किरदार एक स्पाई एजेंट का होगा.

All Photos: Instagram @imanvi1013

Advertisement
Advertisement