scorecardresearch
 

प्रभास की फिल्म बनाकर सदमे में प्रोड्यूसर! डूबे करोड़ों, बताई 'सबसे बड़ी गलती'

प्रभास की फिल्म द राजा साब को ऑडियंस ने बिल्कुल पसंद नहीं किया, जिसके बाद ये उनके करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में से एक बनी. अब इसके प्रोड्यूसर ने बताया कि क्यों उनकी फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चली.

Advertisement
X
प्रभास के करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप रही राजा साब (Photo: Movie Poster)
प्रभास के करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप रही राजा साब (Photo: Movie Poster)

तेलुगू स्टार प्रभास की लगभग हर फिल्म बड़ी बजट की होती है. मगर पिछले काफी सालों से वो एक बड़ी सक्सेसफुल फिल्म देने की कोशिश में जुटे हैं. उनकी आखिरी फिल्म डायरेक्टर मारुथी की द राजा साब थी, जो साल की शुरुआत में रिलीज हुई. इसे ऑडियंस की तरफ से काफी खराब रिस्पॉन्स मिला. प्रभास एक बार फिर अपने फैंस को सेलिब्रेट करना का मौका नहीं दे पाए. 

फिल्म द राजा साब को पीपल मीडिया फैक्ट्री के टीजी विश्वा प्रसाद ने प्रोड्यूस किया था. रिपोर्ट्स की मानी जाए, तो उन्होंने इसपर करीब 500 करोड़ रुपये तक खर्च किए थे. प्रभास की फिल्म को फैंटसी-हॉरर कॉमेडी के नाम पर मार्केट किया गया था. लेकिन इसकी कहानी लोगों के बीच नहीं चली, और ये वर्ल्डवाइड मात्र 210 करोड़ के आसपास कमा पाई. 

द राजा साब पर बोले प्रभास के प्रोड्यूसर?

प्रभास के करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में से एक बनाने वाले टीजी विश्वा प्रसाद अभी भी इस सदमे से बाहर नहीं निकले हैं. हाल ही में उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, जहां फिल्म द राजा साब की फ्लॉप का दर्द उनकी बातों से साफ झलकता नजर आया. अपनी नई फिल्म को प्रमोट कर रहे प्रोड्यूसर से जब प्रभास की फिल्म के फ्लॉप को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा- हम अभी बहुत अच्छे मूड में हैं.

Advertisement

'ऐसा नहीं है कि द राजा साब के बारे में बात करने से मेरा मूड खराब हो जाएगा. फिल्म को रिलीज करने के दौरान हमारी सबसे बड़ी गलतियों में से एक थी कि हमने इसे संक्रांति के सीजन में रिलीज किया. अगर इसे किसी और समय रिलीज किया जाता, तो शायद चीजें अलग होतीं. फिलहाल हम एंजॉय कर रहे हैं, तो हमें एंजॉय करने दीजिए.' 

स्पिरिट से प्रभास के फैंस होंगे खुश?

मीडिया ने उनसे एक और सवाल पूछा कि उन्होंने द राजा साब के जरिए प्रभास के फैंस को निराश किया है. अब क्या वो संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट के जरिए इसकी भरपाई करेंगे? तो इसपर प्रोड्यूसर ने कहा- मैं स्पिरिट का सिर्फ डिस्ट्रीब्यूटर हूं. हमने द राजा साब को उसकी साइज और स्केल के हिसाब से सबसे बड़ी और बेहतरीन रिलीज दी थी. लेकिन फिल्म संक्रांति के सीजन में रिलीज हुई थी, जिसकी वजह से कुछ दिक्कतें आईं. इसके अलावा भी कई और फैक्टर्स थे, जिनका फिल्म के प्रदर्शन पर असर पड़ा.

बता दें कि प्रभास की अगली फिल्मों में से स्पिरिट उनका सबसे बड़ा प्रोजेक्ट माना जा रहा है. कबीर सिंह, एनिमल जैसी फिल्में बना चुके संदीप रेड्डी वांगा के साथ वो पहली बार काम कर रहे हैं. फिलहाल उनकी फिल्म मार्च 2027 में रिलीज के लिए तैयार है, मगर रिपोर्ट्स हैं कि स्पिरिट को पोस्टपोन भी किया जा सकता है. अभी बस ऑफिशियल अनाउंसमेंट की देरी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement