नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं. वे इंडियन नेशनल कांग्रेस के नेता हैं. वे पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष हैं.
सिद्धू का जन्म 20 अक्टूबर 1963 को पटियाला, पंजाब में हुआ था (Sidhu Date of Birth). उनके पिता का नाम सरदार भगवंत सिंह है (Sidhu Father). सिद्धू ने स्कूली शिक्षा यादवेंद्र पब्लिक स्कूल, पटियाला से प्राप्त की. आगे की पढ़ाई उन्होंने मुंबई में एचआर कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स में की (Sidhu Education).
एक पेशेवर क्रिकेटर के रूप में, सिद्धू का फर्स्ट क्लास डेब्यू 1981-82 में हुआ. उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर में 51 टेस्ट और 136 वनडे मैच खेले. टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 3202 रन हैं, जिसमें 9 शतक और 15 अर्धशतक शामिल हैं. वनडे क्रिकेट में उन्होंने 6 शतक और 33 अर्धशतक की मदद से 4413 रन बनाए. सिद्धू ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 82 छक्के लगाए. वह अपनी छक्के मारने की क्षमता के कारण "सिक्सर सिद्धू" नाम से मशहूर हुए (Sixer Sidhu). उनके क्रिकेट करियर के साथी खिलाड़ी उन्हें शेरी नाम से बुलाते हैं (Sidhu Cricket Career). क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद, उन्होंने कमेंट्री और टेलीविज़न की ओर रुख किया, विशेष रूप से कॉमेडी शो के जज के रूप में उन्होंने खूब लोकप्रियता बटोरी.
सिद्धू 2004 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हुए और उस साल अमृतसर से आम चुनाव लड़ा (Amritsar Constituency). उन्होंने चुनाव जीता और 2014 तक इस सीट पर रहे. अप्रैल 2016 में वे राज्यसभा सदस्य बने और जुलाई 2016 में उन्होंने इस्तीफा दे दिया. जनवरी 2017 में सिद्धू कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए और अमृतसर पूर्व से पंजाब विधान सभा के लिए चुने गए. 23 अप्रैल 2019 को, भारतीय चुनाव आयोग ने सिद्धू को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए 72 घंटे के लिए चुनाव प्रचार से प्रतिबंधित कर दिया था. सिद्धू ने 10 जून 2019 को पंजाब कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया और तत्कालीन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के मुखर आलोचक के तौर पर सामने आए. 18 जुलाई 2021 को, सिद्धू को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया. 28 सितंबर 2021 को नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया लेकिन कांग्रेस आलाकमान सोनिया गांधी ने उनके इस्तीफे को खारिज कर दिया (Sidhu Political Career).
उन्होंने नवजोत कौर सिद्धू से शादी की है (Sidhu Wife), जो एक डॉक्टर और पंजाब विधानसभा की पूर्व सदस्य हैं. सिद्धू दंपति के दो बच्चे, बेटी राबिया और बेटा करण हैं (Sidhu Daughter and Son). वह विश्व जाट आर्यन फाउंडेशन के अध्यक्ष भी हैं.
दादा बनने के बाद से सिद्धू लगातार अपनी पोती की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं. अब उन्होंने अपनी नन्ही परी की नई तस्वीरें साझा करके फैंस को बड़ा तोहफा दिया है.
Navjot Singh Sidhu Shares First Photo Of Granddaughter: नवजोत सिंह सिद्धू ने नवरात्रि की नवमी पर अपनी पोती आर्या सिद्धू की पहली झलक शेयर की. उन्होंने बताया कि आर्या का नाम 'पार्वती स्तुति' से लिया गया है. इसके साथ ही सिद्धू ने कहा कि वो कभी आर्या को रोते हुए नहीं देख सकते हैं.
नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी पोती के गृह प्रवेश पर अपने आलीशान घर को दुल्हन की तरह सजाया है, उन्होंने अपने घर के शिव मंदिर में पूजा की, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. उनके मंदिर में शिवलिंग चांदी का है और उन्होंने अपने माता-पिता की तस्वीर भी वहां रखी हुई है.
पूर्व क्रिकेटर और राजनेता नवजोत सिंह सिद्धू दादा बन गए हैं. उन्होंने अपनी नन्ही पोती का नाम देवी पार्वती से जुड़ा 'आर्या' रखा है, जिसका अर्थ श्रेष्ठ, कुलीन और सम्मानित होता है. अगर आप भी अपनी नवजात बेटी के लिए मॉडर्न, धार्मिक और अर्थपूर्ण नाम तलाश रहे हैं, तो देवी पार्वती और आदिशक्ति से जुड़े ये 10 खास नाम एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं.
नवजोत सिंह सिद्धू ने इंस्टाग्राम पर पोती के स्वागत का इमोशनल वीडियो साझा किया, जिसमें घर को फूलों और लाइट्स से सजाया गया है. पोती की होमकमिंग पार्टी में परिवार और करीबी रिश्तेदार शामिल हुए.
नवजोत सिंह सिद्धू दादा बने हैं. परिवार में खुशी का माहौल है. सिद्धू ने इंस्टाग्राम पर पोती के साथ अपने इमोशनल पलों को साझा किया है. इनमें सिद्धू भावुक नजर आए.
पूर्व क्रिकेटर, राजनेता और टीवी फेम नवजोत सिंह सिद्धू के घर खुशियों की बहार आ गई है. सिद्धू दादा बन गए हैं और उन्होंने ये खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की है. सिद्धू के बेटे करण सिद्धू और बहू इनायत ने एक बेटी को जन्म दिया है.
सिद्धू अपनी लाडली पोती की पहली झलक पाकर अस्पताल में भावुक होते हुए दिखाई दिए. दादा बनने की खुशी उनके चेहरे पर साफ नजर आई.
सिद्धू के बेटे करण सिद्धू और बहू इनायत ने एक बेटी को जन्म दिया है, जिसके आने से पूरा परिवार जश्न में डूबा हुआ है.
Navjot Singh Sidhu Grandfather: पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू दादा बन गए हैं. उनके बेटे करण और बहू इनायत ने 1 अक्टूबर 2026 को नन्ही बेटी 'आर्या सिद्धू' का स्वागत किया. 'आर्या' नाम देवी दुर्गा और पार्वती से जुड़ा माना जाता है. चलिए जानते हैं इसका मतलब.
नवजोत सिंह सिद्धू के घर खुशियों ने दस्तक दी है. बहू इनाया ने नन्ही परी को जन्म दिया है. जानिए सिद्धू ने अपनी पोती का नाम क्या रखा है.
सचिन तेंदुलकर ने 32 साल पहले आज ही के दिन 9 सितंबर 1994 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पहला वनडे शतक लगाया था. जानिए उस ऐतिहासिक पारी की पूरी कहानी.
टी20 क्रिकेट के दौर में बल्लेबाजी का अंदाज और रन बनाने की रफ्तार काफी बदल गई है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में श्रीलंका का 952/6 का रिकॉर्ड अब भी अटूट है. 1997 में भारत के खिलाफ कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका ने 952 रन बनाए थे.
नवजोत कौर सिद्धू ने कनेक्ट पॉडकास्ट में मलाइका अरोड़ा और अपने पति नवजोत सिंह सिद्धू के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने मलाइका की मेहनत और संघर्ष की तारीफ की और बताया कि कैसे मलाइका ने अपनी जिंदगी में अकेले ही सब कुछ हासिल किया.
पंजाब में कांग्रेस की गुटबाजी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. 2022 के चुनाव से पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच सियासी अदावत का खामियाजा कांग्रेस ने हार से चुकाया था. अब सिद्धू के अवतार में चरणजीत सिंह चन्नी हैं और उन्होंने राजा वडिंग के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है.
पूर्व भारतीय क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू गर्मियों में उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों का मजा ले रहे हैं. वो अपनी पत्नी के साथ भीड़भाड़ से दूर इन दिनों धनोल्टी और कनातल में नेचर के बीच समय बिता रहे हैं. अपनी यात्रा के दौरान नवजोत ने समुद्र तल से लगभग 2756 मीटर की ऊंचाई पर स्थित फेमस सिद्धपीठ मां सुरकंडा देवी मंदिर में भी मत्था टेका.
सुनील पाल ने एक बार फिर अपने चर्चित कपिल शर्मा शो एपिसोड पर बात की, जिसमें वो समय रैना संग दिखे. कॉमेडियन ने दावा किया कि उनके खिलाफ शो पर प्लानिंग की गई थी, जिसकी वजह से उनके जोक्स पर कोई नहीं हंसा.
अमानुल्लाह खान ने कठिन हालात से उठकर पाकिस्तान की स्टेज कॉमेडी में खास पहचान बनाई. सहज अंदाज और बेहतरीन मंचीय पकड़ ने उन्हें ऐसा कलाकार बनाया, जिनकी सराहना आज भी कई बड़े कॉमेडियन करते हैं.
क्रिकेटर शिखर धवन ने अपने क्रिकेट करियर से संन्यास लेने के बाद शोबिज में एंट्री ले ली है. वो इन दिनों रिएलिटी शो बैटलग्राउंड सीजन 2 में बतौर सुपरहोस्ट नजर आ रहे हैं. उनके साथ शो में खेसारी लाल यादव, प्रियंका चाहर चौधरी और अभिषेक मल्हान भी भी हैं.
शिखर धवन से लेकर हरभजन सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू और सौरव गांगुली तक कई क्रिकेटर्स ने रिटायरमेंट के बाद शोबिज की दुनिया में कदम रखा और नई पहचान बनाई. जानिए कौन-कौन खिलाड़ी अब फिल्मों, टीवी और रियलिटी शोज में नजर आ रहे हैं.
राघव चड्ढा के आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल होने के फैसले ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है. नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने एक पॉडकास्ट में बताया कि प्रियंका चोपड़ा की वजह से राघव इतना बड़ा कदम उठा सके.