कंटेस्टेंट ने सिर पर रखा गैस-चूल्हा, मलाइका ने TV पर बनाई चाय, चौंके  सिद्धू बोले- मैं बेहोश...

19 NOV 2025

Photo: Screengrab

मलाइका अरोड़ा का हर अंदाज फैंस के दिल को छू लेता है. इन दिनों एक्ट्रेस 'इंडियाज गॉट टैलेंट' शो में जज की कुर्सी संभालती दिख रही हैं. 

चर्चा में मलाइका का अंदाज

Photo: Screengrab

शो में एक से बढ़कर एक टैलेंटेड कंटेस्टेंट्स दिखाई दे रहे हैं. कंटेस्टेंट्स का हुनर देख शो के जजेस समेत फैंस भी हैरान रह जाते हैं. 

Photo: Screengrab

शो का एक नया प्रोमो वीडियो काफी वायरल हो रहा है, क्योंकि मलाइका पहली बार TV पर चाय बनाती दिखाई दे रही हैं.

Video: Instagram @sonytvofficial

वीडियो में देख सकते हैं कि एक कंटेस्टेंट सिर पर कांच के गिलास रखकर उसपर गैस-चूल्हा रखकर बैलेंस करता है. 

Photo: Screengrab

मगर कंटेस्टेंट के बैलेंसिंग एक्ट को मलाइका ने एक नया ट्विस्ट दे दिया. दरअसल, कंटेस्टेंट के सिर पर रखे गैस चूल्हे पर मलाइका ने चाय बना डाली.

Photo: Screengrab

मलाइका को अलग अंदाज में चाय बनाता देख सभी हैरान दिखे. नवजोत सिंह सिद्धू ने फिर मलाइका के हाथ से बनी चाय की चुस्की ली. 

Photo: Screengrab

सिद्धू मजाकिया अंदाज में मलाइका से बोले- अगर चाय पीकर मैं बेहोश हो गया तो जिम्मेदार आप होंगी. सिद्धू ने फिर मजे से चाय पी. 

Photo: Screengrab

प्रोमो वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. मलाइका और सिद्धू का मस्तीभरा बॉन्ड फैंस एन्जॉय कर रहे हैं. 

Photo: Screengrab

Read Next