23 DEC 2025
Photo: Instagram @malaikaaroraofficial
इंडियाज गॉट टैलेंट में नवजोत सिंह सिद्धू और मलाइका अरोड़ा के बीच का फन बैंटर लोगों का दिल जीत रहा है.
Photo: Instagram @malaikaaroraofficial
शो में डांसिंग क्वीन मलाइका कई दफा अपने डांस से फैंस के होश उड़ा चुकी हैं. उनके एक्सप्रेशंस से लेकर मूव्स तक सब कातिलाना होते हैं.
Photo: Instagram @malaikaaroraofficial
शो से मलाइका का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो 'खतूबा' गाने पर बैली डांस कर रही हैं. सेट पर नीचे बैठकर एक्ट्रेस ने डांस से धमाल मचाया है.
Photo: Instagram @deep.music.edits
मलाइका का ये डांस देख सिद्धू भांगड़ा करने लगते हैं. वो मलाइका के डांस मूव्स को देखते रह जाते हैं.
Photo: Instagram @malaikaaroraofficial
सिद्धू के लिए मलाइका से नजरें हटाना मुश्किल हो जाता है. ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस में मलाइका जितनी स्टनिंग लगीं. उतना ही पावरफुल उनका डांस था.
Photo: Instagram @malaikaaroraofficial
एक्ट्रेस सेट पर जमीन पर रेत के ऊपर बैठती हैं और बैली डांस करती हैं. सिद्धू उनका ये अंदाज देख सीटियां बजाते हैं.
Photo: Instagram @malaikaaroraofficial
वो कहते हैं- अभी थोड़ी देर आपका डांस और चलता तो मैं आग लगा देता यहां पर. ये सुनकर मलाइका हंस पड़ती हैं.
Photo: Instagram @malaikaaroraofficial
ये पहली बार नहीं है जब मलाइका के डांस पर नवजोत सिंह सिद्धू फिदा हुए हों. इससे पहले भी वो एक्ट्रेस के डांस की तारीफों में शायरियां बोल चुके हैं.
Photo: Instagram @malaikaaroraofficial