मल्लिका शेरावत का असली नाम रीमा लांबा (Reema Lamba) है. वह अभिनेत्री हैं जो मुख्य रूप से हिंदी भाषा की फिल्मों में अभिनय करती हैं. फिल्म में अपना करियर बनाने से पहले शेरावत एक एयर होस्टेस थीं (Mallika Sherawat Air Hostess). बाद में वह अमिताभ बच्चन के साथ बीपीएल के विज्ञापन में नजर आईं और फिर शाहरुख खान के साथ सैंट्रो के विज्ञापन में दिखाई दीं.
वह निर्मल पांडे की "मार डाला" और सुरजीत बिंद्राखिया के "लक तूनू" संगीत वीडियो में भी दिखाई दीं. उन्होंने फिल्म जीना सिर्फ मेरे लिए में एक छोटी भूमिका के साथ फिल्मों में शुरुआत की. इस फिल्म तक वह रीमा लांबा के नाम से जानी जाती थीं. बाद में उन्होंने अपना नाम बदल दिया (Mallika Sherawat Early Career).
फिल्म ख्वाहिश (2003) और मर्डर (2004) में अपने बोल्ड किरदार के लिए वो जानी जाती हैं. उसके बाद वह सफल रोमांटिक कॉमेडी प्यार के साइड इफेक्ट्स (2006) में दिखाई दीं, जिसने उन्हें काफी प्रशंसा मिली. उनकी फिल्मों में आप का सुरूर, वेलकम और वेलकम 2, डबल धमाल (2011) हिस्स (2010) और पॉलिटिक्स ऑफ लव (2011) शामिल हैं (Mallika Sherawat Movies).
शेरावत का जन्म 24 अक्टूबर 1976 को हरियाणा के हिसार जिले में हुआ था (Mallika Sherawat Age). वह एक जाट परिवार से ताल्लुक रखती हैं. मल्लिका के पिता का नाम मुकेश कुमार लांबा है (Mallika Sherawat Father). वह एक प्रमुख जाट परोपकारी सेठ छाजू राम के परिवार से आती हैं (Mallika Sherawat Family). शेरावत दिल्ली पब्लिक स्कूल, मथुरा रोड से स्कूली शिक्षा हासिल की और मिरांडा हाउस, दिल्ली विश्वविद्यालय से दर्शनशास्त्र में डिग्री प्राप्त की है (Mallika Sherawat Education).
शेरावत ने 1997 में दिल्ली के पायलट करण सिंह गिल से शादी की थी (Mallika Sherawat Ex Husband). बाद में उनका तलाक हो गया. उन्होंने 2017 से फ्रांसीसी रियल एस्टेट एजेंट सिरिल ऑक्सेनफैंस के साथ रिलेशनशिप में हैं (Mallika Sherawat Affairs).
सलमान खान के शो बिग बॉस 20 को लेकर फैन्स में उत्सुकता है और अफवाहें चल रही हैं कि बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत भी शो का हिस्सा बनेंगी. हालांकि, मल्लिका ने इन अफवाहों को सख्ती से खारिज करते हुए कहा कि वे बिग बॉस 20 में नहीं जाएंगी.
तेज प्रताप यादव इन दिनों रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में अपने सादगी भरे अंदाज और मजेदार बातों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। शो में मल्लिका शेरावत ने उनसे पूछा कि अगर वह एक दिन के लिए प्रधानमंत्री बनें तो क्या बदलाव करेंगे।
मल्लिका शेरावत इन दिनों द ट्रेटर्स 2 में अपना जलवा दिखा रही हैं. बहुत कम लोग जानते हैं कि बॉलीवुड की मल्लिका बनने से पहले वो हरियाणा के हिसार जिले के मोथ गांव की रीमा लांबा थीं.
भोजपुरी बवाल शो में तेज प्रताप यादव ने अपनी चटपटी बातों और सिंपल अंदाज से दर्शकों का दिल जीता है. मल्लिका शेरावत के साथ उनकी केमिस्ट्री चर्चा का विषय बनी हुई है.
क्या आपको पता है, मल्लिका की 21 साल की थीं जब उनकी शादी जेट एयरवेज के पायलट करन सिंह गिल से हुई? उस वक्त वो रीमा लांबा के नाम से जानी जाती थीं.
तेज प्रताप यादव 'भोजपुरी बवाल' शो में गर्दा उड़ा रहे हैं. मल्लिका शेरावत संग तेज प्रताप का मस्तीभरा अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है. दोनों को साथ देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है.
द ट्रेटर्स में छल-कपट, माइंड गेम्स और धोखेबाजी का जबरदस्त खेल चल रहा है. यहां हर चेहरा एक झूठा नकाब ओढ़े हुए है. रात के अंधेरे में बेखौफ मर्डर हो रहे हैं और दिन के उजाले में बेगुनाह अपनी लाचारी पर आंसू बहाते दिख रहे हैं. अगर आप साइकोलॉजिकल थ्रिलर और शातिर माइंड-गेम्स के शौकीन हैं, तो करण जौहर का यह शो आपके लिए ही बना है.
भोजपुरी बवाल शो में मल्लिका शेरावत की धांसू एंट्री होने जा रही है, जिसमें वो बिहार के नेता तेज प्रताप यादव के साथ नजर आएंगी. दोनों के बीच थोड़ी मस्ती-मजाक और फ्लर्टिंग वाले मोमेंट्स भी देखे जाएंगे, जिसका प्रोमो अब रिलीज किया गया है.
49 साल की मल्लिका आज भी अपने हुस्न से लोगों का दिल घायल कर डालती हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर उनकी बिकिनी फोटोज वायरल हो रही हैं.
‘द ट्रेटर्स 2’ में श्वेता तिवारी की लव लाइफ पर मल्लिका शेरावत ने मजेदार बात कही. मल्लिका बोलीं कि वह श्वेता के लिए एक अच्छा यूरोपियन लड़का ढूंढेंगी.
मल्लिका शेरावत अपनी बोल्डनेस के लिए फेमस हैं. उन्होंने सिल्वर स्क्रीन पर कई बोल्ड रोल किए हैं. मर्डर गर्ल की ऐसी ही एक फिल्म है डर्टी पॉलिटिक्स, जिसकी काफी चर्चा रही.
बॉलीवुड डीवा मल्लिका शेरावत इन दिनों ‘द ट्रेटर्स 2’ में नजर आ रही हैं. शो में मल्लि्का अकसर अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल और महंगी ज्वेलरी को लेकर बात करती नजर आती हैं.
मल्लिका शेरावत ने रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' सीजन 2 में दावा किया कि हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज को उन पर क्रश है. इस खुलासे की एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है, जिसने फैन्स को हैरान कर दिया है.
तेज प्रताप यादव बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत के साथ एक वीडियो में नजर आए हैं. इस वीडियो में मल्लिका तेज प्रताप को कोट पहनाती दिख रही हैं, जिससे फैंस में उत्साह बढ़ गया है.
फिल्म रैप में पढ़ें बॉलीवुड की बड़ी खबरें- लालू यादव के बेटे और नेता तेज प्रताप यादव ने बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत के साथ सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. आर माधवन का बड़ा बयान वायरल हुआ है.
लालू यादव के बेटे और नेता तेज प्रताप यादव ने बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत के साथ सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. वहीं कई लोगों का कहना है कि दोनों किसी नए प्रोजेक्ट में नजर आ सकते हैं.
बिहार की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने वाले तेज प्रताप यादव अब मनोरंजन की दुनिया में नई पारी शुरू कर चुके हैं. भोजपुरी रियलिटी शो 'भोजपुरिया बवाल' में उनकी एंट्री ने चर्चा तेज कर दी है. खास बात यह है कि शो में वह अभिनेत्री मल्लिका शेरावत के साथ स्क्रीन साझा करते नजर आ रहे हैं, जिससे दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है.
30 जुलाई को 'द ट्रेटर्स सीजन 2' का ट्रेलर लॉन्च इवेंट हुआ, जहां मल्लिका शेरावत को स्टेज से हटाए जाने का एक वीडियो वायरल हुआ. सोशल मीडिया पर इसे अपमान बताया गया, लेकिन वीडियो में साफ नहीं है कि ऐसा सच में हुआ था.
लंबे समय बाद मल्लिका शेरावत करण जौहर के रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स 2' में नजर आएंगी. स्ट्रैटजी बेस्ड इस शो के जरिए वह स्क्रीन पर वापसी कर रही हैं. जानिए क्यों इसे उनके करियर के लिए अहम माना जा रहा है. अब देखना होगा कि मल्लिका अपनी रणनीति और व्यक्तित्व से दर्शकों का कितना दिल जीत पाती हैं.
2024 के बाद से एक्ट्रेस स्क्रीन पर नहीं दिखी हैं. ऐसे में मल्लिका का कमबैक उनके फैंस को खुश कर गया है. फिल्म, टीवी, सीरीज के बाद वो अब रियलिटी शो में धाक जमाएंगी.
बॉलीवुड की बोल्ड और बिंदास एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत ने 20 साल पहले कान्स रेड कार्पेट पर अपनी बोल्डनेस से जलवे बिखेरे थे. एक्ट्रेस ने अब पुराने दिनों को याद किया है.