scorecardresearch
 

मल्लिका शेरावत संग तेज प्रताप यादव ने किया वर्क आउट, फ्लर्टिंग करते हुए मारी आंख! Video

भोजपुरी बवाल शो में मल्लिका शेरावत की धांसू एंट्री होने जा रही है, जिसमें वो बिहार के नेता तेज प्रताप यादव के साथ नजर आएंगी. दोनों के बीच थोड़ी मस्ती-मजाक और फ्लर्टिंग वाले मोमेंट्स भी देखे जाएंगे, जिसका प्रोमो अब रिलीज किया गया है.

Advertisement
X
तेज प्रताप ने किया फ्लर्ट! (Photo: Screengrab)
तेज प्रताप ने किया फ्लर्ट! (Photo: Screengrab)

भोजपुरी बवाल शो इस समय ओटीटी पर गर्दा उड़ा रहा है. भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार्स अपनी जिंदगी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी चीज जनता को दिखा रहे हैं. इसमें सबके बीच बवाल भी देखा जा रहा है. मगर उसी में ऑडियंस को थोड़ी बहुत मस्ती-मजाक का भी डोज मिल रहा है. 

बिहार के नेता और लालू यादव के बेटे तेज प्रताप इस शो की सबसे बड़ी हाइलाइट में से एक हैं. वो अपने फैमिली मैटर से लेकर राजनीतिक जिंदगी से जुड़ा हर पहलू दिखा रहे हैं. तेज प्रताप यादव का मस्ती वाला अंदाज भी जनता को देखने मिला है. वो हाल ही में बॉलीवुड की हसीना मल्लिका शेरावत संग भी बैठकर बात करते नजर आए. 

तेज प्रताप-मल्लिका का मिलन

तेज प्रताप से मिलने शो में मल्लिका शेरावत की एंट्री हुई है, जो उन्हें थोड़ा योगा-एक्सर्साइज सिखा रही हैं. इसके साथ-साथ राजनेता एक्ट्रेस के हाथों की लकीरों को देखकर उनका भविष्य बताने की कोशिश कर रहे हैं. भोजपुरी बवाल शो के कुछ प्रोमो सामने आए हैं, जिनमें हम दोनों को एक-दूसरे के साथ थोड़ी मस्ती और फ्लर्टिंग करते देख सकते हैं. 

एक प्रोमो में तेज प्रताप मल्लिका को बता रहे हैं कि वो बहुत खर्चा करती हैं, उनके हाथ में पैसे नहीं टिकते हैं. वहीं कई लोग मल्लिका का दिल भी तोड़ते हैं. एक्ट्रेस तेज प्रताप की बातों से सहमत दिखीं. इसके बाद दोनों ने अपनी राशि का जिक्र किया. तेज प्रताप और मल्लिका दोनों की तुला राशि है, जिसपर दोनों ने एक-दूसरे से हाथ मिलाया. आगे मल्लिका उनसे पूछती हैं कि उन्हें अपने हाथों में कौनसा पत्थर पहनना चाहिए, ताकि उन्हें थोड़ी मदद मिल सके. 

Advertisement

तब तेज प्रताप ने उन्हें अपनी अंगूठी दिखाई और बताया कि अगर वो ये पहनेंगी, तो उनका सूर्य तेज (चमक) होगा. ये सुनते ही मल्लिका ने अपने अंदाज में तेज प्रताप यादव संग फ्लर्ट करना शुरू किया. ये देखते ही बिहार के नेता हंस पड़े. मल्लिका की हाथों की लकीरें देखने के साथ-साथ तेज प्रताप ने उनके साथ एक्रोबेटिक्स करने की भी कोशिश की. 

मल्लिका संग तेज प्रताप की फ्लर्टिंग

मल्लिका ने उन्हें अलग-अलग तरह से पोज करना सिखाया, तेज प्रताप ने उसे कॉपी करने की कोशिश भी की मगर वो सफल नहीं हो पाए. एक्ट्रेस ने उनकी बॉडी की भी तारीफ की, जिसपर तेज प्रताप शर्मा गए. एक्रोबेटिक्स के बाद, तेज प्रताप ने मल्लिका को देख-देखकर योगा करने की कोशिश की. लेकिन उन्हें वो बहुत मुश्किल लगा, इसलिए वह ज्यादा नहीं कर पाए. 

आगे मल्लिका शेरावत ने तेज प्रताप यादव की स्माइल की तारीफ अपने हरियाणवी स्टाइल में की, जिसपर वो थोड़े मुस्कुराने लगे. उन्होंने एक्ट्रेस की तारीफ में भोजपुरी अंदाज में कहा कि उनकी मुस्कुराहट बहुत लाजवाब है. इसके बाद तेज प्रताप ने मल्लिका जी कहते हुए उन्हें आंख भी मारी. नेता का ये साइड देखकर मल्लिका हैरान होकर हंसने लगीं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement