scorecardresearch
 
Advertisement
नेहा फरहीन

नेहा फरहीन

Chief Sub Editor , TVTN

neha.farheen@aajtak.com

AajTak.in के साथ 2021 से अपनी दूसरी सफल पारी खेल रहीं नेहा फरहीन एंटरटेनमेंट डेस्क की 'पावरहाउस' हैं. मीडिया इंडस्ट्री में आजतक के साथ 2018 में डेब्यू करने वाली नेहा ने यहां सीखने से सिखाने तक का सफर तय किया है. आज वो टीम की एक अहम पिलर हैं.

नेहा सिर्फ खबरें नहीं लिखतीं, वो सिनेमा को डिकोड करती हैं. बॉलीवुड, टीवी, ओटीटी, रियलिटी शोज और लॉलीवुड (पाकिस्तानी सिनेमा) की नब्ज पर उनकी गहरी पकड़ है. सिनेमा की बारीकियों को शब्दों में पिरोकर उन्हें दर्शकों तक दिलचस्प अंदाज में पहुंचाना उनका सिग्नेचर स्टाइल है.

2020-21 तक NDTV में एजुकेशन, लाइफस्टाइल और धर्म जैसे बीट्स संभाले. कोविड में न्यूज़ डेस्क संभालकर अपने वर्सेटाइल टैलेंट को साबित किया. न्यूज़रूम में नेहा की मौजूदगी वैसी ही है, जैसे 'बरसात के मौसम में कड़क चाय', जिसके बिना सब अधूरा है. वो सिर्फ डेडलाइन पूरी नहीं करतीं, बल्कि अपने काम को एक पैशन की तरह जीती हैं. दिल्ली की नेहा खबरों की भागदौड़ के बीच सुकून के लिए अरिजीत सिंह के गाने सुनना और खाली वक्त में कोरियन ड्रामा देखना पसंद करती हैं.

READ MORE...

Follow नेहा फरहीन on:

Advertisement
Advertisement