कृति सेनन, अभिनेत्री
कृति सेनन (Kriti Senon) एक भारतीय अभिनेत्री (Actress) हैं जो मुख्य रूप से हिंदी फिल्में करती हैं. इनका जन्म 27 जुलाई 1990 को दिल्ली में हुआ था (Date of Birth). इनके पिता राहुल सेनन एक चार्टर्ड एकाउंटेंट हैं और मां गीता सेनन दिल्ली विश्वविद्यालय में भौतिकी की प्रोफेसर हैं (Parents). वे एक पंजाबी परिवार से आती हैं. उनकी एक छोटी बहन है जिनका नाम नुपुर सेनन है (Sister). कृति सेनन ने दिल्ली पब्लिक स्कूल, आर के पुरम दिल्ली (DPS RK Puram, Delhi) से पढ़ाई की और बाद में जेपी इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, नोएडा (Jaypee Institute of Information Technology, Noida) से इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (Bachelor of Technology) की डिग्री हासिल की. अभिनेत्री बनने से पहले उन्होंने कुछ समय तक मॉडलिंग की है.
उन्होंने 2014 में तेलुगु थ्रिलर ‘ नेनोक्कडाइन’ (1: Nenokkadine) के साथ अपनी अभिनय की शुरुआत की (Debut in Film). सेनन की पहली हिन्दी फिल्म (First Hindi Film) 2014 में, सब्बीर खान की एक्शन-कॉमेडी ‘हीरोपंती’ (Heropanti) थी. इस फिल्म में उनके प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला (Filmfare Best Female Debut Award) था.
सेनन की सफल फिल्मों में कॉमेडी फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ (Bareily Ki Barfi), ‘राब्ता’ (Raabta) (2017), ‘लुका चुप्पी’ (Luka Chuppi) (2019) प्रमुख है. उनकी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली रिलीज फिल्म ‘दिलवाले’ (Dilwale) (2015) और ‘हाउसफुल’ 4 (Houseful4) (2019) है.
2021 में ओटीटी (OTT) पर रिलीज हुई उनकी फिल्म, ‘हम दो हमारे दो’ और ‘मिमी’ को लोगों ने काफी पसंद किया.
कृति सेनन ने कपड़ों की अपनी लाइन भी लॉन्च की है और कई ब्रांड्स और उत्पादों का ऐड भी करती हैं. फोर्ब्स इंडिया की 2019 की सेलिब्रिटी 100 सूची (Forbes India's Celebrity 100 list 2019) में भी सेनन शामिल हैं.
इनका ऑफिशियल ट्विटर हैंडल @kritisanon नाम से है और फेसबुक पेज का नाम Kriti Sanon है. इंस्टाग्राम पर kritisanon नाम से एक्टिव हैं.
कृति सेनन का रक्षा बंधन पर जूलरी ब्रांड GIVA का विज्ञापन विवादों में घिर गया है. कृति के इंडो-वेस्टर्न आउटफिट और डीपनेक ब्लाउज पहनने पर सोशल मीडिया पर तीखी आलोचना हुई, जिससे ब्रांड ने विज्ञापन हटा लिया. कृति ने करीना कपूर के शो में इस विवाद पर खुलकर बात की और सवाल उठाए.
गणपति पूजा में कृति सेनन, माधुरी दीक्षित, अनन्या पांडे, जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर और नुपूर सेनन जैसी तमाम एक्ट्रेस नजर आईं.
महेंद्र सिंह धोनी और ऋषभ पंत की पार्टी का वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें कबीर बहिया भी नजर आ रहे हैं. कबीर, जो यूके बेस्ड बिजनेसमैन हैं. उनका नाम कृति सेनन संग जुड़ता है.
ज्वेलरी ब्रांड के फाउंडर इशेंद्र अग्रवाल ने कहा कि कुछ स्टोर के आसपास तनाव के कारण स्टाफ की सुरक्षा को लेकर चिंताएं पैदा होने पर ब्रांड ने रक्षाबंधन का विज्ञापन हटा लिया.
कृति सेनन के रक्षाबंधन एड पर विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. कंगना रनौत के बाद अब उर्वशी रौतेला ने कृति सेनन पर निशाना साधा है और एक्ट्रेस के कपड़ों पर सवाल उठाए हैं.
कृति सेनन के विवादित रक्षाबंधन एड पर अब 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने रिएक्ट किया है. उन्होंने कृति के एड को बायकॉट करने पर खुशी जताई है.
रक्षाबंधन के एक इवेंट में सेलीना जेटली फ्लोरल साड़ी और डीपनेक ब्लाउज में नजर आईं. उनके लुक को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग शुरू हो गई. जानिए पूरा मामला.
कृति सेनन ने नूपुर सेनन के साथ एक राखी पोस्ट शेयर की और अपने रक्षाबंधन विज्ञापन की आलोचना के बीच 'राखी फैशन कमेटी' वाला कैप्शन दिया है. जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
कंगना रनौत पर अब कुनिका सदानंद ने निशाना साधा है. कंगना अपने एक पुराने रक्षाबंधन एड में वन ऑफ शोल्डर ड्रेस पहने नजर आईं. राखी के एड में कंगना के इस तरह की ड्रेस पहनने पर कुनिका सदानंद ने उनपर तंज कसा है, क्योंकि कुछ दिन पहले कंगना ने कृति की ड्रेस पर सवाल उठाए थे.
प्रियंका की मां डॉ. मधु चोपड़ा ने कृति सेनन के विवादित राखी एड पर रिएक्ट करते हुए पूरी कॉन्ट्रोवर्सी पर अपना पक्ष रखा. उनका कहना है कि माई बॉडी माई चॉइस वाली सोच सही है, मगर उसमें भी एक बाउंड्री सेट होनी जरूरी है.
कृति सेनन के 'रक्षा बंधन' विज्ञापन पर कंगना रनौत की टिप्पणियों को लेकर हो रही आलोचना के बीच, उनका नेशनल अवॉर्ड लेते हुए पुराना वीडियो और तस्वीरें फिर से सामने आई हैं. जिसके बाद अब कंगना पर सवाल उठ रहे हैं.
कृति सेनन के राखी विज्ञापन पर कंगना रनौत की टिप्पणी के बीच उनका पुराना पोस्ट वायरल हो रहा है. इसमें कंगना ने महिलाओं के कपड़ों को उनका निजी मामला बताया था.
कृति सेनन के राखी ऐड विवाद में सोशल मीडिया पर सोनू निगम के नाम से एक फेक बयान वायरल हुआ, जिसे सिंगर ने स्पष्ट रूप से खारिज किया. उनका कहना है वो X पर नहीं हैं.
कृति सेनन के राखी विज्ञापन विवाद पर कंगना रनौत ने कहा कि मुद्दा सिर्फ ब्रालेट या आउटफिट का नहीं, बल्कि त्योहार की प्रस्तुति का है. कंगना ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए उनके समर्थन को लेकर सवाल उठाए. विवाद के बाद संबंधित ज्वैलरी ब्रांड ने विज्ञापन वापस ले लिया है.
शुभांगी शर्मा ने कहा कि उन्होंने मजबूरी में बोल्ड इंडस्ट्री में कदम रखा था. लेकिन अब वो इस प्रोफेशन में कंफर्टेबल हो चुकी हैं. एक पॉडकास्ट में शुभांगी ने इंडस्ट्री के डार्क सीक्रेट्स खोले.
बॉलीवुड एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन को लेकर विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि मुद्दा सिर्फ कृति के आउटफिट का नहीं, बल्कि त्योहार की प्रस्तुति का तरीका था. कंगना ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा.
कंगना रनौत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पितृसत्ता खत्म करने वाले बयान पर पलटवार किया है. वहीं राहुल गांधी ने कृति सेनन के राखी ऐड विवाद पर कंगना पर निशाना साधा है.
रक्षाबंधन के एक विज्ञापन से शुरू हुआ विवाद अब सियासी अखाड़े तक पहुंच गया है. एक तरफ अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत हैं, जिन्होंने कृति सेनन के लुक और विज्ञापन की थीम पर सवाल उठाए. दूसरी तरफ कृति सेनन ने पलटवार करते हुए कहा कि किसी महिला के कपड़ों से उसकी संस्कृति के प्रति सम्मान तय नहीं किया जा सकता.
एक्ट्रेसेस को आए दिन सही कपड़े पहनने की तमीज सिखाई जाती है और इस समय निशाने पर कृति सेनन हैं. लेकिन यह पहली बार नहीं है. इससे पहले भी कई एक्ट्रेसेस को उनके रिवीलिंग कपड़ों पर ट्रोल किया जा चुका है.
कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया। ब्रालेट ब्लाउज पहनकर ऑनस्क्रीन भाई को राखी बांधने वाले विज्ञापन पर लोगों ने आपत्ति जताई और कृति व जूलरी ब्रांड GIVA को ट्रोल किया। विवाद बढ़ने के बाद GIVA ने विज्ञापन सभी प्लेटफॉर्म से हटा लिया .
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन के रक्षाबंधन एड पर हुए विवाद के बाद कंपनी ने उसे सभी प्लेटफॉर्म्स से हटा दिया है. ब्रांड ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए एड वापस लेने की बात कही है.