किंग चार्ल्स तृतीय
किंग चार्ल्स तृतीय (King Charles III) यूनाइटेड किंगडम और 14 अन्य राष्ट्रमंडल क्षेत्र के राजा हैं. उन्होंने अपनी मां, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की 8 सितंबर 2022 में हुई मृत्यु के बाद राजा बनें. 1952 से ड्यूक ऑफ कॉर्नवाल और ड्यूक ऑफ रोथेसे के रूप में, वह ब्रिटिश इतिहास में सबसे पुराने और सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले उत्तराधिकारी थे. साथ ही, सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रिंस ऑफ वेल्स रहें (King Charles III, Longest-serving Prince of Wales). 73 साल की उम्र में, चार्ल्स ब्रिटिश सिंहासन ग्रहण करने वाले अब तक के सबसे उम्रदराज व्यक्ति भी हैं. यह रिकॉर्ड पहले विलियम IV के पास था, जो 64 साल की उम्र में राजा बने थें.
चार्ल्स का जन्म जन्म 14 नवंबर 1948 बकिंघम पैलेस (Buckingham Palace) में हुआ था (King Charles III Age). वह क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय (Queen Elizabeth II) और फिलिप (Philip, Duke of Edinburgh), ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग की पहली संतान हैं. उन्होंने चेम और गॉर्डनस्टोन स्कूलों में शिक्षा प्राप्त की. बाद में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में जिलॉन्ग ग्रामर स्कूल के टिम्बरटॉप में एक साल के लिए शामिल हुए. कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से कला स्नातक की उपाधि प्राप्त करने के बाद, चार्ल्स ने 1971 से 1976 तक रॉयल एयर फोर्स और रॉयल नेवी में सेवा की (King Charles III Education).
1981 में, उन्होंने लेडी डायना स्पेंसर (Princess Diana) से शादी की, जिनसे उनके दो बेटे हैं - प्रिंस विलियम (Prince William) और प्रिंस हैरी (Prince Harry) (King Charles III Children). विवाहेतर संबंधों के कारण 1996 में, दोनों ने तलाक ले लिया (King Charles III Divorce). 1997 में पेरिस में एक कार दुर्घटना में प्रिंसेस डायना की मृत्यु हो गई थी (Princess Diana Death). 2005 में, चार्ल्स ने अपने लंबे समय के महिला दोस्त, कैमिला पार्कर बाउल्स (Camilla Parker) से शादी कर ली (King Charles III Second Wife).
प्रिंस ऑफ वेल्स के रूप में, चार्ल्स ने एलिजाबेथ द्वितीय की ओर से आधिकारिक कर्तव्यों का पालन किया. उन्होंने 1976 में युवा चैरिटी द प्रिंस ट्रस्ट की स्थापना की, द प्रिंस चैरिटीज को प्रायोजित किया, और 400 से अधिक अन्य चैरिटी और संगठनों के संरक्षक और अध्यक्ष हैं (Charles III as a Prince). उन्होंने ऐतिहासिक इमारतों के संरक्षण और समाज में वास्तुकला के महत्व की वकालत करते हैं. वह कई पुस्तकों के लेखक और सह-लेखक भी हैं (King Charles III Books).
एंड्रयू ने 2001 से 2011 तक ब्रिटेन के स्पेशल रिप्रेजेंटेटिव फॉर इंटरनेशनल ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट के रूप में काम किया. यह पद अवैतनिक था, लेकिन उनकी विदेश यात्राओं और सहयोगी स्टाफ का खर्च टैक्सपेयर्स के पैसे से उठाया जाता था.
ब्रिटेन के पूर्व प्रिंस एंड्रयू को अरेस्ट कर लिया गया है. उन्हें सार्वजनिक पद के दुरुपयोग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. एंड्रयू माउंटबेटन विंडसर इस समय पुलिस कस्टडी में हैं.
एंड्रयू का आज 66वां जन्मदिन है. उन्हें उनके जन्मदिन के दिन ही अरेस्ट किया गया है. गुरुवार सुबह पुलिस सैंड्रिंघम एस्टेट स्थित एंड्रयू माउंटबेटन विंडसर के घर पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर लिया.
जेफरी एपस्टीन से जुड़े नए आपत्तिजनक दस्तावेज सामने आने के बाद ब्रिटेन के किंग चार्ल्स ने बड़ा एक्शन लिया है. प्रिंस एंड्रयू को विंडसर स्थित रॉयल लॉज छोड़ना पड़ा. यह कदम राजशाही की छवि बचाने और यौन शोषण पीड़ितों के प्रति संवेदनशीलता दिखाने के तौर पर देखा जा रहा है.
ब्रिटेन के किंग चार्ल्स ने अपने भाई एंड्रयू से प्रिंस समेत सभी शाही टाइटल छीनने के फैसले पर मुहर लगा दी है. यह कार्रवाई एपस्टीन स्कैंडल में एंड्रयू का नाम आने को लेकर भारी विरोध के बीच हुई है.
इस हफ्ते प्रधानमंत्री मोदी ने अपना पचहत्तरवां जन्मदिन मनाया. इस खास मौके पर दुनिया भर के नेताओं और मशहूर हस्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं भेजीं. इस सूची में ब्रिटेन के राजा किंग चार्ल्स दी थर्ड का नाम भी शामिल है. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को उनके जन्मदिन पर शुभकामना संदेश के साथ एक कदम का पौधा भेंट किया. प्रधानमंत्री मोदी अपने आधिकारिक आवास सात लोक कल्याण मार्ग पर इस कदम के पौधे को लगाते हुए दिखे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 75वें जन्मदिन पर ब्रिटेन के किंग चार्ल्स III की ओर से भेजे गए कदंब के पौधे को अपने आवास पर लगाया. यह पौधा भारत और ब्रिटेन के बीच दोस्ती और पर्यावरणीय स्थिरता के साझा संकल्प का प्रतीक है. पीएम मोदी को कई वैश्विक नेताओं से जन्मदिन की बधाई मिली.
कदंब वृक्ष का उल्लेख पुराणों, शास्त्रीय संगीत, और प्राचीन इतिहास में भी मिलता है, जो इसकी सांस्कृतिक और धार्मिक महत्ता को दर्शाता है. यह वृक्ष श्रीकृष्ण की लीलाओं का साक्षी माना जाता है और आयुर्वेद में भी इसका विशेष स्थान है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय ने उन्हें कदंब का पौधा उपहार में भेजा. यह पहल मोदी की "एक पेड़ मां के नाम" मुहिम से प्रेरित है. ब्रिटिश हाई कमीशन ने बताया कि यह उपहार भारत और ब्रिटेन की पर्यावरण संरक्षण के प्रति साझा प्रतिबद्धता और सहयोग का प्रतीक है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया के साथ ब्रिटेन की दूसरी स्टेट विजिट पर पहुंचे हैं. किंग चार्ल्स विंडसर उनकी मेजबानी करेंगे. तीन दिवसीय दौरे में ट्रंप शाही परिवार से मुलाकात, क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय को श्रद्धांजलि, स्टेट बैंकेट और प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर के साथ बैठक करेंगे.
ब्रिटिश शाही परिवार ने एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि 'आज दोपहर, किंग चार्ल्स ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सैंड्रिंघम हाउस में मुलाकात की. इस दौरान प्रधानमंत्री ने पर्यावरणीय अभियान 'एक पेड़ मां के नाम' से प्रेरित एक पौधा भेंट किया, जिसे इस शरद ऋतु में लगाया जाएगा.'
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इंग्लैंड के दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने किंग चार्ल्स-III से मुलाकात की. प्रधानमंत्री मोदी ने किंग चार्ल्स-III को एक पौधा भेंट किया. यह पौधा उन्होंने अपनी 'एक पेड़ माँ के नाम' मुहिम के तहत दिया. इस दौरे पर भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौता हुआ है. यह समझौता दोनों देशों के संबंधों में एक नया मील का पत्थर सिद्ध होगा.
पीएम मोदी का यह दौरा काफी व्यस्त रहने वाला है. पीएम मोदी इस दौरान ब्रिटेन के प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर और किंग चार्ल्स तृतीय से मुलाकात करेंगे. इस दौरान पीएम मोदी और स्टार्मर द्विपक्षीय संंबंधों पर चर्चा करेंगे. भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौता भी हो सकता है.
भारतीय पुरुष और महिला टीम ने तीसरे किंग चार्ल्स से लंदन के सेंट जेम्स पैलेस में मुलाकात की.
डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर ब्रिटेन के किंग चार्ल्स की ऐसे वक्त पर तारीफ की, जब वो यूरोप और खासकर नाटो से दूरी बना रहा है. ये कयास भी लग रहे हैं कि अमेरिका 18वीं सदी के बाद पहली बार कॉमनवेल्थ देशों में शामिल हो सकता है. ये एक डिप्लोमेटिक रणनीति भी हो सकती है ताकि यूरोप में अमेरिका के लिए आए तनाव के तार कुछ ढीले पड़ें.
ब्रिटेन में पहली बार संसद और राजमहल में इफ्तार पार्टी का आयोजन हुआ. हाउस ऑफ कॉमन्स में सभी दलों ने रमजान पर इफ्तार दी. किंग चार्ल्स ने खुद बिरयानी परोसी. देखिए VIDEO
कनाडा के प्रधानमंत्री सोमवार को ब्रिटिश किंग चार्ल्स तृतीय से मिलने वाले है. इस मुलाकात में वो कनाडा को अमेरिका में मिलाने की ट्रंप की धमकी पर बात करेंगे. किंग चार्ल्स कनाडा के राष्ट्रध्यक्ष भी हैं और ट्रंप की धमकी पर चुप्पी को लेकर उनकी काफी आलोचना हो रही है.
कनाडा के प्रधानमंत्री सोमवार को ब्रिटिश किंग चार्ल्स तृतीय से मिलने वाले है. इस मुलाकात में वो कनाडा को अमेरिका में मिलाने की ट्रंप की धमकी पर बात करेंगे. किंग चार्ल्स कनाडा के राष्ट्रध्यक्ष भी हैं और ट्रंप की धमकी पर चुप्पी को लेकर उनकी काफी आलोचना हो रही है.
पिछले साल 6 मई को किंग चार्ल्स की यूनाइटेड किंगडम के राजा के रूप में ताजपोशी हुई थी. कैंसर से पीड़ित होने के बाद उनकी यह भारत की पहली और गोपनीय यात्रा रही. वे बेंगलुरु के बाहरी इलाके में स्थित आयुर्वेद के 'सौक्या' नाम के हेल्थ ट्रीटमेंट सेंटर पहुंचे.
लंदन में बकिंघम पैलेस में आयोजित इस अवॉर्ड कार्यक्रम में आरती अपने गुलाबी ई-रिक्शे से ही पहुंची थीं. वह किंग चार्ल्स से मुलाकात कर बहुत खुश हैं. उन्होंने कहा कि मुझे गर्व है कि मैं अन्य लड़कियों को प्रेरित कर पा रही हूं, जो समान तरह की चुनौतियों का सामना कर रही हैं. इस नई स्वतंत्रता ने मुझे दुनिया को एक अलग नजरिए से देखने का मौका दिया है.
संडे टाइम्स की ब्रिटेन के सबसे अमीर लोगों की एनुअल लिस्ट के मुताबिक, चार्ल्स III को पिछले साल सुनक परिवार से उच्च स्थान मिला था. लेकिन व्यक्तिगत संपत्ति में पिछले साल मामूली बढ़ोतरी दर्ज हुई है, जो £10 मिलियन से बढ़कर £610 मिलियन हो गया है.