सिद्धार्थ भदौरिया एक डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जो वर्तमान में AajTak.in से बतौर सीनियर सबएडिटर जुड़े हुए हैं. उनकी लेखनी की खासियत है - जटिल खबरों को सरल, रोचक और कहानी के रूप में प्रस्तुत करना. अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, भू-राजनीति से जुड़े बदलाव और इतिहास से जुड़ी घटनाओं पर उनकी अच्छी पकड़ है. इसके अलावा सिद्धार्थ अजीबोगरीब और वायरल खबरें, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और वायरल वीडियो स्टोरीज भी लिखते हैं.
आजतक डिजिटल से पहले ईटीवी भारत डिजिटल, दैनिक हिन्दुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और आज समाज जैसे अखबारों में बतौर सबएडिटर और रिपोर्टर काम कर चुके हैं. 2012 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. इनके पास सेंट्रल डेस्क, सिटी डेस्क, पुल आउट, डाक एडिशन जैसे अलग-अलग डेस्क पर काम का अनुभव है. इसके अलावा इनके पास क्राइम, जिला प्रशासन, नगर निगम, एजुकेशन जैसे अलग-अलग बीट्स में रिपोर्टिंग का भी 5 सालों का अनुभव है. इन्हें 2016 में नेशनल फाउंडेशन फॉर इंडिया (NFI) दिल्ली से नेशनल मीडिया अवार्ड और फेलोशिप भी मिला है.
सिद्धार्थ मूल रूप से मुंगेर, बिहार के रहने वाले हैं. इन्होंने 2011 में रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री प्राप्त किया. अबतक रांची, चंडीगढ़, भागलपुर, मुंगेर और हैदराबाद जैसे शहरों में रहकर विभिन्न मीडिया संस्थानों के लिए काम कर चुके हैं.