scorecardresearch
 

ब्रिटेन के शाही परिवार की मिट्टी पलीद! टैक्सपेयर्स के पैसे से मसाज करवाते थे एंड्रयू

एंड्रयू ने 2001 से 2011 तक ब्रिटेन के स्पेशल रिप्रेजेंटेटिव फॉर इंटरनेशनल ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट के रूप में काम किया. यह पद अवैतनिक था, लेकिन उनकी विदेश यात्राओं और सहयोगी स्टाफ का खर्च टैक्सपेयर्स के पैसे से उठाया जाता था.

Advertisement
X
एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के बाद से चर्चा में हैं एंड्रयू (Photo: AP)
एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के बाद से चर्चा में हैं एंड्रयू (Photo: AP)

ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय के छोटे भाई एंड्रयू माउंटबेटन विंडसर लगातार चर्चा में बने हुए हैं. एपस्टीन फाइल्स में एंड्रयू का नाम सामने आने के बाद से वह दुनियाभर में शाही परिवार की किरकिरी करवा चुके हैं. लेकिन अब उन पर एक और आरोप लगा है. 

रिपोर्ट के मुताबिक, एंड्रयू पर आरोप है कि उन्होंने विदेशी दौरों के दौरान मसाज कराने के लिए टैक्सपेयर्स के पैसे का इस्तेमाल किया. इतना ही नहीं मसाज के अलावा अन्य निजी खर्चों के लिए भी सरकारी पैसे का इस्तेमाल किया गया. 

ब्रिटेन के रिटायर्ड नौकरशाह ने एंड्रयू पर ये आरोप लगाया. रिपोर्ट में कहा गया कि 2000 के शुरुआती वर्षों में तत्कालीन नौकशाह ने एंड्रयू की मिडिल ईस्ट की यात्रा के बाद उनकी मसाज से जुड़े खर्चों पर आपत्ति जताई थी. उन्होंने कहा कि मुझे लगा यह गलत है. मैंने कहा था कि हमें इसका भुगतान नहीं करना चाहिए, लेकिन आखिरकार भुगतान कर दिया गया. उन्होंने यह भी कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों ने उनकी आपत्ति को खारिज कर दिया था. 

एंड्रयू ने 2001 से 2011 तक ब्रिटेन के स्पेशल रिप्रेजेंटेटिव फॉर इंटरनेशनल ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट के रूप में काम किया. यह पद अवैतनिक था, लेकिन उनकी विदेश यात्राओं और सहयोगी स्टाफ का खर्च टैक्सपेयर्स के पैसे से उठाया जाता था.

Advertisement

ये ताजा आरोप एंड्रयू की पहले से खराब हो चुकी छवि को और धूमिल करते हैं. वह जेफरी एपस्टीन से अपने संबंधों को लेकर जांच के दायरे में हैं. पिछले हफ्ते ही उन्हें सार्वजनिक पद के दुरुपयोग के आरोप में अरेस्ट किया गया था. लेकिन बाद में रिहा कर दिया गया. 

एंड्रयू पर यह भी आरोप है कि ट्रेड दूत के रूप में काम करते हुए उन्होंने गोपनीय सरकारी दस्तावेज एपस्टीन को भेजे थे. रिपोर्ट के मुताबिक, वित्तीय निगरानी रखने वाले एक अन्य रिटायर्ड अधिकारी ने बताया कि एंड्रयू के विदेशी दौरों के खर्चों पर उन्हें कभी संदेह नहीं रहा. उन्होंने कथित फिजूलखर्ची पर हैरानी जताई, जिसमें बार-बार फ्लाइट्स, महंगे होटल बुकिंग और उनके साथ चलने वाले दल का खर्च शामिल था.

यूके ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट (UKTI) के एक पूर्व अधिकारी ने दावा किया कि एंड्रयू की यात्राएं कभी-कभी व्यापारिक प्रयासों को कमजोर कर देती थीं. उनके अनुसार, एंड्रयू को एक जिम्मेदारी के रूप में देखा जाता था. वह तय स्क्रिप्ट से हट जाते थे, खुद को विशेषज्ञ समझते थे जबकि वे नहीं थे. उन्हें लगता था कि वे मजाकिया हैं, लेकिन वे लोगों के प्रति रूखे हो जाते थे.

रिपोर्ट में कहा गया कि उनकी विदेश यात्राओं की तैयारियां महीनों चलती थीं. पहले भी एंड्रयू के मसाज पसंद करने को लेकर दावे सामने आ चुके हैं. अमेरिका की एक अदालत में दिए गए बयान में एपस्टीन के पूर्व कर्मचारी जुआन अलेसी ने आरोप लगाया था कि यात्राओं के दौरान एंड्रयू को रोजाना मसाज मिलती थी. एपस्टीन से जुड़े ईमेल में भी एंड्रयू नामक व्यक्ति के लिए मसाज भुगतान का जिक्र है.

Advertisement

ब्रिटेन के बिजनेस एंड ट्रेड विभाग ने मसाज खर्च के आरोपों का सीधा खंडन नहीं किया, लेकिन एंड्रयू से जुड़ी चल रही पुलिस जांच का हवाला दिया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement