scorecardresearch
 

ब्रिटेन के किंग ने भाई की गिरफ्तारी पर पढ़ाया कानून का पाठ, बोले- 'लॉ अपना काम...'

ब्रिटेन के पूर्व प्रिंस एंड्रयू को अरेस्ट कर लिया गया है. उन्हें सार्वजनिक पद के दुरुपयोग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. एंड्रयू माउंटबेटन विंडसर इस समय पुलिस कस्टडी में हैं.

Advertisement
X
ब्रिटेन के किंग चार्ल्स के भाई अरेस्ट (Photo: AP)
ब्रिटेन के किंग चार्ल्स के भाई अरेस्ट (Photo: AP)

ब्रिटेन के किंग चार्ल्स 3 के भाई और पूर्व प्रिंस एंड्रयू को गुरुवार को अरेस्ट कर लिया गया. एपस्टीन फाइल्स मामले में फंसे और राजशाही की फजीहत करा चुके एंड्रयू को पद के दुरुपयोग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. अब खुद किंग चार्ल्स ने एंड्रयू की गिरफ्तारी पर बयान दिया है.

किंग चार्ल्स ने जारी बयान में कहा कि उन्हें इस घटनाक्रम की खबर है और मामले की जांच अब उचित अधिकारियों द्वारा तय कानून के तहत निष्पक्षता से की जानी चाहिए. 

किंग चार्ल्स ने कहा कि एंड्रयू माउंटबेटन विंडसर के सार्वजनिक पद के दुरुपयोग की खबर मैंने अत्यंत चिंता के साथ सुनी है. अब इस मामले की पूर्ण, निष्पक्ष और उचित प्रक्रिया के तहत जांच होगी, जिसे उचित तरीके से और उचित प्राधिकारियों द्वारा अंजाम दिया जाएगा. जैसा कि मैं पहले भी कह चुका हूं, उन्हें हमारा पूर्ण समर्थन और सहयोग मिलेगा. मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि कानून को अपना काम करने दिया जाना चाहिए.

उन्होंने आगे कहा कि जब तक यह प्रक्रिया जारी है, मेरे लिए इस मामले पर और टिप्पणी करना उचित नहीं होगा. इस बीच, मेरा परिवार और मैं आप सभी के प्रति अपने कर्तव्यों और सेवा को जारी रखेंगे.

Advertisement

बता दें कि इससे पहले थेम्स वैली पुलिस ने पुष्टि की कि एक शख्स को सार्वजनिक पद के दुरुपयोग के आरोप में अरेस्ट किया गया है. हालांकि पुलिस ने राष्ट्रीय दिशानिर्देशों का हवाला देते हुए संदिग्ध का नाम बताने से इनकार कर दिया.

एंड्रयू का आज 66वां जन्मदिन भी है. ऐसे में यह एक्शन उनके जन्मदिन पर ही हुआ. गुरुवार सुबह सैंड्रिंघम एस्टेट स्थित एंड्रयू माउंटबेटन के घर पर सादे कपड़ों में आठ पुलिस अधिकारियों को देखा गया. एंड्रयू का घर पूर्वी इंग्लैंड के काउंटी नॉरफॉक में है.

एंड्रयू की गिरफ्तारी पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर ने कहा कि कानून से ऊपर कोई भी नहीं है. हालांकि उन्होंने यह कहने से इनकार कर दिया कि क्या एंड्रयू ने खुद ब्रिटेन की पुलिस के सामने पेश हो जाना चाहिए.

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह सिद्धांत बेहद महत्वपूर्ण है और इस मामले में भी उसी तरह लागू होना चाहिए, जैसे किसी अन्य मामले में होता है. पुलिस इस समय उन आरोपों पर विचार कर रही है, जिनमें यह भी शामिल है कि जेफ्री एपस्टीन ने एंड्रयू के लिए एक महिला की तस्करी कर उसे ब्रिटेन लाया था.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement