कार्तिक आर्यन, अभिनेता
कार्तिक आर्यन तिवारी (Kartik Aaryan Tiwari) एक भारतीय अभिनेता हैं. इनका जन्म 22 नवंबर 1990 को (Date of Birth) ग्वालियर, मध्य प्रदेश (Gwalior, Madhya Pradesh) में हुआ था. उनके माता-पिता दोनों डॉक्टर हैं. इनके पिता, डॉ मनीष तिवारी, एक बाल रोग विशेषज्ञ हैं, और उनकी मां, डॉ माला तिवारी, एक स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं (Parents).
कार्तिक ने डी.वाई. पाटिल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, नवी मुंबई (D.Y. Patil College of Engineering and Technology, Navi Mumbai) से जैव प्रौद्योगिकी ( Biotechnology) में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है.
कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) हमेशा से एक अभिनेता बनना चहते थे. उन्होंने कास्टिंग डायरेक्टर राहुल गुरमीत सिंह (Rahul Gurmeet Singh, Casting Director) से मुलाकात की और बॉलीवुड में अभिनय का सफर शुरु किया. राहुल ने उन्हें निर्माता कुमार मंगत पाठक और निर्देशक लव रंजन से मिलवाया. इंजीनियरिंग करने के दौरान ही कार्तिक ने मॉडलिंग में काम किया और फिल्म में करियर शुरू करने के प्रयास किए. तीन साल तक संघर्ष करने के बाद, उन्होंने 2011 में लव रंजन द्वारा निर्देशित ‘प्यार का पंचनामा’ (Pyaar ka Punchnama) के साथ अपने अभिनय की शुरुआत की.
कार्तिक आर्यन की अगली फिल्म ‘आकाश वाणी’ (Akaash Vani) दो साल बाद आई. 2015 में कॉमेडी सीक्वल ‘प्यार का पंचनामा 2(Pyaar ka Punchnama 2) और 2018 में फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ (Sonu Ke Titu Ki Sweety) आई जो व्यावसायिक रूप से सफल रहीं. उन्होंने 2019 की रोमांटिक कॉमेडी ‘लुका छुप्पी’(Luka Chuppi), ‘पति पत्नी और वो’(Pati Patni Aur Woh) और ‘लव आज कल’ (Love Aaj Kal) में अभिनय किया जिसे लोगों ने काफी पसंद किया गया. 2021 में कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘धमाका’ (Dhamaka) ओटीटी (OTT) प्लैटफॉर्म पर रिलीज हुई एक सफल फिल्म है.
इनका ऑफिशियल ट्विटर हैंडल @TheAaryanKartik नाम से है और फेसबुक पेज का नाम Kartik Aaryan है. वे इंस्टाग्राम पर kartikaaryan के नाम से एक्टिव हैं.
रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच डॉन-3 को लेकर विवाद चल रहा है. हालांकि बॉलीवुड में ये कोई पहला मामला नहीं है, जब कोई एक्टर ने फिल्म छोड़ी हो. इससे पहले भी कई सितारे फिल्मों से दूर हुए हैं.
अपनी अगली फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' के प्रमोशन के दौरान इम्तियाज ने अपनी फ्लॉप फिल्म 'लव आज कल 2' को लेकर बात की है. उन्होंने कहा कि कार्तिक आर्यन और सारा अली खान लव आज कल 2 एक 'बेकार एक्सपेरिमेंट'. इम्तियाज ने ये भी बताया कि उन्हें सिर्फ कमाई के लिए सीक्वल बनाने का आइडिया क्यों नहीं भाता.
श्रीलीला और क्रिकेटर तिलक वर्मा की डेटिंग की अफवाहों पर अब एक्ट्रेस की मां ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने साफ कहा कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है और फिलहाल श्रीलीला सिर्फ अपनी पढ़ाई और करियर पर ध्यान दे रही हैं.
एक इंटरैक्शन के दौरान रैपिड-फायर राउंड में विजय से अलग-अलग गुणों के आधार पर एक्टर्स के नाम पूछे गए. जब उनसे पूछा गया कि इंडस्ट्री में 'पीआर का किंग' वो किसे मानते हैं, तो उन्होंने कार्तिक आर्यन का नाम लिया. इस कमेंट ने सोशल मीडिया पर कोहराम मचा दिया है.
फिल्म ‘कृष्णावतारम’ का भव्य ट्रेलर आज 15 अप्रैल को पवित्र कृष्ण जन्मभूमि पर लॉन्च किया गया. यह सिर्फ एक ट्रेलर लॉन्च नहीं था, बल्कि एक अद्भुत आध्यात्मिक अनुभव बन गया, जिसमें हजारों श्रद्धालु एक साथ भक्ति में लीन नजर आए. फिल्म के निर्माताओं का कहना है कि ‘कृष्णावतारम' को सिर्फ एक फिल्म के तौर पर नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं के लिए एक पवित्र अर्पण के रूप में बनाया गया है.
फिल्म रैप में पढ़ें बॉलीवुड की बड़ी खबरें- फेमस एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी का निधन हो गया है. इन दिनों कार्तिक आर्यन और श्रीलीला, अनुराग बसु की फिल्म के लिए कड़ी मेहनत करते नजर आ रहे हैं. अब सेट से इनकी फोटो भी वायरल हो रही है.
इन दिनों कार्तिक आर्यन और श्रीलीला, अनुराग बसु की फिल्म के लिए कड़ी मेहनत करते नजर आ रहे हैं. शूटिंग के बीच दोनों की फोटो वायरल हो रही है. ऐसा लग रहा है कि फिल्म की कहानी में कश्मीर का अहम रोल होने वाला है.
हर हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी ओटीटी प्लेटफॉर्म कुछ बेहद शानदार फिल्मों और वेब सीरीज को रिलीज किया गया, जिसे या तो लोगों ने थिएटर्स में मिस किया. या फिर उसे सीधा प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया. तो आइए, आपको बताते हैं कि इस हफ्ते आप क्या कुछ नया देख सकते हैं...
कार्तिक आर्यन के करियर पर सवाल उठाते हुए एक्टर प्रशांत नारायणन ने उन्हें ‘बहुत खराब’ एक्टर बताया है. पॉडकास्ट में दिए इस बयान में प्रशांत ने कहा कि कार्तिक सिर्फ अपने आसपास के लोगों के सहारे टिके हैं. हालांकि उन्होंने ये भी माना कि दर्शकों का प्यार मिलना बड़ी बात है.
एक्ट्रेस श्रीलीला ने फिल्मों के साथ-साथ छह साल तक मेडिकल की पढ़ाई पूरी कर मुंबई की DY Patil यूनिवर्सिटी से डिग्री हासिल की. ग्रेजुएशन की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं, फैंस उनकी मेहनत और अनुशासन की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
साल 2026 की शुरुआत में ही साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक 'बॉर्डर 2' रिलीज हुई. जिसमें महज 6 दिनों में ही 200 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया. इस फिल्म को टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार ने प्रोड्यूस किया है. इस बड़ी सफलता के बीच अब टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार ने कुछ बड़ी अपकमिंग फिल्मों का ऐलान किया है.
कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली तो कार्तिक ने अपनी तय फीस से 15 करोड़ रुपये घटा दिए.
कार्तिक आर्यन ने फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा' के बॉक्स ऑफिस पर असफल होने के बाद अपनी फीस में 15 करोड़ रुपये की कटौती की है. ऐसा इसलिए ताकि फिल्ममेकर्स का समर्थन किया जा सके. इसके अलावा, कार्तिक और करण जौहर के बीच झगड़े की खबरें भी बेबुनियाद बताई गई हैं.
अब सिंगर अनुव जैन ऐसे ही एक विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं. RedFlagFiles के नाम से एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया गया है. इसमें अनुव जैन के फोटोज नजर आ रहे हैं. हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है ये अभी तक किसी को नहीं पता.
2024 में कार्तिक आर्यन को विशाल भारद्वाज की एक फिल्म का ऑफर मिला, जो हुसैन उस्तरा से प्रेरित थी. कार्तिक ने इस ऑफर को मना कर दिया. इस फिल्म का नाम अब 'ओ रोमियो' है और इसमें शाहिद कपूर लीड रोल में हैं.
इस हफ्ते एंटरटेनमेंट की दुनिया में पवन सिंह छाए रहे. धुरंधर की नॉनस्टॉप कमाई जारी है. कार्तिक आर्यन विवादों में रहे. जानें और क्या खास हुआ.
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी एक कंट्रोवर्सी को लेकर चर्चा में हैं. कार्तिक गोवा वेकेशन पर गए थे. जहां से उनकी सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हुई. अब इसमें बड़ा खुलासा हुआ है.
इंटरनेट पर अफवाहें शुरू हो गईं कि कार्तिक आर्यन गोवा में मिस्ट्री गर्ल के साथ छुट्टियां मना रहे थे. 'मिस्ट्री गर्ल' की ढूंढ मची और फिर पता चला कि वो लड़की असल में 17 साल की है. दोनों की उम्र में भारी गैप होने के चलते एक्टर को बुरी तरह ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है.
श्रीलीला से एक इंटरव्यू में पूछा गया कि महज 24 साल की उम्र में वे कैसे एक फलते-फूलते फिल्मी करियर और तीन बच्चों की देखभाल को एक साथ संभाल लेती हैं. श्रीलीला को कार्तिक आर्यन के साथ डायरेक्टर अनुराग बसु की रोमांटिक फिल्म में देखा जाने वाला है.
बात ज्यादा फैलती इससे पहले Karina Kubiliute ने इंस्टा पर क्लियर किया कि वो कार्तिक की मिस्ट्री गर्ल नहीं हैं. ना ही वो एक्टर को जानती हैं.
कार्तिक आर्यन का नाम एक मिस्ट्री गर्ल के साथ जोड़ा जा रहा है. इसके चलते एक्टर विवादों में भी घिर गए हैं. सोशल मीडिया पर कार्तिक ने अपने गोवा वेकेशन की एक फोटो शेयर की थी