scorecardresearch
 

कार्तिक-सारा की 'लव आज कल 2' को गलती मानते हैं इम्तियाज अली, बोले- बेकार एक्सपरिमेंट था

अपनी अगली फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' के प्रमोशन के दौरान इम्तियाज ने अपनी फ्लॉप फिल्म 'लव आज कल 2' को लेकर बात की है. उन्होंने कहा कि कार्तिक आर्यन और सारा अली खान लव आज कल 2 एक 'बेकार एक्सपेरिमेंट'. इम्तियाज ने ये भी बताया कि उन्हें सिर्फ कमाई के लिए सीक्वल बनाने का आइडिया क्यों नहीं भाता.

Advertisement
X
कार्तिक आर्यन की लव आज कल 2' से आज भी क्यों निराश हैं इम्तियाज अली  (Photo: ITGD)
कार्तिक आर्यन की लव आज कल 2' से आज भी क्यों निराश हैं इम्तियाज अली (Photo: ITGD)

लव आज कल, जब वी मेट और तमाशा जैसी आइकॉनिक लव स्टोरीज बना चुके डायरेक्टर इम्तियाज अली अपनी नई फिल्म के साथ तैयार हैं. दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी वाघ के साथ इम्तियाज ने फिल्म बनाई है मैं वापस आऊंगा. फिल्म के ट्रेलर को जबरदस्त पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है और जनता अब इसके थिएटर्स में आने का इंतजार कर रही है. 12 जून को रिलीज होने वाली मैं वापस आऊंगा का प्रमोशन शुरू हो चुका है और इसी सिलसिले में दिए एक इंटरव्यू में इम्तियाज ने कार्तिक आर्यन के साथ अपनी फ्लॉप फिल्म लव आज कल 2 को लेकर खुलकर बात की है.

'बेकार एक्सपेरिमेंट था लव आज कल 2'
मैं वापस आऊंगा के प्रमोशन के दौरान जूम से बात करते हुए इम्तियाज बता रहे थे कि सीक्वल फिल्मों के बारे में उनकी क्या राय है. अक्सर फैंस उनसे जब वी मेट 2 या तमाशा 2 बनाने की रिक्वेस्ट करते रहते हैं, जिस पर उन्होंने अपनी बात रखी.

इम्तियाज ने साफ कहा कि सिर्फ फाइनेंशियल फायदे के लिए सीक्वल बनाना उन्हें एक्साइटिंग नहीं लगता. उन्होंने कहा, 'ये एक कहानी शुरू करने की बिल्कुल गलत वजह है. मैं सिर्फ फायदे के लिए कभी किसी फिल्म का पार्ट 2 नहीं बना सकता.'

इसी बातचीत में इम्तियाज को अपना बनाया सीक्वल लव आज कल 2 भी याद आया. कार्तिक आर्यन और सारा अली खान स्टारर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी. इम्तियाज ने कहा, 'लव आज कल 2 के मामले में मेरे पास कहानी पहले से थी जिसके लिए मैं एक्साइटेड था, ये अलग बात है कि वो चली नहीं. इस फिल्म ने मुझे एक बार फिर से यकीन दिला दिया कि ये एक बेकार एक्सपेरिमेंट है.'

Advertisement

सीक्वल नहीं, नई कहानी होनी थी 'लव आज कल 2'
उन्होंने आगे एक दिलचस्प बात शेयर करते हुए बताया, 'लव आज कल 2 अपने आप में एक अलग कहानी थी, मैं चाहता तो इसे एक अलग फिल्म की तरह बना सकता था. पहले मैं इसे एक इंडिपेंडेंट फिल्म की तरह ही बनाने वाला था, इसका नाम लव आज कल 2 नहीं होता. मैंने इस कहानी का नाम पहले 'रिवर्स' रखा था. लेकिन बाद में तय हुआ कि इसे लव आज कल 2 नाम देते हैं, जो मेरे हिसाब से पहली फिल्म के साथ भी गलत ही हुआ!'

इम्तियाज ने कहा कि वो पहले कहानी में एक्साइटमेंट खोजते हैं. कोई फिल्म कमर्शियली कितना अच्छा करेगी, ये सोचकर उनसे काम नहीं हो सकता और यही वजह है कि उन्हें सीक्वल्स का आइडिया ज्यादा पसंद नहीं आता.

लव आज कल 2 की बात करें तो कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की इस फिल्म की क्रिटिक्स ने खूब आलोचना की थी. जनता को भी फिल्म का कॉन्सेप्ट पसंद नहीं आया और वैलेंटाइन डे पर रिलीज होने के बावजूद ये लव स्टोरी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी. बहरहाल, इम्तियाज की ताजा लव स्टोरी मैं वापस आऊंगा को जनता से बहुत पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है और 12 जून को रिलीज होने वाली इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement