scorecardresearch
 

क्रिकेटर तिलक वर्मा संग जुड़ा नाम, भड़कीं श्रीलीला की मां, बोलीं- NEET-PG की तैयारी कर रही है

श्रीलीला और क्रिकेटर तिलक वर्मा की डेटिंग की अफवाहों पर अब एक्ट्रेस की मां ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने साफ कहा कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है और फिलहाल श्रीलीला सिर्फ अपनी पढ़ाई और करियर पर ध्यान दे रही हैं.

Advertisement
X
श्रीलीला की मां ने बताया अफेयर का सच (Photo: ITG)
श्रीलीला की मां ने बताया अफेयर का सच (Photo: ITG)

एक्ट्रेस श्रीलीला और क्रिकेटर तिलक वर्मा के डेटिंग की खबरों ने हंगामा सा मचाया हुआ है. पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर जोरदार चर्चा चल रही है कि साउथ इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस और यंग क्रिकेटर तिलक वर्मा के बीच रोमांस का एंगल शुरू हो चुका है. हालांकि बीते दिनों खबर आई थी कि ये सिर्फ एक अफवाह है. अब एक्ट्रेस की मां डॉक्टर स्वर्णलता ने भी इस डेटिंग रूमर को सिरे से खारिज कर दिया है. 

मां ने बताया- क्या है सच

श्रीलीला की मां ने साफ कहा कि दोनों के बीच ऐसा कुछ भी नहीं है.साथ ही उन्होंने बताया कि फिलहाल श्रीलीला पूरी तरह अपनी पढ़ाई और एक्टिंग करियर पर फोकस कर रही हैं और शादी या रिलेशनशिप के बारे में सोच भी नहीं रही हैं. 

डॉ. स्वर्णलता ने डेक्कन क्रॉनिकल से बातचीत में कहा- श्रीलीला जून में होने वाली NEET-PG परीक्षा की तैयारी कर रही है. अभी ऐसे निजी मामलों के लिए उसके पास कम से कम 5-6 साल का समय है. हमें समझ नहीं आता कि ऐसी कहानियां कहां से आ जाती हैं. इन खबरों में जरा भी सच्चाई नहीं है.

उन्होंने इससे पहले एक्टर कार्तिक आर्यन के साथ जुड़ी अफवाहों पर भी बात की. स्वर्णलता ने कहा- कार्तिक की मां और मैं दोनों गायनेकोलॉजिस्ट हैं. मेडिकल बैकग्राउंड की वजह से हमारी मुलाकात होती रहती है. लेकिन लोगों ने श्रीलीला और कार्तिक का नाम भी जोड़ना शुरू कर दिया था.

Advertisement

आखिर डेटिंग की अफवाह शुरू कैसे हुई?

दिलचस्प बात ये है कि श्रीलीला और तिलक वर्मा की डेटिंग की खबर अचानक तब उड़ने लगी जब दिसंबर 2025 में दोनों अपने-अपने परिवार के साथ तिरुमला स्थित वेंकटेश्वर मंदिर पहुंचे थे. हालांकि दोनों साथ नजर नहीं आए थे. इसके बाद हाल ही में डॉ. स्वर्णलता को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में IPL मैच के दौरान देखा गया. मैच मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच था. बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर लोगों ने मान लिया कि श्रीलीला का रिश्ता मुंबई इंडियंस के किसी खिलाड़ी से है.

इस पर स्वर्णलता ने कहा- ये सब सिर्फ इत्तेफाक था. सोशल मीडिया बिना वजह अलग-अलग चीजों को जोड़कर कहानियां बना देता है. इसी बीच कुछ लोगों ने दावा किया कि श्रीलीला खुद भी एक क्रिकेट मैच में नजर आई थीं और उनकी टीम के एक सदस्य ने तिलक वर्मा के नाम वाली जर्सी पहन रखी थी. इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों की इंस्टाग्राम एक्टिविटी को लेकर भी बातें होने लगीं. कुछ यूजर्स ने तो यहां तक दावा कर दिया कि अफवाहों के कारण दोनों ने एक-दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया.

सूर्यकुमार यादव का वायरल वीडियो

इन सबके बीच सूर्यकुमार यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ. वीडियो में तिलक वर्मा होटल लॉबी में ईयरफोन लगाकर चलते नजर आ रहे थे. तभी सूर्यकुमार उन्हें मजाक में 'प्यार में पड़ा हुआ' कहकर चिढ़ाते दिखाई दिए. इसके बाद डेटिंग की अफवाहों को और हवा मिल गई.

Advertisement

हालांकि अब तक ना श्रीलीला और ना ही तिलक वर्मा ने इन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया दी है. सोशल मीडिया पर जहां कुछ लोग दोनों की जोड़ी को सच मान रहे हैं, वहीं कई लोग इन खबरों को पूरी तरह बेबुनियाद बता रहे हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement