scorecardresearch
 

कार्तिक आर्यन-श्रीलीला की फिल्म पर आया बड़ा अपडेट, रिलीज डेट हुई आउट

कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म 30 अप्रैल, 2027 को सिनेमाघरों में आएगी. हालांकि इस नए शेड्यूल के बाद अनुराग बसु की फिल्म का नाम अभी भी तय नहीं है.

Advertisement
X
कार्तिक आर्यन की फिल्म का आया अपडेट (Photo: x/T-series)
कार्तिक आर्यन की फिल्म का आया अपडेट (Photo: x/T-series)

कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की आने वाली रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म, जिसका निर्देशन अनुराग बसु कर रहे हैं, अब 30 अप्रैल 2027 को रिलीज होगी. पहले इस फिल्म के दिसंबर 2025 में रिलीज होने की उम्मीद थी, लेकिन अब यह अगले साल सिनेमाघरों में आएगी.

फिल्म के मेकर्स ने 15 अक्टूबर को नई रिलीज डेट की घोषणा की, हालांकि उन्होंने अभी भी फिल्म का टाइटल गुप्त रखा है.

सोशल मीडिया पर फिल्म के सेट से कार्तिक और श्रीलीला की एक तस्वीर शेयर करते हुए मेकर्स ने रिलीज डेट की जानकारी दी. यह वही तस्वीर है जिसका इस्तेमाल पहले इस प्रोजेक्ट को पेश करने के लिए किया गया था.

पोस्ट में लिखा गया, 'एक नई कहानी जो आपके दिल में बस जाएगी, अब बड़े पर्दे पर आने के लिए तैयार है. कार्तिक आर्यन और श्री लीला स्टारर, अनुराग बसु द्वारा निर्देशित और  भूषण कुमार के प्रोडक्शन में बनी 'अनटाइटल्ड' फिल्म 30 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में आएगी.'

इस घोषणा के बाद फैंस के रिएक्शन आए, जिनमें से कई ने रिलीज डेट मिलने पर राहत जताई. कुछ फैंस ने मेकर्स से फिल्म का टाइटल बताने की भी अपील की.

Advertisement

म्यूजिकल फिल्म होगी
इस फिल्म में पहली बार कार्तिक और श्रीलीला एक साथ काम कर रहे हैं, और अनुराग बसु इस रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं. भूषण कुमार की टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म में संगीत प्रीतम ने दिया है.

फिल्म की प्रगति पर अनुराग बसु का बयान
नई रिलीज डेट तब सामने आई है जब फिल्म के पुराने शेड्यूल को आगे बढ़ा दिया गया था, जिससे इसके प्रोडक्शन टाइमलाइन को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे. अनुराग बसु ने पहले कहा था कि शूटिंग योजना के अनुसार चल रही है और पूरी टीम फिल्म को दर्शकों तक पहुंचाने के लिए काम कर रही है.

फिल्म निर्माता ने अपने एक पुराने बयान में कहा था, 'हम बिल्कुल अपने शेड्यूल के हिसाब से चल रहे हैं और शूटिंग अच्छे से आगे बढ़ रही है. हमें इस फिल्म पर पूरा भरोसा है और हम इसे तय समय के अनुसार इस साल दर्शकों के सामने ला रहे हैं.'

बसु ने उन खबरों को भी खारिज कर दिया था जिनमें कहा जा रहा था कि फिल्म की ज्यादातर शूटिंग पूरी हो चुकी है। 'वैरायटी इंडिया' के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उस समय तक शूटिंग को 45 दिन भी नहीं हुए थे और काम तो अभी हाल ही में शुरू हुआ है. इस प्रोजेक्ट की घोषणा सबसे पहले फरवरी 2025 में एक प्रमोशनल वीडियो के जरिए की गई थी, जिसमें कार्तिक और श्रीलीला नजर आए थे. शुरुआत में इसे दिसंबर 2025 में रिलीज किया जाना था, लेकिन बाद में इसे टाल दिया गया. अब यह फिल्म 30 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement