scorecardresearch
 

कश्मीर की वादियों में दिखे कार्तिक आर्यन और श्रीलीला, सेट से लीक हुई फोटोज!

इन दिनों कार्तिक आर्यन और श्रीलीला, अनुराग बसु की फिल्म के लिए कड़ी मेहनत करते नजर आ रहे हैं. शूटिंग के बीच दोनों की फोटो वायरल हो रही है. ऐसा लग रहा है कि फिल्म की कहानी में कश्मीर का अहम रोल होने वाला है.

Advertisement
X
कार्तिक आर्यन और श्रीलाला (Photo: x/@TheAaryanKartik)
कार्तिक आर्यन और श्रीलाला (Photo: x/@TheAaryanKartik)

बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन और साउथ की सेंसेशन श्रीलीला इन दिनों कश्मीर की हसीन वादियों में अपनी केमिस्ट्री का जादू बिखेर रहे हैं. अनुराग बसु के डायरेक्शन में बन रही इस अनटाइटल्ड फिल्म को लेकर काफी समय से चर्चा थी, लेकिन अब श्रीनगर से कुछ फोटोज लीक हुई है. जो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल है.

पहली बार कार्तिक आर्यन और श्रीलीला बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आने वाले हैं. बर्फ से ढकी पहाड़ियों और चिनार के पेड़ों के बीच फिल्म की शूटिंग की इन झलकों ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है. 

कश्मीर के सेट से वायरल हुईं तस्वीरें
इंटरनेट पर वायरल हो रही इन फोटोज में कार्तिक आर्यन और श्रीलीला को डायरेक्टर अनुराग बसु के साथ बात करते हुए देखा जा सकता है. फैंस के बीच कश्मीर का खूबसूरत बैकग्राउंड फिल्म की कहानी को लेकर कई कयास पैदा कर रहा है. एक खास फोटो में श्रीलीला नीले रंग के टॉप और रिप्ड जींस में बेहद कूल लग रही हैं, जबकि उनके सिर पर बंधा लाल स्कार्फ उनके लुक में चार चांद लगा रहा है. वहीं, कार्तिक आर्यन उनके पास ही बड़े शांत अंदाज में खड़े दिखाई दे रहे हैं.

Advertisement

कार्तिक का 'रफ एंड टफ' अवतार
इस फिल्म में कार्तिक आर्यन का लुक उनके पिछले किरदारों से काफी अलग होने वाला है. तस्वीरों से साफ है कि वह एक 'रफ-टफ' अंदाज में दिखेंगे, जिसमें उनकी बढ़ी हुई दाढ़ी और लंबे बाल उनके किरदार की गंभीरता को दिखा रहे हैं.

पहले ये खबर थी कि ये अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग में कुछ कारणों से देरी हुई थी, लेकिन अब काम पूरी रफ्तार से चल रहा है. खबरों की मानें तो फिल्म का एक बड़ा हिस्सा इसी तरह कश्मीर की खूबसूरत लोकेशंस पर शूट किया जाना है.

कार्तिक आर्यन के पास इस समय फिल्मों की लंबी कतार है. अनुराग बसु की इस फिल्म के अलावा, वह 'नागजिला' नाम के प्रोजेक्ट को लेकर भी सुर्खियों में हैं. इसके अलावा साउथ सिनेमा में अपनी धाक जमाने के बाद श्रीलीला अब बॉलीवुड में भी कदम मजबूती से जमा रही हैं. हाल ही में उन्हें पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' में देखा गया था. आने वाले समय में वह 'जूनियर' नाम की फिल्म में दिखाई देंगी.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement