scorecardresearch
 

विजय वर्मा ने कार्तिक आर्यन को बताया 'PR किंग', इंटरनेट पर मचा बवाल, भड़के फैंस

एक इंटरैक्शन के दौरान रैपिड-फायर राउंड में विजय से अलग-अलग गुणों के आधार पर एक्टर्स के नाम पूछे गए. जब उनसे पूछा गया कि इंडस्ट्री में 'पीआर का किंग' वो किसे मानते हैं, तो उन्होंने कार्तिक आर्यन का नाम लिया. इस कमेंट ने सोशल मीडिया पर कोहराम मचा दिया है.

Advertisement
X
कार्तिक आर्यन पर कमेंट कर फंसे विजय वर्मा (Photo: Instagram/@itsvijayvarma/@kartikaaryan)
कार्तिक आर्यन पर कमेंट कर फंसे विजय वर्मा (Photo: Instagram/@itsvijayvarma/@kartikaaryan)

विजय वर्मा इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'मटका किंग' के प्रमोशन में बिजी हैं. इस बीच वो अपने एक बयान को लेकर ऑनलाइन चर्चा का विषय बन गए हैं. इसकी वजह उनका एक्टर कार्तिक आर्यन पर एक कमेंट. विजय ने कार्तिक को 'पीआर का किंग' बता दिया है. उनके इस बयान को सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही है. साथ ही बहस भी छिड़ गई है.

WeAreYuvaa के साथ एक इंटरैक्शन के दौरान रैपिड-फायर राउंड में विजय से अलग-अलग गुणों के आधार पर एक्टर्स के नाम पूछे गए. जब उनसे पूछा गया कि इंडस्ट्री में 'पीआर का किंग' वो किसे मानते हैं, तो उन्होंने कार्तिक आर्यन का नाम लिया. यह कमेंट एक हल्के-फुल्के और स्पॉन्टेनियस माहौल में किया गया था. हालांकि यह क्लिप जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिससे लोगों के बीच अलग-अलग राय सामने आई.

कुछ यूजर्स ने इस कमेंट को गलत तरीके से लिया और इसे एक तंज के रूप में देखा. उन्होंने विजय वर्मा की आलोचना करते हुए उन्हें 'जलनखोर या पाखंडी तक कह डाला. तो कई यूजर्स उनके समर्थन में भी सामने आए और कहा कि रैपिड-फायर राउंड आमतौर पर अनौपचारिक और मजाकिया होते हैं.

एक रेडिट यूजर ने उनका समर्थन करते हुए लिखा, 'ईमानदारी से कहूं तो उनके सारे जवाब बिल्कुल सही थे.' दूसरे ने कमेंट किया, 'ईमानदार होना कोई अपराध नहीं है, मैं विजय वर्मा का पूरा समर्थन करता हूं.' कई अन्य यूजर्स ने भी कहा कि ऐसे सेगमेंट हल्के-फुल्के और तुरंत दिए गए जवाबों के लिए होते हैं. एक यूजर ने लिखा, 'ये रैपिड फायर था यार, इतना सीरियस क्यों ले रहे हो?' दूसरे ने कहा, 'यह साफ तौर पर मजाकिया अंदाज में कहा गया था… इसमें पीआर एक्सपोज जैसा कुछ भी नहीं है.'

Advertisement

इन प्रोजेक्ट्स में काम कर रहे विजय-कार्तिक

सोशल मीडिया के कुछ यूजर्स का यह भी मानना था कि इस कमेंट को गलत समझा गया और यह असल में एक तारीफ थी. एक यूज़र ने लिखा, “वह बस तारीफ कर रहे थे, लोगों ने उल्टा ही समझ लिया.” एक अन्य कमेंट में कहा गया, “मज़ाक था यार, इसे कॉम्प्लिमेंट की तरह लो, और वैसे भी उन्हें सब ‘PR का किंग’ कहते हैं!”

प्रोजेक्ट्स की बात करें तो विजय वर्मा अगली बार फिल्म 'फैमिली बिजनेस' में नजर आएंगे. इसमें अनिल कपूर और रिया चक्रवर्ती भी हैं. कार्तिक आर्यन के पास कई प्रोजेक्ट्स लाइन में हैं. इसमें नागजिला, डायरेक्टर अनुराग बसु की एक अनटाइटल्ड रोमांटिक फिल्म और डायरेक्टर कबीर खान के साथ एक और अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट शामिल है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement